News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

हादसों में कई घायल

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग सड़क हादसों में कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। कानपुर के सिविल लाइन निवासी अजित सिंह पुत्र राम सिंह नसीरपुर के पास हुए सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गया। भोपा के गांव रूडकली निवासी इरफान पुत्र इकबाल कम्हेडा के पास हुए सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गया। रामपुरी निवासी सन्नी पुत्र मेघराज वहलना के पास हुए सडक हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गया। वहलना स्थित अवध स्टील फैक्ट्री का कर्मचारी प्रभु पुत्र रामवीर यादव वहलना के पास हुए सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गया। विश्वकर्मा चौक पर हुए सड़क हापदसे में अलमासपुर निवासी संतोष यादव पुत्र गुलाब गम्भीर रूप से घायल हो गया। रामपुर तिराहे के पास हुए सड़क हादसे में सहारनपुर के बडगाव ब्रहमसिंह पुत्र हरपाल सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया। मीनाक्षी चौक पर हुए सड़क हादसे में केशवपुरी निवासी शालू पत्नी मनीराम गम्भीर रूप से घायल हो गयी।शामली रोड पर हुए सड़क हादसे में पीनना निवासी नदीम पुत्र शरीफ अहमद गम्भीर रूप से घायल हो गया। चरथावल रोड पर हुए सड़क हादसे में कछौली निवासी रामभूल व प्रीतम सिंह पुत्र सुखराम सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलें के उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। एक अन्य मामले में कमलनगर निवासी आठ वर्षीय अवनी पुत्र नीटू को गम्भीर घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय में लाया गया जहां उसकी नाजुक हालत के चलते उसे रफर कर दिया गया। इसके अलावा छपार क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर चरथावल थाना क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर निवासी पैतालीस वर्षीय कृष्णपाल पुत्र प्रीतमपाल गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

 

गर्म पानी गिरने से बालक झुलसा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एक बालक शरीर पर गर्म पानी गिरने से झुलस गया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में लाया गया। जहां उसे उसे रैफर कर दिया गया। बताया गया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला लद्दावाला निवासी दो वर्षीय आदिल पुत्र अजहर शरीर पर खोलता हुआ पानी गिरने से गम्भीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में लाया गया। जहां गम्भीर हालत के चलते उसे रैफर कर दिया गया।

 

कई को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थानासिविल लाइन पुलिस पर नियुक्त उ0नि0 दिनोश कुमार द्वारा जिला बदर अभियुक्त राजन अरोरा उर्फ गुड्डू पुत्र सुशील अरोरा निवासी गंगारामपुरा थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर को गंगरामपुरा चौराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त निरीक्षक अपराध धर्मवीर सिंह द्वारा आईटी एक्ट में वांछित अभियुक्त विनीत शर्मा उर्फ शिवा शर्मा पुत्र मुकेश निवासी अलमासपुर थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर को टिकैत चौराहा से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुखबीर सिंह द्वारा अभियुक्त दानिश पुत्र अब्बास निवासी ग्राम इस्लामाबाद भूड थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर को शुगर मिल गेट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू बरामद हुआ। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 हरस्वरूप गौतम द्वारा वारण्टी अभियुक्त विनोद पुत्र ज्ञानचन्द निवासी भगवतपुरा थाना ब्रह्मपुरी मेरठ को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 हरीराज सिंह द्वारा पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त साकिब उर्फ मोटा पुत्र कामिल निवासी जटवाडा थाना ककरौली जनपद मुजफ्फरनगर को खेडी फिरोजाबाद नहर पुल से गिरफ्तार किया।

 

गोदाम में चोरीसे हड़कम्प
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव नगलाराई के मदरसे के पास स्थित थानाभवन-चरथावल मार्ग पर अज्ञात चोरों ने साजिद मुखिया के निर्माणाधीन गोदाम में सेंधमारी करते हुए सरिया व अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी की जानकारी होने पर भाजपा नेता ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी है। वहीं पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

 

जहरीले पदार्थ का सेवन, किसान दवाई छिडकते बेहोश
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  खेत पर काम करने गया किसान दवा का छिडकाव करते हुए दवा के प्रभाव से गम्भीर हालत में पहुंच गया। इसके अलावा एक अन्य किसान ने अपने खेत पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनां को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खुजापुर निवासी बीस वर्षीय विनीत कुमार पुत्र कंवरपाल अपने खेतों पर काम करने के लिए गया था जहां उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा छपार थाना क्षेत्र के गांव रई निवासी 26 वर्षीय नितिन पुत्र रजनीश अपने खेतों पर दवा का छिडकाव करने गया था। दवा का छिडकाव करते समय वह दवा के प्रभाव से बेहोश हो गया। गम्भीर हालत में उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

 

सिपाही की मौत से शोक
बुढाना/इटावा। (Muzaffarnagar News) सिपाही की मौत से विभागीय अधिकारियो तथा साथी पुलिसकर्मियो मे शोक छा गया। इस दुखद हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया।
सूत्रो के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव इटावा सिपाही गगन राठी की चुनावी डयूटी पर अयोध्या मे तैनाती थी। जहां उक्त सिपाही का फांसी के फंदे पर शव लटका मिला है। सिपाही की मौत से परिजनो तथा साथी पुलिसकर्मियो मे शोक छा गया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की जांच पडताल शुरू की। वर्ष 2016-17 बैच का सिपाही है गौरव राठी।

 

गैंगरेप का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
खतौली।(Muzaffarnagar News)  पुलिस ने युवती के साथ गैंगरेप के आरोप मे पांच आरोपितो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पडताल शुरू की।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र मे एक युवती द्वारा पांच लोगो पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने उक्त मामले मे मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पडताल शुरू की। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पडताल के बाद आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

 

दो पक्षों में हुई मारपीट
मीरापुर।(Muzaffarnagar News)  जमीनी विवाद मे दो पक्षो के बीच मारपीट व फायरिंग की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई। पुलिस ने इस दौरान कुछ लोगो को पूछताछ के लिए हिरासत मे ले लिया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव शिवपुरी मे आज सुबह जमीनी विवाद के चलते गांव के ही निवासी नरेश व अमित पक्ष के बीच हुई आपसी कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। गांव मे झगडे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षो के 3-3 लोगो को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मामले की जांच पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस आरोपियो से पूछताछ मे जुट गई है।

युवक हुआ घायल
मंसूरपुर।(Muzaffarnagar News)  हाईवे के समीप अचानक बाईक फिसल जाने से बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। सूत्रो के अनुसार क्षेत्र के गांव जीवना निवासी सुमित आज दोपहर के वक्त अपनी बाईक द्वारा मिल मन्सूरपुर बाजार मे बीमार पशुओ की दवाई लेने के लिए जा रहा था कि जैसे ही वह गांव जौहरा से मिल रोड की तरफ बढा कि इसी बीच निर्माणाधीन दुकान के बाहर पडी रोडियो के कारण उसकी बाईक स्लीप कर गई और इस हादसे मे युवक सुमित घायल हो गया। जिसे आसपास के दुकानदारो ने प्राथमिक उपचार के लिए बेगराजपुर मैडिकल कालेज भिजवाया।

समाचार (Muzaffarnagar News)

निःशुल्क योग का दिया प्रशिक्षण

Newsमुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में संचालित निशुल्क योग साधना केंद्र भूमिया खेड़ा उच्च प्राथमिक विद्यालय बरवाला में योग दक्षता क्लास का आयोजन किया गया। जिसमें जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर, रामकिशन सुमन आचार्य, केंद्र प्रमुख योगेश कुमार व जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य का सहयोग रहा।
सर्वप्रथम योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ओम ध्वनि गायत्री मंत्र से योग साधना प्रारंभ कराई। तत्पश्चात उन्होंने सूक्ष्म क्रियाओं के बाद सूर्य नमस्कार आसन गरुड़ासन उष्ट्रासन धनुरासन चक्रासन सर्वांगासन और शीर्षासन करने की सही विधि ,आसन में रुकने का सही समय और आसनों का शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव को विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि आज गांव बरवाला में विशेष योग दक्षता क्लास का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य आसनों की गुणवत्ता को ठीक कराना था। यदि साधक आसन को ठीक-ठीक विधि से करेंगे तो निश्चित रूप से शरीर को आसनों का पूरा पूरा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यज्ञ और योग भारतीय संस्कृति के प्राण हैं। भारतीय योग संस्थान का उद्देश्य है कि योग को गांव गांव शहर शहर व प्रत्येक घर तक निशुल्क पहुंचाया जाए। योग ही एक ऐसी विधा है जिससे मनुष्य का शारीरिक, मानसिक ,बौद्धिक एवं अध्यात्मिक विकास होता है। आज गांव में भी गलत खानपान और निष्क्रिय जीवन जीने के कारण डायबिटीज, दिल की बीमारी और कैंसर जैसे घातक रोग पनप रहे हैं। शारीरिक श्रम और योग साधना में बहुत बड़ा अंतर है। उन्होंने बताया कि योग साधना करने से शरीर की प्रत्येक प्रणाली सुचारू रूप से कार्य करना शुरू कर देती है जिससे व्यक्ति स्वस्थ रहता है। अच्छा स्वास्थ्य ही व्यक्ति का सबसे बड़ा धन है।
जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने बताया की भारतीय योग संस्थान एक अनूठी संस्था है जो भारतवर्ष में ही नहीं विदेशों में भी योग को निशुल्क घर-घर तक पहुंचाने का पुनीत कार्य कर रही है। योग जीवन जीने की कला है जिससे हमारे जीवन मे सुख शांति और समृद्धि आती है शरीर स्वस्थ और निरोगी बनता है। इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण महिलाओं पुरुषों और युवक-युवतियों ने भाग लिया। योगाचार्य योगेश कुमार केंद्र प्रमुख बरवाला अनंगपाल वासु चौधरी लेकिन अमरीश कुमार गायत्री देवी रश्मि जहान्वी आदि का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा।

छठे दिन भी जारी रहा सफाई अभियानNews
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  पूर्व में पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा महीने में 5 दिन का विशेष सफाई अभियान घोषित किया था परंतु आज छठवें दिन भी नई मंडी क्षेत्र में श्रीमती अंजू अग्रवाल जी के नेतृत्व एवं राजीव कुमार जनरल सेनेटरी अधिकारी से प्रभावी पर्यवेक्षण में विशेष सफाई अभियान चला इसमें मैनुअली तली झाड़ नाला सफाई तथा सड़कों पर झाड़ू एवं कूड़ा निस्तारण का कार्य युद्ध स्तर पर किया गया इसके अलावा अध्यक्ष द्वारा जलकल अभियंता सुनील कुमार एवं उनकी टीम को भी बुलाया गया था जिनके द्वारा गंदे पानी की शिकायत आने पर पालिका की जल नलिकाऔ से होने वाली जलापूर्ति तथा इंडिया हैंड पंप के पानी के सैंपलिंग कराए गए सेंपलिंग पॉजिटिव पाए गए अध्यक्ष द्वारा जलकल अभियंता से जानकारी करने पर की गंदा पानी की शिकायत क्यों आ रही है तो उनके द्वारा अवगत कराया गया तथा मौके पर दिखाया भी गया की कई जगह से जो घरेलू जल संयोजन उपभोक्ताओं के द्वारा लिए गए हैं तथा वह नाली के करीब है उनमें लीकेज है वह जर्जर अवस्था में है इस कारण गंदे पानी की शिकायत है लेकिन यह कार्य उपभोक्ता का है कि वह अपने वाटर कनेक्शन को ठीक कराएं अध्यक्ष द्वारा अपने संबोधन में उपभोक्ताओं से अपील की गई की उपभोक्ता अपना पानी की पाइप लाइन से लिया गया कनेक्शन चेक करा ले यदि वह ठीक नहीं कराते हैं तो पालिका अपने स्तर से अभियान के रूप में उन्हें चेक करते हुए ठीक करा आएगी वैसे इस जिम्मेदारी को उपभोक्ता को ही ध्यान देना चाहिए जो नाली में दो ऐसे वॉटर कनेक्शन मंडी क्षेत्र में चिन्हित हुए हैं जिनसे गंदे पानी की समस्या हो रही है उन्हें अध्यक्ष द्वारा जलकल अभियंता को तुरंत ठीक कराने के निर्देश दिए गए माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा यह भी कहा गया कि मंगलवार को विशेष सफाई अभियान नगरीय क्षेत्र में युद्ध स्तर पर चलेगा क्षेत्रीय सफाई नायकों को भी माननीय अध्यक्ष द्वारा सफाई कार्य अपने अपने क्षेत्र में कराने हेतु हिदायत दी गई अध्यक्ष के साथ विशेष सफाई अभियान में विशेष रुप से विपुल भटनागर, विकास कुमार सभासद गण के अलावा सुनील कुमार जलकल अभियंता राजीव कुमार जोनल सेनेटरी अधिकारी, अमित कुमार एवं अमरजीत सिंह कार्यवाहक सफाई निरीक्षक गन ड्यूटी पर तैनात किए गए सफाई नायक गण व स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक गण मौजूद रहे।

 

आर्य एकेडमी के बच्चों ने दी प्रस्तुति
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में प्री दृ प्राइमरी कक्षाओं का वार्षिक प्रस्तुति हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या सोनिका आर्य, निदेशक सुघोष आर्य एवं उपस्थित अतिथि गणों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया और छोटे-छोटे बच्चों द्वारा गायत्री मंत्र का गायन किया गया। तत्पश्चात नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा एकैक सुंदर कविताओं एवं मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति की गयी । साथ ही सभी बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के वन्य पशुओं की वेशभूषा पहनकर एक लघु नाटिका का मंचन किया जिसका शीर्षक च्च्वेयर इज माय होमज्ज् था। जिसमें बच्चों ने बड़े ही अनोखे ढंग से दर्शाया की बच्चों की सुरक्षा के लिए कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों अर्थात उनका पता, मोबाइल नंबर,अभिभावको के नाम आदि का ज्ञान होना कितना आवश्यक है। अंत में प्रधानाचार्या जी ने विभिन्न कौशलों के द्वारा बच्चों का समग्र विकास कैसे हो इस और अभिभावकों का ध्यान आकर्षित किया एवं कार्यक्रम में उपस्थित सद्धभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी बच्चों एवं शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

 

विडियो वायरल, लोगो मे दहशतNews
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  मेरठ मे पल्लवपुरम मे पकडे गए तेंदुआ का खौफ अभी खत्म नही हुआ था कि एक और तेंदुआ के बीच सडक पर घुमते हुए विडियो वायरल होने के बाद लोगो मे तेंदुआ का खौफ नजर आ रहा है। वायरल विडियो के अनुसार खतौली में गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर रेलवे के लोहे पुल के निकट तेंदुआ घूमता हुआ दिखाई दिया है। । कावड़ गंग नहर पटरी मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने घूम रहे तेंदुए की मोबाइल से वीडियो बनाकर वायरल कर दी। हालांकि अभी वन विभाग ने इस मामले की पुष्टि नहीं की है। तेंदुए को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। गौरतलब है कि शुक्रवार चार मार्च को मेरठ में भी तेंदुए आ गया था और करीब दस घंटे की कड़ी मशक्घ्कत के बाद उसे काबू किया जा सका था। इस दौरान यहां पर अफरतफरी मची रही थी।

 

खेलों का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज प्रदेशीय बालक सब जूनियर हैंडबाल प्रतियोगिता शुरू हुई जिसका उदघाटन इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडेय ने किया । खेल निदेशालय और खेल कार्यालय के तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश के सभी १८ मंडलो की टीम भाग ले रही है।फाइनल मैच ९ मार्च को होगा। आज उदघाटन के अवसर पर आनंदेश्वर पांडेय ने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना से खेलने को कहा।इस अवसर पर क्षेत्रीय खेल अधिकारी प्रेम कुमार ,उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य मनोज पुंडीर ,जिला ओलिम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष और हैंडबाल एसोसिएशन के सचिव अमित दानी ,अनुज राठी , उप खेल अधिकारी हरफूल सिंह ,खेल अधिकारी अवनीश त्यागी संदीप गुप्ता ,पवन बालियान,नंदकिशोर शर्मा, डॉ अशोक गुपता सहारनपुर जिलापंचायत सदस्य तरुण पाल आदि उपस्थित रहे।

चाकू सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  पुलिस चाकू सहित शातिर को गिरफ्तार किया।
चौकी प्रभारी बहलना उपनि० संजय आर्य द्वारा शामली मु०नगर से ग्राम वहलना की तरफ जाने वाली सड़क से अभियुक्त नीरज पुत्र बेदी प्रजापति नि० ग्राम बहलना थाना को०नगर को चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।

चाय स्टाल नारा दिया शराब छोड़ो चाय पीओNews
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के महासचिव राजू सैनी की देखरेख में स्थानीय शिव चौक पर आमजन व राहगीरों के लिये चाय का निःशुल्क स्टाल लगाया आने जाने वाले सैकड़ो लोगो को निःशुल्क चाय पिलाई व सभी से आग्रह किया गया कि शराब जैसे नशे से दूर रहे क्रांतिकारी शालू सैनी ने बताया कि ऐसी सेकड़ो महिलाओ के हमारे पास फोन आते है जिनका कहना है की उनके पति शराब पीकर मारते है खर्चा नहीं देते नशे के कारण परिवार टूट रहे है आज युवाओ के साथ साथ विभिन्न वर्गों में शराब की लत बढ़ती जा रही है जो कि समाज के लिए व व्यक्ति के स्वास्थ व् परिवार के लिए भी खतरनाक है शराब जैसी विभत्स चीज के बजाय लोग चाय पिये इसी मूलमंत्र के साथ आज निःशुल्क चाय वितरण का स्टाल लगाया गया व संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा लोगो को शराब जैसी बुरी चीज से दूर रहने का संदेश दिया गया , संस्था बहुत जल्द शराब के साथ साथ गुटखा तम्बाकू खैनी व ऐसे ही अन्य नशों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएगी, उपस्तिथ राष्ट्रीय महासचिव राजू सैनी उपाध्यक्ष मंगलेश कुमार , .नगर अध्यक्ष निक्की त्यागी अमित त्यागी संदीप जिंदल ..आदि लोग सहयोग में मौजूद रहे।

निःशुल्क कैम्प का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) हर सप्ताह की तरह इस बार भी ईवान हास्पिटल में फ्री कैंप का आयोजन हुआ। जिसमें भरी संख्या में मरीजों ने लाभ उठाया। .इवान हॉस्पिटल के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर लोगो के लिए मुफ्त स्वस्थ लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से प्रत्येक सप्ताह कैंप लगाए जा रहे है। उक्त कैम्पों में उत्तर भारत के प्रसिद्ध हड्डी चिकित्सक डा. मोहम्मद एजाजुल हसन ने मरीजों को देखा। इसके अलावा कैंप में अस्थित एवं जोड रोग विभाग से डा. मौ. एजाजुल हसन, शल्य चिकित्सा विभाग से डा. संदीप काले, न्योरोज सर्जन विभाग से डा. निलय, मेडिसन विभाग से डा. अभिराज सिंह, आहार विभाग से साजिदा मलिक, कैंसर विभाग से डा. बी.एन.सतपति व डा. निधि अग्रवाल मौजूद रही।

आयोग के निर्देशानुसार हो मतगणनाः प्रमोद त्यागीNews
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विधानसभा चुनावों मे निकट आ रही मतगणना की तिथि को लेकर अब विपक्षी गठबंधन के दल मुखर हो उठे हैं। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने चंदन चौहान के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए आरोप लगाते हुए बताया कि जिला प्रशासन ने जिस तरह से धर्मशालाओं, बैंकट हॉल एवं होटलो पर प्रतिबन्ध लगाया है उससे मतगणना के दौरान बेवजह भीड़ एकत्र होने की सम्भावना बनी है क्योंकि जब होटल, धर्मशालाएं और बैंकेट हॉल मे जगह नही मिलेगी तो मतगणना के दौरान आने वाले प्रत्याशियों के मतगणना एजेंटों को ठहरने के लिए कहां जगह मिलेगी क्योंकि उन्हे प्रातः 6 बजे मतगणना होने से पूर्व शहर में पहुंचना है। अतः समय रहते हुए जिला प्रशासन अपने निर्णय पर पुनर्विचार करें। प्रमोद त्यागी ने पत्रकारो से कहा कि प्रदेश मे गठबंधन की हवा को देखते हुए जहां सत्तारूढ दल बौखला रहा है वहीं पर उन्होने जिला प्रशासन से मांग की है कि मतगणना का कार्य निष्पक्षता से आयोग की गाईड लाईन के अर्न्तगत होना चाहिए। उन्होने स्पष्ट किया कि मतगणना के दौरान किसी की मनमानी नही चलने दी जाएगी। उन्होने दिव्यांग व बुजुर्गो की वोट तथा डाक से आए मतगणना पत्रों पर भी संज्ञान लेने की बात कही। वरिष्ठ नेता हरेन्द्र मलिक ने पत्रकारो से बातचीत करते हुए कहा कि विगत दिनो सम्पन्न चुनावो के दौरान चुनाव आयोग को काफी शिकायते भेजी गई है। जिनकी पुष्टि वीडियो कैमरे व वायरलैस मैसेज से की जा सकती है। उन्होने जिला प्रशासन से मांग की है कि मतगणना के दौरान निषपक्षता होनी ही नहीं बल्कि दिखाई दिखाई भी दी जानी चाहिए। पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक ने पत्रकारो से कहा कि उनका यह 16वां चुनाव है। पत्रकारो से बातचीत करते हुए रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने कहा कि उन्होने नई मन्डी क्षेत्र मे 3 बैंकेट हाल को हायर किया था। उनका आरोप है कि प्रशासन ने उन्हे नोटिस देकर उन पर रोक लगा दी यह कार्यवाही उचित नही है। उन्होने आशंका जाहिर की कि यदि बिना किसीके बुलाये पर भीड आने की सम्भावना है। पत्रकार वार्ता मे पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व राज्यमंत्री राजकुमार यादव, राजपाल बालियान, सौरभ स्वरूप, चंदन सिंह चौहान, शिवान सैनी, राशिद सिददकी, अलीम सिददकी, प्रभात तोमर, सचिन पटाखा सहित अनेक गठबंधन से जुडे नेतागण मौजूद रहे।

शिक्षा पर दिया जोरNews
चरथावल। (Muzaffarnagar News) लड़कियों की शिक्षण संस्थान जामिया आयशा सिद्दिका लिल बनात , नगला राई चरथवाल का एक दिवसीय समापन बुखारी शरीफ और तकसीम का जलसा जामिया अल हिदाया नगला राई के प्रांगण में आयोजिग हुआ। जहां हजारो लोगों ने भाग लिया। धार्मिक विद्वान मौलाना मुफ्ती सैयद मुहम्मद अफ्फान मंसूरपुरी शेख-उल-हदीस विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाफिज मुहम्मद फुरकान असअदी ने की, जबकि संचालन मौलाना मुहम्मद अहसानुल हक कासमी और मौलाना मुहम्मद मूसा कासमी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर जामिया से स्नातक करने वाली ६५ छात्राओं को योग्यता प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। मुफ्ती मुहम्मद अफ्फान मंसूर पुरी ने बुखारी शरीफ की आखिरी हदीस का पाठ करके बुखारी शरीफ को पूरा किया। उन्होंने शिक्षा प्राप्त करने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि बिना शिक्षा के इंसान बिल्कुल अधूरा रहता है। उन्होंने कहा कि ज्ञान के बिना मनुष्य पूर्ण अपूर्णता की स्थिति में नहीं हो सकता है और कोई भी इसका लाभ नहीं उठा सकता है। एक प्रसिद्ध धार्मिक विद्वान, हजरत जी मोलाना अब्दुल सत्तार बूड़िया हरियाणा ने लोगों से पवित्र पैगंबर (क्कक्चघ्) की सुन्नत के अनुसार जीने और जीवन के सभी क्षेत्रों में पवित्र पैगंबर मुहम्मद साहब के उदाहरण का पालन करने का आग्रह किया। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जमीयत यूथ क्लब के सचिव मौलाना अहमद अब्दुल्ला ने भी युवाओं से ड्रग्स और हर तरह के नशे और अन्य बुराइयों से दूर रहने और सामान्य जीवन जीने का आग्रह किया। प्रमुख वक्ता मौलाना सलेम अशरफ कासमी देवबंद ने धर्म और आधुनिक शिक्षा के ज्ञान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इस दुनिया और उसके बाद की भलाई इस तथ्य में निहित है कि हमें बच्चों को दोनों तरह से शिक्षित और मार्गदर्शन करने की आवश्यकता है। आज इस कार्यक्रम में गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने विभिन्न शैक्षिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि शिक्षा के बिना मनुष्य जीवन के सभी क्षेत्रों में अधूरा है। अंत में मौलाना अहसान कासमी ने शिक्षा और अन्य कार्यो की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। कार्यक्रम की शुरुआत मुफ्ती जुबैर मुफ्ती द्वारा पवित्र कुरान और मौलाना जुनैद हाशमी द्वारा नात से हुई। हजरत मौलाना अब्दुल सत्तार कासमी बूड़िया की दुआ पर बैठक समाप्त हुई। अंत में हाफिज मुहम्मद फुरकान असदी ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया।इस अवसर पर मौलाना जमालुद्दीन कासमी, जमाल-उर-रहमान एडवोकेट, मौलाना एहसान कासमी, मौलाना मूसा कासमी, कारी शोएब आलम, मुफ्ती बिन यामीन थियोरा, प्रधान मुहम्मद अफसरुन, कारी शहजाद, मौलाना सलीम अहमद, मुफ्ती बिलाल, कारी अमजद, हाजी अब्दुल कादिर राही, हाजी आबिद हुसैन, हाजी फय्याज, मौलाना कलीम, कलीम त्यागी, मौलाना ताहिर कासमी, डॉ साजिद, डॉ शाह फैज, मास्टर हिदायत, ट्रेनर, मुफ्ती अफाक, मास्टर नफीस अहमद, हाफिज इकरामुद्दीन आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

 

कैरियर मार्गदर्शन व परामर्श मेला का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एम.डी.एस.विद्या मंदिर इंटर कॉलेज,मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर के सभागार में एक कैरियर मार्गदर्शन और परामर्श मेले का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र मुजफ्फरनगर,युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर व प्रधानाचार्य अनिल शास्त्री द्वारा गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ किया गया। कार्यक्रम अतिथि डॉ राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति, श्रीमती शिवांगी बालियान,महिला कल्याण अधिकारी, श्रीमती पूजा नरूला, प्रबन्धक वन स्टॉप सेन्टर, सुश्री महक, अधिवक्ता व श्रीमती शोबी समाजसेविका रहे। नेहरू युवा केन्द्र मुजफ्फरनगर की ओर से सभी अतिथियों को श्रीमती रेणु चौधरी द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट किये गए। डॉ राजीव कुमार द्वारा बताया गया कि हमें अपने कैरियर को चुनने से पहले सभी पहलुओं को जानना अति आवश्यक है। आप जिस क्षेत्र मे जैसे, मीडिया, इंजीनियरिंग, मेडिकल/पैरामेडिकल, एजुकेशन, बैंकिंग या बिजनेस में रुचि रखते है उसी के अनुसार हमे चयन करना चाहिए। उन्होंने व्यवसाय और कैरियर में अन्तर को बहुत ही सुन्दर ढंग से परिभाषित भी किया। उन्होंने बताया कि आप समय सीमा निकलने के बाद आप अपनी इच्छाओं से समझौता करते है। श्रीमती शिवांगी द्वारा छात्र – छात्राओं को स्पोर्ट्स के क्षेत्र में भी अपना कैरियर बनाने के लिये प्रेरित किया। श्रीमती शोबी समाजसेविका द्वारा शिक्षा के साथ- साथ समाजसेवा में आगे आने के लिए कहा गया। सुश्री महक जी ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए बताया कि बच्चों को अपने कैरियर के लिए स्वयं की रूचि से उसी कैरियर को चुनना चाहिए जो भविष्य में स्वयं की प्रतिभा को दिखाने का अवसर प्राप्त कराता है। कार्यक्रम का संचालन श्री अनिल शास्त्री जी प्रधानाचार्य द्वारा किया गया। सभी बच्चों को नेहरू युवा केन्द्र मुजफ्फरनगर की ओर से कैरियर और मार्गदर्शन एवं परामर्श मेले में सम्मिलित होने के लिए प्रमाण-पत्र अतिथियों द्वारा प्रदान किये गये। कार्यक्रम का आयोजन प्रतिभा शर्मा जिला युवा अधिकारी, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन में किया गया।

गाजियाबाद में महिला ने तीन बच्चों के साथ खाया जहर, इकलौते बेटे सहित दो की मौत
गाजियाबाद। (Ghaziabad News) जिले में एक महिला ने पति की बीमारी से परेशान होकर अपने तीन बच्चों के साथ जहर खा लिया। महिला और इकलौते बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो बेटियों का दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक परिवार में टीबी की बीमारी से हुई दो मौत से भयभीत महिला ने यह कदम उठाया है। फिलहाल, पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेजकर मामले की जाच में जुटी है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मामला ट्रॉनिका सिटी इलाके के अमन विहार कॉलोनी का है। जानकारी के मुताबिक अमन गार्डन कालोनी में मोनू परिवार के साथ रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी ३० वर्षीय मोनिका, बेटिया ११ वर्षीय चाहत उर्फ मनाली, छह वर्षीय साक्षी और तीन वर्षीय बेटा अंश है। मोनू इंद्रापुरी कॉलोनी स्थित एक दुकान पर मोबाइल रिपेयरिंग का कार्य करते हैं। पति दुकान पर गए थे। पत्नी मोनिका ने तीनों बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी जहर खा लिया। उसकी बेटी मनाली और साक्षी की हालत बिगड़ने लगी। पड़ोसी महिला ने इनकी हालत बिगड़ने की जानकारी पड़ोस में रह रहे महिला के जेठ सुंदर को दी। इस पर जेठ दोनों बच्चियों को उपचार के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर महिला और बेटे को मृत घोषित कर दिया।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 9 =