उत्तर प्रदेश

Bareilly News: कुख्यात drug smuggler रिफाकत गिरफ्तार, 8.5 करोड़ रुपये की संपत्ति सीज

Bareilly News: Police ने ड्रग तस्करों के खिलाफ पुलिस पिछले कुछ समय से लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है. इसके तहत अब तक पुलिस ने कई बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया है. इसी के तहत रविवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुख्यात drug smuggler  रिफाकत पर कार्रवाई की.

पुलिस ने रिफाकत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है इसके साथ ही करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये की संपत्ति को सीज (Property Seized) कर दिया. पिछले कुछ समय में पुलिस ड्रग तस्करों की 100 से ज्यादा की संपत्ति सीज कर चुकी है.  एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए कहा कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी drug smuggler करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही की गई है और अब तक 300 से अधिक ड्रग तस्करो को गिरफ्तार किया जा चुका है.

जबकि 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को या तो जमींदोज कर दिया गया है या फिर सीज कर दिया गया है. पुलिस अब तक जिले के 2 दर्जन से अधिक कुख्यात ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है. इन ड्रग तस्करों ने ड्रग के धंधे के जरिए करोड़ों का साम्राज्य खड़ा कर लिया था. 

पुलिस ने बताया कि बरेली का फरीदपुर, फतेहगंज पश्चिमी, फतेहगंज पूर्वी और मीरगंज का क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थो की तस्करी के लिए काफी बदनाम हैं. यहां आए दिन दिल्ली समेत अन्य राज्यों की पुलिस छापेमारी करती रहती है. एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि पहले इन सभी क्षेत्रों में ड्रग की तस्करी करने वालों की कुंडली तैयार की गई.

पुलिस ने न सिर्फ इनके कैरियर बल्कि इनके आकाओं की भी पूरी कुंडली तैयार की और फिर पुलिस ने इन पर एक-एक कर कार्रवाई शुरू कर दी. 

पिछले एक साल में पुलिस ने इन सभी क्षेत्रों में काम करने वाले सभी बड़े और छोटे तस्करों को गिरफ्तार कर लिया और इनके द्वारा जो संपत्ति बनाई गई थी उस पर बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया है. जिस वजह से अब बरेली में अब ड्रग तस्करी न के बराबर है.

एसपी ग्रामीण राजकुमार ने बताया कि आज मोहल्ला सराय कस्बा व थाना फतेहगंज पश्चिमी निवासी ड्रग तस्कर रिफाकत की लगभग 8.5 करोड़ रुपये की संपत्ति सीज की गई है. इस तस्कर रिफाकत द्वारा तस्करी के कार्य से अपने एवं अपने परिजनों के नाम से पिछले कुछ समय में ही काफी संपत्ति इकट्ठा कर ली गई है. 

पुलिस ने इस मामले में थाना बारादरी में एनडीपीएस एक्ट प्रावधानों के तहत अवैध रूप से अर्जित चल-अचल संपत्ति का पता लगाकर उसे सीज कराये जाने के लिए भारत सरकार वित्त मंत्रालय, राजस्व विभाग को पत्र लिखा, जिसके बाद इस रिफाकत की संपत्ति का भी सीज कर दिया गया. सीज की गई संपत्तियों रिफाकत की कार, बुलेट जमीन और दुकानों जैसी कई संपत्तियां शामिल हैं. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21512 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + twenty =