Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मदरसा इस्लामियां अरबिया फैजुल कुरान सालाना जलसे का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  मौहल्ला केवलपुरी में मदरसा इस्लामियां अरबिया फैजुल कुरान के सालाना जलसे की सरपरस्ती मुफ्ती खलीलुर्रहमान सदारत मौलाना जमशेद व निजामत के फराइज को मुफ्ती जाहिद ने अंजाम दिया।

जलसे की शुरुआत कारी जैद हुसैन की तिलावते कुरान से हुई. मदरसे के सालाना जलसे को खिताब करते हुए मेहमाने खुसूसी मौलाना जुबेर ने कहा की आज जो हालात उम्मत पर है वो हमारे अमल के है जैसे मुसलमान आमाल करता है उसी हिसाब से अल्लाह आसमान से अपने फैसले भेजता है।अपने बच्चो को डॉक्टर,इंजीनियर प्रोफेसर ऑफिसर जरूर बनाये लेकिन उनको मदरसे में भेजे जिससे वह अच्छे इंसान भी बन सके दीन का इल्म हासिल करने से इंसानियत का बड़ा पैगाम मिलता है।

जलसे के खिताब में मदरसे के मोहतमिम कारी दिलशाद अहमद ने कहा कि कुरआन ओर इस्लामी शिक्षा इंसानियत का बड़ा पैगाम है इसको हासिल करने वाला हमेशा इंसानियत की भलाई के लिए कदम आगे बढ़ाता है। उन्होंने जलसे में आये सभी उलेमाओं व मेहमानो का शुक्रिया अदा किया।

जलसे में इस साल हिफ्ज करने वाली एक हफिजा व सात हाफिजों को पगड़ी पहनाई गयी।जलसे में शिरकत करने वाले मुफ्ती अब्दुल्ला,मुफ्ती गुफरान,मौलाना मौहम्मद कासिम,मौलाना गालिब,कारी शाहिद हुसैनी,कारी अब्दुल सलाम,मौलाना जुबेर रहमानी,मौलाना मौहम्मद हसन,व सपा नेता साजिद हसन सहित अनेक शख्सियत ने शिरकत की।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 2 =