Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  एस0डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के प्रांगण में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र/छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। जिसमें लम्बी कूद (पुरूष), शाटपुट (पुरूष), डिस्कसथ्रो (पुरूष), टग ऑफ वॉर व क्रिकेट के मुकाबले हुए।

क्रिकेट (पुरूष वर्ग) प्रतियोगिता में आज तीन मैच हुए जिनमें पहला मैच बी0ए0 प्रथम वर्ष व बी0ए0 द्वितीय वर्ष के मध्य हुआ जिसे बी0ए0 द्वितीय वर्ष ने 90 रन से जीता। प्रतियोगिता का दूसरा मैच बी0कॉम व एन0सी0सी0 के मध्य हुआ जिसे बी0 कॉम ने 32 रन से जीता। तीसरा मैच बी0एफ0ए0 व बी0ए0 प्रथम वर्ष के मध्य हुआ जिसे बी0ए0 प्रथम वर्ष ने 07 विकेट से जीतकर विजय प्राप्त की।

लम्बी कूद पुरूष वर्ग में पहला स्थान तुषार एन0सी0सी0, दूसरा स्थान विनित एन0सी0सी0 व तीसरा स्थान फरीद बी0एस0सी0 (विज्ञान) को मिला।शॉटपुट पुरूष वर्ग में पहला स्थान शबी अब्बास बी0 ए0 तृतीय वर्ष, दूसरा स्थान चेतनदीप बी0ए0 प्रथम वर्ष व तीसरा स्थान फहीम बी0ए0 प्रथम वर्ष को मिला।

डिस्कस थ्रो पुरूष वर्ग में पहला स्थान तुषार एन0सी0सी0, दूसरा स्थान मनप्रीत बी0एस0सी0 (विज्ञान) व तीसरा स्थान आदित्य अग्रवाल बी0कॉम तृतीय वर्ष को मिला।टग ऑफ वॉर पुरूष वर्ग में तीसरे स्थान के लिए एन0सी0सी0 व बी0एफ0ए0 के मध्य मुकाबला हुआ जिसमें एन0सी0सी0 विजयी रही व पहला स्थान के लिए हुए निर्णाय मुकाबले में बी0कॉम ने बी0एस0सी0 (विज्ञान) को हराया मिला।
लम्बी कूद महिला वर्ग में पहला स्थान रश्मि बी0ए0 द्वितीय वर्ष, दूसरा स्थान वंशिक एन0सी0सी0 व तीसरा स्थान विंशु बी0ए0 द्वितीय वर्ष को मिला।

शॉटपुट महिला वर्ग में पहला स्थान रिशु एन0सी0सी0, दूसरा स्थान तकक्षिका बी0कॉम तृतीय वर्ष व तीसरा स्थान मानसी बी0एस0सी0(विज्ञान) को मिला।टग ऑफ वॉर महिला वर्ग में तीसरे स्थान के लिए बी0एफ0ए0 व बी0ए0 द्वितीय वर्ष के मध्य मुकाबला हुआ जिसमें बी0ए0 द्वितीय वर्ष रही व पहला स्थान के लिए हुए निर्णाय व कांटे के मुकाबले में बी0कॉम ने बी0एस0सी0 (विज्ञान) को हराया मिला।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष अंकित धामा, सुमित, रिजवान, अनिमेष, तुषार, दुष्यन्त, रूद्र गौतम, रितिक, रिजवान, यश, निकिता व खुशी रहे।प्रतियोगिता को सफल बनाने में महाविद्यालय के शिक्षकगणां व कर्मचारियों आदि ने सहयोग किया एवं सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × three =