Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: डा.पंकज अग्रवाल का स्थानान्तरण, सीएमएस बने डा.राकेश

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला चिकित्सालय के सीएमएस डा.पंकज अग्रवाल का आगरा जनपद मे एडिशनल डायरेक्टर के पद पर स्थानान्तरण हो गया है। उनके स्थान पर सीतापुर से आए नए सीएमएस डा.राकेश कुमार ने कार्यभार संभाल लिया है।

रूडकी रोड पर शाकुन्तल बैकेट हॉल मे आयोजित समारोह के दौरान स्वास्थ्य विभाग के परिवार द्वारा जहां डा.पंकज अग्रवाल को विदाई समारोह मे उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई वहीं दूसरी और नवागत सीएमएस डा.राकेश कुमार का स्वागत किया गया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन मे डा.पंकज अग्रवाल ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्हे इस जनपद की जनता के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग के सहकर्मियो का भरपूर सहयोग मिला है।

जिसके लिए वे हमेशा उनके रिणी रहेंगे। नए सीएमएस डा.राकेश कुमार ने कहा कि वे सभी के सहयोग से जनता की भरपूर सेवा करने का प्रयास करेंगे।

उन्होने उम्मीद जाहिर की कि इस कार्य मे स्वास्थ्य विभाग के सभी साथियो का भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यक्रम मे सीएमओ डा.एम.एस.फौजदार ने भी पंकज अग्रवाल के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होने नए सीएमएस डा.राकेश कुमार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम का संचालन चीफ फार्मेसिस्ट अनिल कुमार व सौराज सिह ने किया। इस अवसर पर डा.भोला प्रसाद,डा.सचिन जैन,डा.प्रमोद कुमार,डा.लाम्बा, डा.गीतांजलि वर्मा, डा.नवनीत बंसल,डा.बी.के.जैन,डा.योगेन्द्र त्रिखा,कमलेश्वर राय,हारून भाई,राजीव गोयल,ललित शर्मा आदि की उपस्थिती उल्लेखनीय है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21070 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + two =