Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

निर्धन व असहाय लोगों की सेवा सबसे बडा पुण्यः रामकुमार वालिया

मुजफ्फरनगर। निर्धन एवं असहाय लोगों की सेवा करना सबसे बडा पुण्य है क्योकि निर्धन एवं असहाय व्यक्ति भगवा का स्वरूप हाते है इसलिए जिसने इनकी सेवा कर ली उन्हे स्वतः ही भगवान का आश्ीर्वाद प्राप्त हो जाता है उक्त उद्गार तिसंग निवासी उत्तराखंड के पूर्व मंत्री एवं भारतीय सर्व समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार वालिया ने तिसंग स्थित एक इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किये।

वालिया यहां गरीब एवं निर्धन लोगों की सेवा करने के उद्देश्य से देहरादून यहां पहुंचे थे। उन्होंने इस कार्यक्रम में सर्वसमाज के लगभग 350 स्त्री पुरूषों को कम्बल वितरित किये तथा इंटर पास सर्वसमाज की सात लडकियों को टैबलेट और कार्य करने वाले लगभग 250 लोगों को गर्म शाल ओढाकर सम्मानित किया

उनके द्वारा किये गये इस सराहनीय प्रयास की ग्रामवासियों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के पूर्व गृह राज्यमंत्री सईदुज्जमा ने व संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य इरशाद गुर्जर ने किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहकारी समिति चेयरमैन राजन वालिया, विनय वालिया, धवन वालिया, रघुराज वालिया, सुशील राजंवशी, राजेंद्र वालिया, खलील चौधरी ग्राम प्रधान, सहन्सरपाल मनफोडा, ओमकार, संजय राठी, रामकुमार, रोशन लाल, रामपाल पाल, सोबीर, सोमपाल कश्यप, तेजपाल सिंह, अक्षय चौहान, ठाकुर रमेश तोमर आदि सहित अनेक सर्वसमाज के लोग मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − twelve =