Muzaffarnagar News: राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गांधी कॉलोनी स्थित गांधी वाटिका में डीएवी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के विशेष शिविर का सातवें दिन हुआ समापन। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ कुलदीप सिंह द्वारा सभी छात्र छात्राओं को स्वच्छता अभियान के लिए प्रेरित किया ।
सभी स्वयं सेवकों ने निर्धारित इकाइयों की मलिन बस्तियों में जाकर स्वच्छता अभियान चलाया एवं वृक्षारोपण किया गया।इसके पश्चात सभी स्वयंसेवक डीएवी महाविद्यालय के पीएलटी हॉल में एकत्र हुए जहां सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन का कार्यक्रम रहा । इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव डॉ महेंद्र कुमार बंसल जी ने सभी छात्र छात्राओं की हौसला अफजाई की एवं उन्हें राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य डॉ ललित कुमार जी द्वारा सभी छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। विशेष शिविर के दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।वाद विवाद प्रतियोगिता (प्रथम ग्रुप)में प्रथम स्थान आकाश बालियान वाद विवाद प्रतियोगिता (द्वितीय ग्रुप) में प्रथम स्थान एकता त्यागी का रहा।
निबंध प्रतियोगिता (प्रथम ग्रुप)में प्रथम स्थान नेहा टोंक, निबंध प्रतियोगिता (द्वितीय ग्रुप) में प्रथम स्थान अरुण कुमार का रहा। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान समीक्षा शर्मा, मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अलीशा, बेस्ट वॉलिंटियर छात्रों में लक्ष्य, सौरभ, गौतम, वरुण एवं अजीत रहे।
बेस्ट वालंटियर छात्राओं में नेहा टोंक, एकता त्यागी, आयुषी त्यागी एवं निष्ठा राज रहे। कार्यक्रम में विशेष सहयोग के लिए श्री पवन छाबड़ा जी, मेघा आहूजा एवम योग टीचर श्री मुकुल दुआ जी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ सुरेंद्र पाल द्वारा किया गया।कार्यक्रम के पश्चात् सभी स्वयंसेवकों को एनएसएस की शपथ दिलायी गई।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान हुआ। कार्यक्रम के दौरान तीनों एनएसएस इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुरेंद्र पाल जी, डॉ योगेश कुमार जी, डॉ कुलदीप सिंह एवं अन्य शिक्षक साथी डॉ सुनीता शर्मा, डॉ नवीन शर्मा, डॉ अमित मलिक, डॉ विपिन जैन, डॉ वेद पाल डॉ सविता कुमारी, डॉ रेखा रानी, डॉ सचिन कुमार , डॉ राहुल शर्मा, डॉ मंजू चौहान आदि उपस्थित रहे।

