खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

गन्ना पेराई सत्र का हुआ विधिवत शुभारंभMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। धामपुर बायो आर्गेनिक्स लिमिटेड की यूनिट मन्सूरपुर में गन्ना पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ हर्षाेल्लास और विधिवत हवन-पूजन के साथ किया गया। मिल परिसर में केन कैरियर में नारियल फोड़कर और गन्ने डालकर सत्र की शुरुआत की गई।   वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ हवन-पूजनकार्यक्रम का शुभारंभ पंडित अखिलेश तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराया गया। इस हवन-पूजन में शुगर मिल के उपाध्यक्ष सुधीर कुमार तथा गन्ना महाप्रबन्धक उत्तम वर्मा ने मुख्य यज्ञमान की भूमिका निभाई। इस पावन अवसर पर गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन अरुण बालियान, तितावी समिति के चेयरमैन भोलाशंकर, राजेश्वर आर्य सहित बड़ी संख्या में पधारे किसान भाइयों ने हवन-पूजन में भाग लिया।   प्रथम आने वाले किसानों का हुआ सम्मानमिल में सबसे पहले गन्ना लाने वाले बुग्गी और ट्राली चालकों को अंगवस्त्र, मिठाई एवं इनाम देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गयारू   सचिन कुमार पुत्र चरण सिंह (प्रथम बुग्गी)   हरेन्द्र पुत्र अजीत (ग्राम दूधाहेड़ी)   मनोज त्यागी पुत्र धर्मपाल (ग्राम पुरा)   माया पुत्र शौराज (ग्राम घासीपुरा)   गणमान्य लोग एवं मिल अधिकारी रहे मौजूदइस दौरान फैक्ट्री मैनेजर विवस्वान त्रिपाठी, महाप्रबन्धक उत्पादन रविन्द्र कुमार, महाप्रबन्धक यांत्रिक रविकान्त मिश्रा, महाप्रबन्धक वित्त गोपाल गंगवार, मोहित कुमार, दिनेश कुमार, अनिल शर्मा, करन सिंह, बृजराज यादव, संजीव शर्मा, विवेक ढाका, अबुल हसन, सुधीर कुमार सहित तमाम मिल कर्मचारी उपस्थित रहे।   इसके साथ ही क्षेत्र के वरिष्ठ रालोद नेता संजय राठी, विकास बालियान, भूपेन्द्र प्रधान, श्यामपाल सिंह (चेयरमैन), विश्वास बालियान, सिद्धार्थ त्यागी, अमित राठी समेत भारी संख्या में क्षेत्रीय किसान और गणमान्य व्यक्ति समारोह के साक्षी बने।

 

 

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत दिया गया प्रशिक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। समस्त तहसील एवं नगरीय चार्ज क्षेत्रों में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय का अंतिम दिवस सफलता पूर्वक प्रशिक्षण कार्यक्रम  हुआ संपन्न । प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/ जिला जनगणना अधिकारी  गम्भीर सिंह द्वारा प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों, प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना कार्य को सुचारु, समयबद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत तहसील सदर, तहसील खतौली, तहसील बुढ़ाना एवं तहसील जानसठ सहित नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर व खतौली तथा विभिन्न नगर पंचायतों के लिए प्रशिक्षण केंद्र निर्धारित किए गए हैं। तहसील सदर क्षेत्र के कार्मिकों का प्रशिक्षण श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेज, तथा दी एसवडीव पब्लिक स्कूल, जानसठ रोड स्थित केंद्रों पर आयोजित किया जा रहा है। तहसील खतौली के लिए मैपल एकेडमी, तहसील बुढ़ाना के लिए राखी पब्लिक स्कूल एवं मैपल एकेडमी, बुढ़ाना; जबकि तहसील जानसठ के लिए एंबिएंस एकेडमी, जानसठ तथा गोल्डन बेल्स पब्लिक स्कूल, स्थित प्रशिक्षण केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के लिए माउंट लिट्रा जी स्कूल, लिंक रोड एवं एसडी पब्लिक स्कूल, भोपा रोड तथा नगर पालिका परिषद खतौली के लिए सेंट थॉमस स्कूल, खतौली में प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। नगर पंचायतों के लिए भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संबंधित विद्यालयों एवं कार्यालय परिसरों में प्रशिक्षण केंद्र बनाए गए हैं, कुल 14 प्रशिक्षण केन्द्र स्थलों पर फील्ड ट्रेनर्स द्वारा प्रांगणों एवं पर्यवेक्षकों को गहनता  के साथ प्रशिक्षण दिया गया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जिला जनगणना अधिकारी गम्भीर सिंह ने निर्देशित किया कि सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता से प्राप्त करें तथा जनगणना संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देशों, निर्धारित प्रक्रियाओं एवं अपने दायित्वों की भली-भांति जानकारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसकी सफलता सही आंकड़ों के संकलन, कार्मिकों की दक्षता तथा सभी स्तरों पर प्रभावी समन्वय पर निर्भर करती है। उन्होंने संबंधित प्रशिक्षण केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण केंद्रों पर बैठने की समुचित व्यवस्था, आवश्यक प्रशिक्षण सामग्री एवं अन्य आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। प्रशिक्षण में कार्मिकों की नियमित उपस्थिति, कार्यक्रम की सतत निगरानी तथा प्रशिक्षण के दौरान आने वाली समस्याओं का समय से समाधान किया जाए। जिला जनगणना अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनगणना कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत तैयारियां पूर्ण करते हुए यह सुनिश्चित करें कि प्रगणक एवं सुपरवाइजर क्षेत्र में जनगणना कार्य संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रशिक्षित एवं तैयार हों।

 

कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों को गोष्ठी का आयोजन
भोपा। आगामी कार्तिक पूर्णिमा मेला को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  अक्षय संजय महाडीक द्वारा थाना क्षेत्र भोपा के अंतर्गत शुक्रताल स्थित मेला कोतवाली में नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा मेला क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा, प्रभावी भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा प्रमुख स्थानों पर पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने पर जोर दिया। पुलिसकर्मियों को दिए गए प्रमुख निर्देश-सभी पुलिसकर्मी अपने-अपने ड्यूटी पॉइंट पर समय से उपस्थित रहें। ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता और मुस्तैदी बरती जाए।  श्रद्धालुओं के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखा जाए।  किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तत्काल और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल मिल सके।

 

बाजारों में धनतेरस पर खूब हुई खरीदारी
मुजफ्फरनगर। रोशनी के महापर्व दीपावली के पावन अवसर पर धनतेरस के दिन शहर के सभी बाजारों में खरीदारों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। त्यौहार के चलते सर्राफा कारोबारियों और बर्तन विक्रेताओं की दुकानों सहित शहर के सभी प्रतिष्ठानों पर सुबह से ही ग्राहकों का तांता लगा रहा। धनतेरस पर आभूषण तथा बर्तन खरीदने का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इसी कारण इस पर्व पर सराफा कारोबारियों एवं बर्तन विक्रेताओं की दुकानों पर खरीदारी करने वाले ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। शहर के मुख्य सर्राफा बाजार, कटहरा मोचियान, भगत सिंह रोड, नई मंड़ी स्थित सर्राफों की दुकानों और भगतसिंह रोड तथा लोहिया बाजार स्थित बर्तन की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों का तांता लगा रहा, जिससे इन सभी बाजारों में जबरदस्त रौनक बनी रही। त्यौहारों के अवसर पर शहर के सभी प्रमुख बाजार दुल्हन की तरह सजाए गए हैं। शहर के बाजार रंग-बिरंगी झालरों और लाइटों से जगमगा रहे हैं। इसके अलावा सुरक्षा और त्यौहार के उत्साह को देखते हुए शहर के सभी मुख्य चैराहे, थाने एवं सरकारी भवन भी आकर्षक रंग-बिरंगी झालरों और लाइटों से सजे हुए हैं।

 

टीम के साथ किया एसपी सिटी ने भ्रमण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। आगामी पर्वों और त्योहारों को जनपद में सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस अधीक्षक नगर ने थाना क्षेत्र नई मंडी और कोतवाली नगर के अंतर्गत आने वाले प्रमुख बाजारों, चैराहों, मुख्य मार्गों तथा मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और त्योहारों के सीजन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए। भ्रमण के दौरान एसपी सिटी ने ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस बल को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष तौर पर कहा कि संवेदनशील स्थलों पर पैनी निगरानी रखी जाए। पुलिसकर्मी क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहें ताकि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा सके। आम जनमानस में सुरक्षा की भावना और विश्वास को और मजबूत किया जाए। फ्लैग मार्च के समय पुलिस अधीक्षक नगर के साथ क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव, थाना प्रभारी नई मंडी आनंद देव मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली नगर बृजेश कुमार शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं भारी संख्या में पुलिस कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

पालिका बोर्ड की बैठक में सभी प्रस्ताव हुए पास
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।पालिका बोर्ड बैठक मे शहर के विकास कार्यो से जुडे सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गए। शहर के दो चैराहों नाम बदलकर वाल्मिकी चैक एवं महाराणा प्रताप चैक रखे जाने के प्रस्ताव पर समाज के लोगांे ने पालिकाध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट करते हुए उनका स्वागत किया।
  पूर्व मे घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज नगरपालिका के सभागार मे पालिका बोर्ड बैठक आहूत हुई। जिसकी अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने की। बोर्ड बैठक विगत बैठक के एजेडे पर चर्चा के साथ हुई। जिसके बाद पालिका क्षेत्र मे विकास कार्यो के लिए करीब 100 करोड रूपये की धनराशि के विभिन्न प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुए। बोर्ड बैठक मे वहलना चैक कानाम महाराणा प्रताप चैक के नाम से रेलवे स्टेशन के समीप चैक का नाम महर्षि वाल्मिकी के नाम से रखे जाने का प्रस्ताव भी पास हो गया। महाराणा प्रताप चैक तथा महर्षिाल्मिकी चैक के नामकरण का प्रस्ताव पास होने पर समाज के लोगो ने पालिकाध्यक्ष श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप के प्रति आभार प्रकट करते हुए उनका स्वागत किया।

 

दीपोत्सव का कार्यक्रम हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर की शाखा नारायणी द्वारा दीपोत्सव का कार्यक्रम मेरठ रोड स्थित सॉलिटेयर इन में बहुत ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया स कार्यक्रम की शुरुआत भगवान के सामने दीप प्रज्वलित कर की गई।  कार्यक्रम में रामायण महाकाव्य पर आधारित क्विज का आयोजन किया गया जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया स कार्यक्रम में दीपावली तंबोला व अन्य गेम्स का आयोजन भी किया गया जिसका आनंद भी कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिला सदस्यों ने लिया  स कार्यक्रम में सभी उपस्थित सदस्यों को चांदी का सिक्का दीपावली उपहार स्वरूप दिया गया।  कार्यक्रम का संचालन शाखा संस्थापक अध्यक्ष  कनिका अग्रवाल द्वारा किया गया जिसमें उनका सहयोग  सलोनी अग्रवाल, पूजा मित्तल एवं  अनु त्यागी द्वारा किया गया।  शाखा संस्थापक अध्यक्ष  कनिका अग्रवाल ने बताया कि सभी को अपने ग्रंथो का ज्ञान हो इसी के लिए रामायण पर आधारित क्विज का आयोजन किया गया, व उन्होंने बताया कि उनकी शाखा सभी तीज त्योहारो पर बहुत से कार्यक्रमों का आयोजन बहुत ही धूमधाम के साथ करती है। सभी विजेताओं को सुंदर उपहार के साथ बधाई दी गई तथा शाखा द्वारा सभी सदस्यों को एक सुंदर दीपावली किट भी उपहार स्वरूप दी गई, कार्यक्रम के अंत में कोषाध्यक्ष श्रीमती अंजलि गोयल द्वारा सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया गया।  कार्यक्रम में सभी सदस्यों एवं बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी की।

 

धनतेरस के पावन अवसर पर आध्यात्मिक एवं ध्यान सत्र का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जानसठ रोड स्थित एस.डी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मुजफ्फरनगर में धनतेरस के पावन अवसर पर दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में आध्यात्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा एवं मानसिक स्वास्थ्य को समर्पित एक विशेष ध्यान एवं साउंड हीलिंग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम महाविद्यालय परिसर में स्थित श्री हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं महाविद्यालय की निरंतर प्रगति की कामना की। इसके पश्चात कार्यक्रम में पांच चरणों में विशेष ध्यान एवं विश्राम सत्र आयोजित किया गया। सर्वप्रथम परिचय एवं संकल्प निर्धारण के माध्यम से प्रतिभागियों को मानसिक रूप से एकाग्र किया गया तथा गहरी श्वास के अभ्यास द्वारा मन को शांत करने का प्रयास किया गया। इसके बाद श्री यश गुप्ता द्वारा बांसुरी के मधुर सुरों के साथ प्राणायाम कराया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने संगीत और श्वास के तालमेल का अनुभव किया। कार्यक्रम के अगले चरण में सिंगिंग बाउल्स एवं मधुर ध्वनि तरंगों के माध्यम से साउंड जर्नी का आयोजन किया गया। इस सत्र में प्रतिभागियों को ध्वनि एवं संगीत के माध्यम से शारीरिक और मानसिक तनाव से मुक्ति तथा आंतरिक शांति का अनुभव कराया गया। इसके उपरांत श्रीमती अनन्या गुप्ता द्वारा निर्देशित ध्यान एवं योग निद्रा सत्र आयोजित किया गया। बांसुरी की मधुर धुनों के साथ इस सत्र में प्रतिभागियों को गहन विश्राम, मानसिक एकाग्रता एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव कराया गया। अंत में रिलैक्सेशन एवं इंटीग्रेशन सत्र के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में लाया गया तथा आत्मचिंतन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। श्रीमती अंकिता कुमार पत्नी श्री अनुभव कुमार (सचिव), ने कहा कि धनतेरस केवल धन और समृद्धि का पर्व नहीं है, बल्कि यह उत्तम स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच एवं जीवन में सुख-शांति के महत्व को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आज के व्यस्त एवं प्रतिस्पर्धात्मक जीवन में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी अत्यंत आवश्यक है। संगीत, योग, ध्यान एवं प्राणायाम जैसे अभ्यास व्यक्ति को तनावमुक्त रखने के साथ-साथ जीवन में सकारात्मकता और आत्मविश्वास का संचार करते हैं। उन्होंने सभी को दीपावली के पावन पर्व को स्वच्छता, सद्भावना, प्रेम एवं खुशियों के साथ मनाने का संदेश दिया।

 

अन्तर्महाविद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का श्रीराम कॉलेज ने जीता खिताबMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय एथलेटिक्स (पुरूष/महिला) प्रतियोगिता का आयोजन एमएस कॉलेज, सहारनपुर में किया गया। जिसमें श्रीराम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभााग के विद्यार्थियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुये महाविद्यालय का नाम रोशन किया। मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मी0, 200मी0, 400मी0,, 800 मी0, 1500 मी0, 5 किमी, 10 किमी, 21 किमी, 20 किमी पैदल चाल, 110 मीटर बाधा दौड, 400 मी0 बाधा दौड,़, शॉटपुट, भाला फेंक, तार गोला, डिस्कस थ्रो, लम्बी कूद, ऊॅची कूद, त्रीकूद, बास कूद, आदि के महिला और पुरूष वर्ग के मुकाबले खेले गये। जिसमें मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर से संबंद्ध महाविद्यालयो के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
100 मीटर एवं 200 मीटर महिला दौड में श्रीराम कॉेलज की रिया श्र्मा प्रथम स्थान पर तथा 200 मीटर एवं 400 मीटर महिला दौड में कु0 आयशा प्रवीण द्वितीय स्थान पर रही तथा 100 मीटर एवं 200 मीटर पुरूष वर्ग में विजय कुमार प्रथम स्थान तथा आयुश बालियान द्वितीय स्थान पर रहे। 400 मीटर पुरूष वर्ग में आयुश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। वही 800 मीटर एवं 1500 मीटर पुरूष वर्ग में रवि भाटी प्रथम स्थान पर रहे तथा 800 मीटर में प्रियांशु द्वितीय स्थान पर रहे।। पुरूष वर्ग की 10 किमी दौड में देवांश प्रथम स्थान पर रहे तथाा 20 किमी पैदलचाल में शिवा प्रथम स्थान पर रीतिक द्वितीय स्थान पर रहे। 400 मीटर पुरूष वर्ग की बाधा दौड मे श्रीराम कॉलेज के विनोद कुमार द्वितीय स्थान पर रहे।  
ऊॅची कूद में श्रीराम कॉलेज के प्रियांशु प्रथम स्थान पर तथा लम्बी कूद में प्रिंस लाटियान द्वितीय स्थान पर रहे। भाला फेंक पुरूष वर्ग में श्रीराम कॉलेज के मनु चैधरी प्रथम स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो पुरूष वर्ग में श्रीराम कॉलेज के आदर्श मलिक प्रथम स्थान पर विशेष कुमार द्वितीय स्थान पर रहे।
हेम्मर थ्रो महिला वर्ग प्रतियोगिता में श्रीराम कॉलेज की शिया बालियान प्रथम स्थान पर रहे। वही श्रीराम कॉलेज की चाहत डिस्कस महिला वर्ग में प्रथम स्थान तथा त्रिकूद स्पर्धा में तृतीय स्थान पर रही। वही पॉल वाल्ट (बास कूद) में श्रीराम कॉलेज के रिकांत नागर प्रथम स्थान पर रहे।
इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ एथलेटिक्स पुरूष वर्ग का खिताब श्रीराम कॉलेज के एमपीएड के छात्र रवि भाटी तथा महिला वर्ग का खिताब रिया शर्मा बीपीईएस को मिला।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुये बताया कि मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय एथलेटिक्स (पुरूष/महिला) प्रतियोगिता का आयोजन एमएस कॉलेज सहारनपुर में दिनांक 04.11.2026 से 05.11.2026 तक किया गया। इस प्रतियोगिता में मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से संबंद्ध महाविद्यालयों के खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें श्रीराम कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपना सर्वाेच्च प्रदर्शन करते हुये चैम्पियन आफ चैम्पियन का खिताब अपने नाम किया।
महाविद्यालय आगमन पर छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया तथा उन्हे प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
डॉ0 प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या श्रीराम कॉलेज ने विजयी विद्यार्थियों को अंतरमहाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, रजत पदक तथा कास्य पदक जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि हमारे महाविद्यालय के विद्यार्थी सफलताओं के नित नये आयामों पर पहुॅच रहे है। मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर  की अंतरमहाविद्यालय प्रतियोगिता में खिलाडियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सुर्खिया बटोरी है। उम्मीद है कि सफलता का यह सिलसिला आगामी प्रतियोगिताओं में भी जारी रहेगा।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के उप-प्राचार्य डा सौरभ मित्तल ने छात्रों के शानदार प्रदर्शन पर बधाई देते हुए विजयी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा भविष्य में भी महाविद्यालय के खिलाडियों से इसी प्रकार के उम्दा प्रदर्शन को बनाये रखते हुये पूरी लगन एवं मेहनत से खेलने की आशा व्यक्त की। डॉ0 सौरभ मित्तल ने टीम कोच संदीप देशवाल तथा टीम मैनेजर प्रमोद कुमार शारीरिक शिक्षा विभाग को भी बधाई दी।
मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय एथलेटिक्स (पुरूष/महिला) वर्ग के आब्जर एवं सेलेक्टर के रूप में डा अब्दुल अजीज खान, एसोसिएट प्रोफेसर श्रीराम कॉलेज रहे।
श्रीराम कॉलेज के डीन एकेडमिक डा0 विनीत कुमार शर्मा तथा श्रीराम चैलेटेबिल ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष देवेन्द्र चैधरी ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विजयी छात्र-छात्रों प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा इसके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्तागण भूपेन्द्र कुमार, संदीप कुमार, अमरदीप, प्रशांत तथा तरूण आदि उपस्थित रहे।

 

सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।यातायात माह नवम्बर-2026 के अन्तर्गत राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन हेतु किया गया जागरूक। यातायात माह नवम्बर-2026 के अन्तर्गतवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चैबे के निकट पर्यवेक्षण में राजकीय इंटर कॉलेज, महावीर चैक, मुजफ्फरनगर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक यातायात श्री महेश कुमार एवं उपनिरीक्षक यातायात श्री पुष्पेन्द्र कुमार द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकगण को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के महत्व के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान बताया गया कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है तथा नियमों के प्रति लापरवाही बरतने से गंभीर सड़क दुर्घटनाएं घटित होती हैं, जिनमें जन-धन की अपूरणीय क्षति होती है। विद्यार्थियों को दोपहिया वाहन चलाते समय/पीछे बैठते समय हेलमेट पहनने के महत्व को समझाते हुए बताया गया कि हेलमेट दुर्घटना के दौरान सिर में लगने वाली गंभीर चोटों से बचाव करने में सहायक होता है। इसी प्रकार चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग दुर्घटना के समय चालक एवं यात्रियों को गंभीर चोटों से बचाने तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने अभिभावकों, परिजनों एवं आसपास के अन्य लोगों को भी हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग सहित यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों से सम्बन्धित प्रेरणादायक वीडियो भी दिखाए गए तथा सभी को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा यातायात माह के अन्तर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

 

वांछित वारंटी को दबोचा
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद में शातिर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खालापार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हत्या के प्रयास (धारा 307) से संबंधित मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को नियत समय पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।   गिरफ्तार अभियुक्त नईम पुत्र हबीब, निवासी- मौ० दीन मोहम्मद, सुजड़ू, थाना खालापार, जनपद मुजफ्फरनगर।    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमउ0नि0 श्री आशीष खोखर   है0का0 31 अजय कुमार   का0 145 सन्दीप कुमार  

 

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने ली मीटिंग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के समस्त क्षेत्राधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर पुलिस कार्यप्रणाली एवं लंबित कार्यों की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के समस्त क्षेत्राधिकारीगण के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान जनपद की समग्र पुलिस कार्यप्रणाली, लंबित विवेचनाओं, प्रचलित अभियानों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की गई। महोदय द्वारा लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों में प्रभावी कार्रवाई करने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने, पुलिस कार्यों में तत्परता एवं कार्यकुशलता बनाए रखने तथा जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा सभी क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने सर्किल में पुलिस कार्यों की नियमित समीक्षा करने एवं अधीनस्थों से प्रभावी पर्यवेक्षण के साथ कार्य कराते हुए जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

 

दीपोत्सव का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दीपोत्सव बड़े हर्षाल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री राम जी का विधिवत पूजन भी किया गया।  दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव शंकर शर्मा, वरिष्ठ शिक्षक महेश कुमार, प्राइमरी विंग की कोर्डिनेटर भव्या महेश्वरी, प्रमोद कुमार शर्मा आदि ने संयुक्त रूप से मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिव शंकर शर्मा ने दीपावली की शुभकामनायें प्रदान करते हुए कहा कि त्यौहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। हमें सभी त्यौहारों को पूर्ण पवित्रता, सच्ची निष्ठा एवं समर्पण के साथ बड़ी धूमधाम से मनाना चाहिए। उन्होंने श्री रामचरितमानस  की चैपाई के माध्यम से छात्रों को भगवान श्री राम जी के आदर्शाे का पालन करने का आवाहन किया।  सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्राइमरी विंग के नन्हें मुन्ने बच्चों ने श्री रामचंद्र जी के राज्याभिषेक का भाव पूर्ण मंचन किया। जिसे देखकर संपूर्ण विद्यालय प्रांगण श्री रामचंद्र जी के जयघोष से गूंज उठा। तत्पश्चात कक्षा पांच एवं कक्षा तीन की छात्राओं ने श्री रामचंद्र जी के राज्याभिषेक पर शानदार अभिनय नृत्य प्रस्तुत कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। कक्षा 12 के छात्र कृष्णा वर्मा ने रामभक्त हनुमान जी की महिमा पर आधारित एक मनमोहक भजन प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य शिव शंकर शर्मा एवं समस्त शिक्षकगणों द्वारा श्री रामचंद्र जी का विधिवत पूजन एवं श्री राम जी की आरती की गई। इस अवसर पर 251 दीप प्रज्जवलित कर लक्ष्मी पूजन किया गया।  इस अवसर पर हिंदी प्रवक्ता नीलम शर्मा ने पंच दिवसीय त्यौहार धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, अन्नकूट गोवर्धन पूजन एवं भैया दूज के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त सहारनपुर में आयोजित मंडलीय गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय के छात्र कृष्णा वर्मा को प्रधानाचार्य शिव शंकर शर्मा के द्वारा मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदानकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों को मिष्ठान वितरण कर दीपावली पर्व की शुभकामनायें प्रदान की।  कार्यक्रम का शानदार संचालन प्राइमरी विंग के नन्हें मुन्ने छात्र रेयांश त्यागी एवं नव्या ने किया। कार्यक्रम में प्राइमरी विंग की शिक्षिकाओं काजल त्यागी, तनु अग्रवाल, रुपसी सेठ, गोदावरी गुप्ता, अपर्णा चिकारा, मुस्कान आहूजा, अक्षिता भारद्वाज, अनु राठी, कविता सैनी, प्रीति चैधरी, कविता शर्मा, निशा आदि का सहयोग रहा। इस अवसर पर समस्त छात्र, शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

झूठी शिकायतों के आधार पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा व्यापार संगठनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन (रजि०) के जनपद कार्यालय ग्रीन एप्पल में एक आपातकालीन बैठक जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी की अध्यक्षता एवं पवन वर्मा, जिला अध्यक्ष सर्राफा एसोसिएशन के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सरदार बलविंदर सिंह उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि झूठी शिकायतों के आधार पर कुछ विभागों द्वारा व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है, जिसे संगठन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। संगठन व्यापारियों के उत्पीड़न एवं अनावश्यक छापेमारी का पुरजोर विरोध करेगा। मुख्य अतिथि कृष्ण गोपाल मित्तल एवं विशिष्ट अतिथि सरदार बलविंदर सिंह ने कहा कि कुछ लोग आपसी रंजिश के चलते व्यापारियों के विरुद्ध झूठी शिकायतें करते हैं, जिसके आधार पर विभागीय अधिकारी व्यापारियों को परेशान करते हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर पवन वर्मा ने कहा कि सर्राफा व्यापारियों का भी उत्पीड़न किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। सर्राफा व्यापारियों के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ा है। पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि व्यापारियों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में संगठन विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। बैठक में सुनील वर्मा, संदीप मित्तल, प्रदीप मित्तल, कुलदीप मित्तल, सुनील अरोड़ा, शिवकुमार सिंघल, कार्तिकेय मित्तल, आशीष मित्तल, आकाश मित्तल, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता ठाकुर, जानसठ क्षेत्र प्रभारी एवं महिला मोर्चा से कविता धीमान, रीना जैन, रेनू वर्मा, गीता गुज्जर आदि उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने एकजुट होकर व्यापारियों के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।

 

 

 

धूमधाम एवं हर्षाेल्लास से लायंस क्लब मुज़फ्फरनगर ‘उन्नति’ ने मनाई दीपावलीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। लायंस क्लब मुज़फ्फरनगर ‘उन्नति’ द्वारा दीपावली के पावन अवसर पर एक भव्य एवं रंगारंग दीपावली समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगीत, मस्ती, मनोरंजन, नृत्य और पारिवारिक उल्लास का शानदार संगम देखने को मिला। क्लब के सदस्यों एवं उनके परिवारों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता कर इस शाम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के चेयरमैन लायन डॉ. प्रवेश कुमार एवं लायन अनुपमा कर्णवाल ने अपनी शानदार योजना एवं आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया और समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी दंपतियों द्वारा एक-एक दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिससे दीपावली की खुशियों और प्रकाश का संदेश दिया गया। इसके पश्चात लायन मयंक गोयल के बच्चों ने भगवान श्री गणेश एवं माता लक्ष्मी का मनमोहक स्वरूप धारण कर आरती प्रस्तुत की। इस सुंदर प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद मनोरंजन का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें ‘खुल जा सिम-सिम’ एवं ‘तोल-मोल के बोल’ जैसे रोचक खेलों ने सभी का खूब मनोरंजन किया। सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा एवं हास्यपूर्ण अंदाज से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। खेलों के दौरान सभी परिवारों को विभिन्न आकर्षक उपहार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में उत्साह को और बढ़ाते हुए क्लब की ओर से एक विशेष लकी ड्रॉ भी निकाला गया, जिसमें आकर्षक मेगा प्राइज लायनेड रुचि मित्तल को प्रदान किया गया। इस घोषणा के साथ समारोह में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। दीपावली की खुशियों को और यादगार बनाने के लिए आतिशबाजी की गई तथा आकाश में रंग-बिरंगी लालटेनें उड़ाई गईं। जगमगाती आतिशबाजी और आसमान में उड़ती लालटेनों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया और आकाश रंगों से सराबोर हो उठा। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर लायन अजय अग्रवाल, लायन रीना अग्रवाल, रीजन चेयरपर्सन लायन मनीष बंसल, पूर्व अध्यक्ष लायन अमित मित्तल, लायन अर्चना जैन, सचिव लायन दिनेश गर्ग, कोषाध्यक्ष लायन रोहित सिंघल, लायन अतुल एरन, लायन अनिल कंसल, लायन अमित गर्ग, लायन निखिल मित्तल, लायन आलोक गुप्ता, लायन रेनू गुप्ता, लायन पंकज अग्रवाल, लायन रूमा अग्रवाल, लायन प्रतिभा बंसल, लायन वंदना मित्तल, लायन पूजा सिंघल, लायन मुकुल गोयल, लायन सचिन गोयल, लायन हिमांशु गुप्ता, लायन आकाश अग्रवाल, लायन अनुज मित्तल, लायन राजेश मित्तल, लायन मयंक गोयल, लायन नीतू गोयल, लायनेड रुचि मित्तल, लायनेड निधि अग्रवाल, लायनेड सौम्या गुप्ता, लायनेड खुशबू गोयल, लायनेड छाया गोयल एवं लायनेड सुनीता कंसल सहित क्लब के अनेक सदस्य एवं उनके परिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर क्लब की ओर से सभी सदस्यों एवं परिवारों को स्मृति स्वरूप आकर्षक रिटर्न गिफ्ट भी भेंट किए गए। इसके पश्चात सभी ने स्वादिष्ट रात्रिभोज का आनंद लिया और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। कुल मिलाकर, लायंस क्लब मुज़फ्फरनगर ‘उन्नति’ का यह दीपावली समारोह आपसी प्रेम, सौहार्द, मित्रता एवं पारिवारिक एकता का सुंदर उदाहरण बना और सभी के लिए अविस्मरणीय यादें छोड़ गया।

 

दीपावली के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
खतौली।  विद्यालय में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक राकेश कुमार जी एवं प्रधानाचार्य श्री संजीव कुमार जैन जी पार्थ अग्रवाल ने दीपावली पूजन किया। इस अवसर पर विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता, दीया सजावट प्रतियोगिता, पेपर क्रैकर्स बनाओ प्रतियोगिता, दीपावाली चित्रकला प्रतियोगिता, बदरवाल प्रतियोगिता, वॉल हैंगिंग प्रतियोगिता, कैंडिल बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रधानाचार्य संजीव कुमार जैन जी ने अपने संबोधन में कहा कि दीपावली अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला पर्व है और हमें इसे पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए मनाना चाहिए। प्रबंधक राकेश कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में भारतीय संस्कृति और संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ती है तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा निखरती है। प्रतियोगिता में क्रमशः से प्रथम, द्वितीय ,तृतीय स्थान विवान अरनव, अनंत राज,आराध्या अन।या चैहान,  दिव्यांशी, जिया रिया, वंशिका,  काव्या, नायरा, ।दंलं, अलीना ,आराध्या सिंह, स्नेहा ,वसुंधरा, रिया ,अवनी, प्रियांशी ,अर्पित ,नव्या ,गुनगुन  को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम सुभाष चंद्र बोस, द्वितीय भगत सिंह , तृतीय गुरु गोबिंद सिंह  सदन रहा ।निर्णायक मंडल में दीपा सिंगल ,अंशु जैन, डीडी आर्य रहे। सभी प्रतियोगिताओं का मार्गदर्शन विपिन कुमार के निर्देशन में हुआ।  कार्यक्रम में समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में दबदबा
मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल की तीन छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नेशनल परफॉर्मिंग आट्र्स चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष तीन पुरस्कार अपने नाम किए हैं। छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय और जनपद का गौरव बढ़ा है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर तीनों छात्राओं ने आगामी इंटरनेशनल परफॉर्मिंग चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। इससे विद्यालय में हर्ष का वातावरण है। एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि उत्तर प्रदेश परफॉर्मिंग आट्र्स यूनिट की ओर से युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और नृत्य कला के क्षेत्र में उनकी क्षमता को पहचानने के उद्देश्य से जम्मू के अभिनव थिएटर में 26 से 28 अक्टूबर तक नेशनल परफॉर्मिंग आट्र्स चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने नृत्य कला में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विभिन्न आयु वर्गों में हमारे विद्यालय की तीन छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और कला कौशल का प्रदर्शन करते हुए शीर्ष तीन स्थान हासिल किए। इसमें स्कूल की कक्षा 3 की छात्रा समृद्धि त्यागी ने प्रथम, कक्षा 7 की छात्रा प्राक्षी चैधरी ने द्वितीय और कक्षा 5 की छात्रा वैष्णवी कादियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के साथ ही तीनों छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की पात्रता भी हासिल कर ली है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ट्रॉफी जीतकर विद्यालय लौटी छात्राओं का प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्राओं की यह सफलता उनकी निरंतर मेहनत, लगन और नृत्य शिक्षिका के मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय में इस उपलब्धि पर हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर जूनियर विंग की इंचार्ज श्रीमती कविता रावल और नृत्य कला शिक्षिका श्रीमती नेहा कौशिक सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

 

वहलना चैक का नाम बदलना जैन समाज की धार्मिक एवं ऐतिहासिक पहचान के साथ अन्यायः गौरव जैन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।मुज़फ्फरनगर नगर पालिका परिषद द्वारा ऐतिहासिक वहलना चैक का नाम बदलकर महाराणा प्रताप चैक किए जाने के प्रस्ताव पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानपरिषद प्रत्याशी गौरव कुमार जैन ने कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए इसे जैन समाज की धार्मिक भावनाओं एवं ऐतिहासिक पहचान की उपेक्षा बताया है। गौरव जैन ने कहा कि वहलना केवल एक चैराहे का नाम नहीं, बल्कि जैन समाज की आस्था, श्रद्धा और धार्मिक विरासत से जुड़ा हुआ स्थान है। यहाँ स्थित प्रसिद्ध श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना की देशभर के जैन श्रद्धालुओं में विशेष मान्यता है। ऐसे में इस क्षेत्र की वर्षों पुरानी पहचान को बदलने का प्रस्ताव जैन समाज की भावनाओं को आहत करने वाला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार, स्थानीय भाजपा विधायक एवं मंत्री तथा भाजपा समर्थित नगरपालिका नेतृत्व को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर जैन समाज की धार्मिक पहचान से जुड़े चैक का नाम बदलने की आवश्यकता क्यों पड़ी?
गौरव जैन ने स्पष्ट किया कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी देश के गौरव हैं। उनके अदम्य साहस, स्वाभिमान एवं राष्ट्रप्रेम के प्रति पूरा देश सम्मान रखता है। जैन समाज भी उनका उतना ही सम्मान करता है जितना देश का प्रत्येक नागरिक। उन्होंने सवाल उठाया कि जब नगर प्रवेश के निकट अन्य चैराहे भी मौजूद हैं, जिनका नामकरण महाराणा प्रताप जी के नाम पर किया जा सकता है, तो वहलना चैक की पुरानी पहचान को बदलने पर ही जोर क्यों दिया जा रहा है? गौरव जैन ने कहा, किसी एक महापुरुष का सम्मान करने के लिए किसी दूसरे समाज की धार्मिक एवं ऐतिहासिक पहचान को समाप्त करना आवश्यक नहीं है। महाराणा प्रताप जी का सम्मान भी होना चाहिए और जैन तीर्थ वहलना की पहचान भी कायम रहनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि नगरपालिका प्रशासन नाम परिवर्तन के प्रस्ताव पर पुनर्विचार करे तथा जैन समाज एवं स्थानीय नागरिकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए वहलना चैक का नाम यथावत रखा जाए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि यदि इस चैक का नया नामकरण करना ही है तो इसका नाम श्भगवान पाश्र्वनाथ चैक, वहलनाश् रखा जा सकता है, जिससे क्षेत्र की धार्मिक पहचान भी सुरक्षित रहेगी। अंत में गौरव जैन ने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों एवं नगरपालिका नेतृत्व को जैन समाज की भावनाओं को गंभीरता से लेते हुए सर्वसम्मति से समाधान निकालना चाहिए। किसी भी समाज की धार्मिक आस्था एवं पहचान की अनदेखी उचित नहीं है।

 

605 किलो अवैध पटाखों के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार
चरथावल जनपद में अवैध विस्फोटक सामग्री और पटाखों के भंडारण व अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना चरथावल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक गोदाम में छापेमारी कर 26 कार्टूनों में रखे लगभग 605 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुनील कुमार एवं थाना प्रभारी चरथावल सत्यनारायण दहिया के कुशल नेतृत्व में अंजाम दी गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कस्बा चरथावल स्थित झोटा कबाड़ी वाली गली में लव गर्ग और उसके चाचा के गोदाम में अवैध पटाखों का भंडारण किया गया है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चरथावल पुलिस ने गोदाम पर छापेमारी की और मौके से विभिन्न ब्रांड्स के 26 कार्टून अवैध विस्फोटक पटाखे बरामद किए। गिरफ्तार अभियुक्त  लव  निवासी मोहल्ला झोटा वाली गली, कस्बा व थाना चरथावल, जनपद मुजफ्फरनगर के कब्जे से 26 कार्टून (विभिन्न मार्का) जिनका कुल वजन लगभग 605 किलोग्राम है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया, उ0नि0 आयुष्मान, उ0नि0 सोनपाल सिंह, का0 1400 राहुल गिरि, का0 1404 राहुल, का0 974 राहुल तेवतिया, का0 883 सोनू चेतिवाल (थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर) शामिल रहे।

 

गीतापाठ, भजन संध्या का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि साप्ताहिक/एकादशी/विशेष पर्व पर गीतापाठ की श्रृंखला मे पंच पर्व की पूर्व संध्या तथा रमा एकादशी का पाठ सायं 06 बजे से उत्तरी सिविल लाइन्स,सतीश होटल रेलवे-स्टेशन वाली गली में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम गुप्ता परिवार ने दीप प्रज्वलित कर,विधिवत पूजा- अर्चना के उपरांत  अतुल गर्ग द्वारा गणेश  वन्दना,सरस्वती/गुरू वन्दना, महामंत्र ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप,अष्टादश श्लोकी गीतापाठ श्रद्धाभाव पूर्वक कराया गया।भजन भाव की श्रृंखला में सुभाष गर्ग,अजय गर्ग,विपिन गुप्ता,विभा शर्मा,संजय अरोरा,महेन्द्र रावत तथा राजेश वर्मा द्वारा कृष्ण राधा , दीपावली के भजनो की प्रस्तुतियों पर उपस्थित श्रद्धालुजन भक्ति भाव मे  सराबोर होकर झूम उठे।वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामबीर सिंह ने बताया कि ऐसी धार्मिक मान्यता है कि रमा एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को समस्त पापों से मुक्ति मिलती है और घर में सुख- समृद्धि का स्थायी वास होता है तथा उन्होने सभी के लिए ईश्वर से मंगल कामना की।गीताजी की आरती के उपरांत कार्यक्रम को विश्राम दिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सुभाष गोयल, प्रो संजय सचदेवा,मुन्नालाल, ग्रीष्म गुप्ता,ममता गोयल, राधा मिश्रा,मंजू कश्यप, भारती वर्मा,अदिति गुप्ता, मोहिनी,सुमन,रजनी गुप्ता, आज्ञा अग्रवाल,सुमन,ज्योति आदि श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त मे प्रसाद वितरण के  साथ कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।

—

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 23268 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × three =