Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: एमएलसी प्रत्याशी गठबंधन से होंगे आरिफ जौलाः प्रमोद त्यागी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) समाजवादी, लोकदल गठबंधन हाईकमान द्वारा मुजफ्फरनगर, सहारनपुर की विधानपरिषद सीट हेतु आरिफ जौला को गठबंधन प्रत्याशी घोषित किया है। इस संबंध में सपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता आयोजित की गयी।

जिसमें जनपद के नवनिर्वाचित विधायकों, पूर्व विधायकों को, पूर्व सांसदों द्वारा अपने सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया गया कि गठबंधन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है। इस अवसर पर बोलते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी द्वारा बताया गया कि पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता आरिफ को टिकट मिलने से बेहद उत्साहित है तथा सभी जी जान लगाकर उन्हे लड़ायेंगे।

उन्होंने प्रशासन से अपेक्षा की कि जिस प्रकार विधानसभा चुनाव में निष्पक्ष चुनाव प्रशासन द्वारा कराया गया है इसी प्रकार विधानपरिषद का चुनाव भी निष्पक्ष रूप से होगा। पूर्व सांसद कादिर राणा द्वारा बताया गया कि जनपद में हमेशा ही विपक्षी पार्टियों का प्रत्याशी इन चुनावों में विजयी रहता है इस प्रकार इस बार भी आरिफ जौला की जीत सुनिश्चित है।

पूर्व सांसद अमीर आलम ने कहा कि जनपद के सभी कार्यकर्ता विधानसभा में मिली जीत से उत्साहित है इस एमएलसी सीट के अंतर्गत 16 विधानसभा आती है जिनमें से 9 पर गठबंधन प्रत्याशियों की जीत हुई है इसलिए सभी तन-मन-धन से आरिफ मौहम्मद को जिताने का कार्य करेंगे।

आरिफ जौला ने इस दौरान सभी से सहयोग की अपील की। प्रेसवार्ता में सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, पूर्व सांसद अमीर आलम खां, पूर्व सांसद कादिर राणा, विधायक चंदन चौहान, विधायक पंकज मलिक, विधायक अनिल कुमार, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, अजित राठी, राकेश शर्मा, सचिन पटाखा, साजिद हसन आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 18 =