Pakistan के खिलाफ मैच के बाद बिस्माह की बेटी के साथ खेलती दिखी टीम इंडिया
महिला क्रिकेट विश्वकप में भारत ने Pakistan को 107 रनों से हरा दिया है. मिताली राज की कप्तानी में टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया. भारत के लिए पूजा वस्त्रकार और स्नेह राणा ने अंत में ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए मजबूत साझेदारी निभाई.
इसकी बदलौत टीम इंडिया ने 245 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में उतरी पाकिस्तानी टीम 137 रनों पर ऑल आउट हो गई. भारत की जीत के बाद एक बेहद खूबसूरत वीडियो वायरल हो रहा है.
Bismah Maroof's legacy will go far beyond her achievements on the field. In a society that often tells women to make choices between career and family, she's showing that you can have both! Such an inspiring person.pic.twitter.com/Vp7EB2iwKd
— Aatif Nawaz (@AatifNawaz) March 6, 2022
टीम इंडिया की जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है.इसमें टीम इंडिया की कई खिलाड़ी पाकिस्तानी कप्तान बिस्माह मारूफ के बच्चे के साथ खेलती हुईं नजर आ रही हैं. बिस्माह बच्चे को गोद में लेकर खड़ी हैं. इस वीडियो हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना समेत कई खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. यह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
Pakistan पर मिली जीत में भारत के लिए पूजा और स्नेह के साथ-साथ राजेश्वर गायकवाड़ का भी अहम योगदान रहा. उन्होंने 10 ओवरों में 31 रन देकर 4 विकेट झटके. जबकि झूलन गोस्वामी ने 10 ओवरों में 26 रन देकर 2 विकेट लिए. झूलन ने एक मेडन ओवर भी निकाला. स्नेह राणा ने 9 ओवरों में 27 रन देकर 2 विकेट लिए.

