Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News:तेज धूप व गर्म हवाओं के चलने से गर्मी का आलम शुरू

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  होली पर्व के बाद गर्मी का सितम शुरू हो गया। शनिवार को तेज धूप व गर्म हवाओं के चलने से लोगों को खापा परेशानियों का सामना करना पडा। तेज धूप से बचने को जहां लोग मुंह ढाककर जाते दिखाई दिऐ वही सडकों पर भी सन्नाटा का पसरा रहा। लोग जरूरी कामों से ही घर से बाहर निकलते।

होली का दहन के साथ सर्दी का समाप्ति हो जाती है, लेकिन इस बार होली पर्व के पहले से ही मौसम गर्म होना शुरू हो गया था। शनिवार की भांति रविवार को भी तेज धूप व गर्म हवाओं के चलने से लोगों को गर्मी ने बेहाल कर दिया।

गर्मी बढने से लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पडा। धूप इतनी तेज थी कि बाईक पर चलने वाले लोगों के पसीने निकल गए। तेज धूप में आंखे भी चुधया जा रही थी

जिस कारण लोग आंखों में काला चश्मा लगाकर चलने दिखाई दिये। तेज गर्मी होने से लोगों जरूरी कामों से ही घर से बाहर निकले, जिस कारण सडकों पर सन्नाटा का पसरा रहा। शनिवार को मौसम का तापमान ३८ डिग्री सैल्सियस रहा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21630 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − two =