Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: खतौली में हाईवे अंडरपास के निकट गंगनहर में गिरी अनियंत्रित होकर कार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गंगनहर पटरी के पास खतौली में अनियंत्रित कार गंगनहर में गिर गई। हादसे के दौरान कार चला रहा युवक कूद गया, जबकि पिछली सीट पर बैठी उसकी शिक्षिका भाभी डूब गई। पुलिस कार निकलवाने का प्रयास कर रही है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ।

यहां चौधरी चरण सिंह गंग नहर कांवड़ पटरी मार्ग खतौली में हाईवे अंडरपास के निकट एक कार नहर में गिर गई। पुलिस कार की तलाश करा रही है।हादसा सोमवार सुबह हुआ है। बताया गया कि कार मेरठ से मुजफ्फरनगर के पुरकाजी की ओर जा रही थी। कार चला रहा युवक नवेद संतुलन बिगड़ जाने के बाद कूद गया जबकि पिछली सीट पर बैठी महिला बाहर नहीं निकल सकी।

महिला कस्तूरबा गांधी विद्यालय हरिनगर पुरकाजी में शिक्षिका बताई जा रही है। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा है। कार को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार गंगनहर पटरी के पास खतौली में अनियंत्रित कार गंगनहर में गिर गई। हादसे के दौरान कार चला रहा युवक कूद गया

जबकि पिछली सीट पर बैठी उसकी शिक्षिका भाभी डूब गई। पुलिस कार निकलवाने का प्रयास कर रही है। बताया गया कि मेरठ की रसूलनगर जाकिर कॉलोनी निवासी गुलबहार (३४) पत्नी बाबर पुरकाजी के हरिनगर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में शिक्षिका है।

रविवार को अपने घर गई थी। सोमवार सुबह उसका देवर देवर नवेद हसन कार से उसे वैगनऑर कार से छोडने के लिए जा रहा था। खतौली में गंगनहर पर सामने से आई कार को बचाने के चक्कर में वैगनऑर अनियंत्रित हो गई। नवेद खिडकी खोलकर कार से कूद गया। कार गंगनहर में गिर गई।

नवेद ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जमा हो गए। पुलिस को जानकारी दी गई। एसडीएम जीत सिंह राय, तहसीलदार आरती यादव और सीओ बुढ़ाना मौके पर पहुंचे। कार को नहर से निकलवाने का प्रयास किया जा रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21512 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − 4 =