Yogi Adityanath
उत्तर प्रदेश

UP assembly elections: PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिली प्रचंड जीत – Yogi Adityanath

यूपी विधानसभा चुनाव (UP assembly elections) में प्रचंड बहुमत के साथ इतिहास रचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath)ने जनता-जनार्दन का अभिनन्दन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की जनता ने परिवारवाद, जातिवाद और वंशवाद को तिलांजलि देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोककल्याणकारी नीतियों पर भरोसा जताया है।

यह प्रचंड बहुमत भाजपा के राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के मॉडल को उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता का आशीर्वाद है। इस आशीर्वाद को स्वीकार करते हुए हम लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास को आगे बढ़ाएंगे।

पार्टी के राज्य मुख्यालय पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश के साथ-साथ गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर खुशी भी जताई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है।

प्रधानमंत्री के विकास और सुशासन को  फिर से आशीर्वाद – Yogi Adityanath

इन चार राज्यों में प्रधानमंत्री के विकास और सुशासन को जनता ने फिर से आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि जब मोदी जैसा नेता होता है तो ऐसा प्रचंड बहुमत हासिल होता है। हमारा सौभाग्य है कि हमें दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी का नेतृत्व और मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। सीएम ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश एक बार फिर नंबर वन बनेगा। अबीर-गुलाल उड़ा रहे उत्साह से लबरेज कार्यकर्ताओं की मेहनत की भी सीएम ने सराहना की।

जय श्रीराम, वंदेमातरम और भारत माता की जय के जोशीले नारों के बीच सीएम ने कहा कि इस प्रचंड जीत ने हम सबको बड़ी जिम्मेदारी दी है। हमें जोश के साथ होश भी बनाये रखना होगा। जन मानस की अपेक्षाओं के अनुरूप खुद को साबित करना होगा। उन्होंने प्रचंड जीत के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का अभिनन्दन भी किया।

चुनाव शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुए-Yogi Adityanath

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। उत्तर प्रदेश पर विशेष रूप से पूरे देश और दुनिया की निगाहें थी। पहली बार 07 चरणों में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुए। मतगणना के बारे में जो भ्रामक प्रचार पिछले दो-तीन दिनों से चलाए जा रहे थे। उत्तर प्रदेश की जनता की ताकत ने उस भ्रामक प्रचार को झुठलाते हुए भाजपा को विजयी बनाया है।

सीएम ने कहा कि कोरोना काल में भी प्रधानमंत्री जी का बिना रुके और बिना थके मार्गदर्शन मिलता रहा। 15 करोड़ लोगों को कोरोना काल में घर तक राशन भेजा गया। 45 लाख गरीबों के घर बनाये गए, 1.45 करोड़ घरों में बिजली पहुंचाई गई, 10 करोड़ लोगों को 05 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की गारंटी मिली है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए Yogi Adityanath ने कहा कि जब हम कोरोना और भ्रष्टाचार से लड़ रहे थे तो कुछ लोग भाजपा के खिलाफ साजिश रचने का कार्य कर रहे थे। आज जनता ने जनादेश से सभी को सबक सिखा दिया है। सबकी बोलती बंद कर दी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 9 =