Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: शारीरिक विकास हेतु गतिविधियां का कराया कार्य

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  बाल विकास परियोना अधिकारी, सदर के नेतृत्व में जनपद के ब्लॉको में विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा राशन वितरण, पोयम गायन, शारीरिक विकास हेतु गतिविधियां, पोषाहार वितरण का कार्य किया गया।

जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार बाल विकास परियोजना अधिकारी, सदर के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा सुबह के समय प्रार्थना में पी०टी० अभ्यास एवं ०३ से ०६ वर्ष के बच्चों को प्रीस्कूल एक्टिविटी के अंतर्गत बच्चों को रंगों का ज्ञान, आकृति का ज्ञान एवं शारीरिक व्यायाम कराया गया तथा बच्चों को कहानियों एवं चित्रों के माध्यम से ज्ञानवर्धक कविताएं सुनाई गई।

आंगनवाड़ी केन्द्रों की पोषण वाटिका में आंगनवाड़ी कार्यकत्री द्वारा पौधों की निराई की गई। जिससे बच्चों में उपरोक्त कार्य द्वारा मानसिक एवं शारिरीक विकास कार्य कराया जा सके।

विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा कोविड-१९ के विषय में बच्चों को जानकारी दी गयी, एवं बच्चों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ करायी गयी एवं कोविड-१९ से बचाव हेतु बच्चों को हाथों की समय-समय पर साफ करने हेतु शिक्षित किया गया।

 

गोद भराई कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में बाल विकास परियोजना ब्लॉक बघरा, मोरना एवं बुढ़ाना के समस्त केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम कराया गया।

जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार गोंड के नेतृत्व में बाल विकास परियोजना ब्लॉक बघरा, मोरना एवं बुढ़ाना के समस्त केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम कराया गया, साथ ही कुछ केंद्रों पर मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम के तहत टीकाकरण भी किया गया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 12 =