संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar: होली पर्व पर सज गयी दुकाने, बाजारों में भीड बढ़नी शुरू

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) होली का पर्व नजदीक आ रहा है इसी के साथ-साथ बच्चों में भी उत्साह बढ रहा है। बच्चे भी अलग अलग प्रकार की पिचकारियां लेने के लिए उत्सुक हो रहे है हालांकि अभी कई दिन होली में शेष है इसके बाद होली पर्व को लेकर मिष्ठान, पिचकारियां इत्यादि की दुकाने सज गयी है।

होली का त्योहार जैसे जैसे नजदीक आता जा रहा है, शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में चहल पहल बढ़ गई है। बाजारों में रंग-गुलाल, अबीर व स्टाइलिश पिचकारियों के साथ ही हर्बल रंग-गुलाल की धूम भी मची है। इसके साथ ही विभिन्न रंग-बिरंगे परिधान भी अलग ही शोभा बढ़ा रहे है।जिनको छोटे बच्चे खूब पसंद कर रहे है, जिसकी जमकर खरीदारी हो रही है।

आगामी १८ मार्च को दुल्हैंडी का पर्व जिलेभर में धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। होली पर्व नजदीक आने के साथ की बाजारों में रंग बिरंगे गुलाल, स्टाईलिश पिचकारियों सजने लगी है। इस बार होली के रंग में युवाओं से लेकर प्रत्येक उम्र के लोग डूबने को तैयार दिख रहे है। होली के खुमार में बाजार भी पूरी तरह से डूबा हुआ है।

मार्केट इस त्योहार को भुनाने के लिए एकदम तैयार है। यहीं वजह है कि बाजारों में होली को लेकर खासी तैयारियां चल रही है। शहर के भगत सिंह रोड, रूड़की रोड, झांसी की रानी के अलावा मंडी क्षेत्र में भी विभिन्न बाजारों में भीड बढ़नी शुरू हो गई है। होली नजदीक आते ही नगर से लेकर कस्बों तक के बाजार सजकर तैयार हो गया है।

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में ग्राहकों की भीड हो रही है। लोग अपने-अपने पसंदीदा परिधान के साथ ही रंग-अबीर की खरीददारी करने में लगे है। बच्चों में होली को लेकर उत्साह बना हुआ है बच्चे होली के रंगों को खरीदने के लिए और तरह तरह की पिचकारिया लेने के लिए बड़ो से अभी से ही जिद कर रहे है।

रंग-बिरंगे गुलाल से गुलजार

खतौली। होली का पर्व नजदीक आने के साथ ही बाजारों में चहल पहल शुरू हो गयी है बाजार भी होली के त्यौहारों में रंगने शुरू हो गये है। होली के त्यौहार को लेकर बाजारों में खरीदारों की काफी भीड़ उमड़ रही है। और बाजार भी तरह-तरह के रंग बिरंगे गुलाल से गुलजार नजर आ रहे हैं।

बता दें कि होली का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है लोगों में खुमारी छाती जा रही है। बाजार में खरीदारों की भीड़ देखने को मिल रही है, बच्चे रंग-बिरंगी पिचकारियों को देख खुश हो रहे हैं।

वहीं महिलाएं चिप्स-पापड़ और अन्य खाने-पीने की चीजों को सहेजने में जुटी हैं। बाजार पूरी तरह से गुलजार हैं। चारों ओर रौनक छाई है। वहीं होलिका दहन की तैयारी भी तेज हो गई है। बाजारों में खरीदारी के लिए भारी भीड़ रही।

बाजार में एक से बढ़कर एक पिचकारी मौजूद है। अभी से ही लोगों ने होली के त्यौहार को लेकर खरीदारी शुरू कर दी है इसके अलावा बच्चे भी गुलाल और पिचकारी खरीद रहे हैं।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 415 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 1 =