फिल्मी चक्कर

Katrina Kaif ने सास ससुर के साथ सेलिब्रेट की शादी के बाद पहली होली

न्यूली मैरिड कपल Vicky and Katrina Kaif ने 9 दिसंबर 2021 को ही शादी की है और शादी के बाद ये दोनों की पहली होली है. ऐसे में फैंस ये जानने  को बेचैन हैं कि दोनों अपनी होली कैसे सेलिब्रेट करेंगे. तो फैंस की इस बेचैनी को खत्म करते हुए विक्की और कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पर होली सेलिब्रेशन की फोटोज़ शेयर कर दी हैं जिनमें एक्ट्रेस अपनी ससुराल में होली मनाती दिख रही हैं.

इस फोटो में विक्की की हैप्पी फैमिली नज़र आ रही है. दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर दो फोटो शेयर की हैं. फोटो में विक्की सेल्फी ले रहे हैं वहीं कटरीना उनके पीछे अपनी सासु मां के साथ खड़ी हैं.

Katrina Kaif और विक्की के साथ एक्टर के पापा  शाम कौशल और भाई  सनी कौशल भी पोज़ देते दिखाई दे रहे हैं. फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम के कैप्शन में सबको होली की मुबारकबाद दी है. देखें तस्वीरें.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

शादी के बाद Vicky and Katrina Kaif एक दूसरे के साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता पाए हैं, क्योंकि दोनों की अपनी-अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिज़ी हैं. लेकिन इस बिज़ी शिड्यूल के बीच भी दोनों एक दूसरे के लिए थोड़ा वक्त तो निकाल ही लेते हैं. हाल ही में दोनों धर्मा प्रोडक्शन के CEO अपूर्वा मेहता की बर्थडे पार्टी में  भी शरीक हुए.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × five =