वैश्विक

कश्मीर मुद्दे पर तीसरे पक्ष की मध्यस्थता किसी भी हालत में स्वीकार नहीं है-विदेश मंत्रालय

 कश्मीर मुद्दे पर तीसरे पक्ष की मध्यस्थता किसी भी हालत में स्वीकार नहीं है।  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर  जानकारी दी। एक अन्य सवाल के जवाब में रवीश कुमार ने कहा कि कश्मीर पर तनावपूर्ण स्थिति बनाने की पाक की कोशिश विफल हो चुकी है 

दुनिया को उसका दोहरा मापदंड डबल स्टैंडर्ड समझ आ चुका है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने दावोस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास इस मुद्दे को उठाया था।

ट्रंप ने भी उन्हें भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे। इससे पाक काफी उत्साहित दिख रहा था। ट्रंप ने कहा कि इमरान उनके बेहद करीबी दोस्त हैं और उनके लिए वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कश्मीर के मसले पर जरूर बात करेंगे।

रवीश कुमार ने कहा, ‘कश्मीर मुद्दे पर तीसरे पक्ष को लेकर हमारा पक्ष स्पष्ट है और उसमें कोई बदलाव नहीं होने वाला है। मैं एक बार फिर से दोहराना चाहता हूं कि इस मामले में तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं है।

  उन्होंने कहा कि अगर कोई द्विपक्षीय मुद्दा भारत और पाकिस्तान के बीच है तो शिमला समझौते व लाहौर घोषणा के तहत दोनों देशों के बीच ही होना चाहिए। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + nineteen =