Muzaffarnagar News: तेदुएं ने बछडे पर किया हमला
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) क्षेत्र मे तेंदुए के होने से ग्रामीणो मे भय बना हुआ है। ग्रामीणो ने वन विभाग तथा पुलिस को अवगत कराते हुए जल्द से जल्द तेंदुए को पकडवाने की मांग की है। वहीं दूसरी और तेंदुए द्वारा बछडा खाए जाने पर क्षेत्र मे सनसनी फैल गई।
उल्लेखनीय है कि पिछले दो तीन दिन से भोपा क्षेत्र मे तेंदुए के आ जाने से ग्रामीणो मे भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणो का कहना है कि तेंदुए के कारण व लोग भयभीत है।
अतः वन विभाग को इस और गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। वहीं दूसरी और आज भोपा बिजली घर के सामने एक कोल्हू के पीछे तेंदुए द्वारा एक बछडे को मारकर खा जाने से ग्र्रामीणो मे सनसनी फैल गई।
देखते ही देखते दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेदुंए की आमद से उन लोगों में भय बना हुआ है तथा उन्हे खेतों में जाते समय भी डर लग रहा है कई कई ग्रामीण पशुओं का चारा आदि लेने के लिए जा रहे है।

