उत्तर प्रदेश

विश्व हिंदू महासंघ का स्थापना दिवस 12 अप्रैल को मनाया जाएगा-भिखारी प्रजापति, तैयारी के सम्बंध में वर्चुअल बैठक 12 मार्च को 6 बजे होगी

विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री प्रमोद त्यागी ने बताया कि स्थापना दिवस की तैयारी के लिए प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति की अध्यक्षता में एक वर्चुअल बैठक 12 मार्च को आयोजित की जाएगी

प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने सभी कार्यकर्ताओं को होली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी ने मिलजुल कर विधानसभा के चुनाव में 403 सीटों पर योगी जी महाराज को प्रत्याशी मानकर भाजपा के घोषित प्रत्याशियों को जिताने के लिए तन मन धन से सहयोग किया

इसके साथ ही कुछ कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर में अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के चुनाव क्षेत्र में भी डोर टू डोर संपर्क हेतु काफी समय दिए, जिसमें जिलाध्यक्ष गोरखपुर ई0 राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामबिहारी अवस्थी, मंडल प्रभारी गोरखपुर दिग्विजय किशोर शाही, मंडल प्रभारी देवीपाटन अजय कुमार शुक्ला, संभाग प्रभारी ब्रज शरद प्रजापति , प्रदेश उपाध्यक्ष जयशंकर केसरी, जिला अध्यक्ष कुशीनगर डॉ0 कमलेश शाही, सदस्य आनंद मिश्र, सुधीर चंद्र वर्मा इत्यादि प्रमुख हैं।

विशाल बाइक रैली भी निकाली गई, जिसमें जिलाध्यक्ष सोनभद्र रामकुमार जायसवाल, बस्ती मंडल प्रभारी श्री हरिनारायण सिंह तथा वाराणसी मंडल प्रभारी श्री दिनेशचंद्र पांडे नेआर्थिक सहयोग दिया।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि विश्व हिंदू महासंघ की स्थापना 12 अप्रैल 1981 को काठमांडू नेपाल में हुई है। प्रदेश इकाई स्थापना दिवस के अवसर पर,12 अप्रैल 2022, को विशाल शोभायात्रा निकालने के संदर्भ में आगामी 12 मार्च को सायं 6:00 बजे एक वर्चुअल बैठक बुलाई गई है, जिसमें आप सभी से विचार विमर्श के पश्चात कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा ।

बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर आप से राय परामर्श किया जाएगा-

  • शोभा यात्रा लखनऊ में निकाली जाए या जिला इकाइयां अपने-अपने जिले में निकालें
  • शोभा यात्रा का समय क्या रखा जाए
  • भायात्रा में हाथी ,घोड़ा, पैदल, मोटरसाइकिल, कार इत्यादि के साथ विभिन्न प्रकार के वाद्य यंत्र, भांगड़ा नृत्य, डमरू वादन, गीत, संगीत , झंडा, झांकी , बैनर, पुष्पमाला, प्रचार-प्रसार, कटआउट इत्यादि किस का कैसे प्रयोग किया जाए
  • आप किस चीज की कैसे जिम्मेदारी लेंगे
  • प्रकोष्ठ के लोग किस प्रकार की जिम्मेदारी लेंगे
  • सभी पदाधिकारियों द्वारा आप अपने विचार व्हाट्सएप पर आमंत्रित किये गए हैं ।12 मार्च की सायंकाल 6:00 बजे की वर्चुअल बैठक में आपकी उपस्थिति प्रार्थनीय है।

P.K. Tyagi

प्रमोद त्यागी (अधिवक्ता) विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय स्तर के समिति सदस्य हैं। वे टीम समन्वय, प्रकाशित समाचार सामग्री, और भविष्य की संबद्धता/पंजीकरण के लिए जिम्मेदार हैं। सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक जागरूकता और धार्मिक समन्वय के प्रति प्रतिबद्ध, पूर्व संपादक के रूप में, उन्होंने समाचार सामग्री की गुणवत्ता और सटीकता सुनिश्चित की है।

P.K. Tyagi has 115 posts and counting. See all posts by P.K. Tyagi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − eight =