उत्तर प्रदेश

Jaunpur News: ग्राम अहिरौली के सोनपुरवा में हैंडिल से पीट-पीट कर मार डाला युवक को

Jaunpur News:  थाना महराजगंज क्षेत्र स्थित ग्राम अहिरौली के सोनपुरवा में होली के अवसर पर शराब के नशे में धुत होकर डीजे बजाने को लेकर शराबियों ने एक युवक को राड और इंजन के हैंडिल से पीट-पीटकर हत्या कर दिया है।इस हत्याकांड को लेकर आम जनता और पुलिस के बयान में बड़ा विरोधा भास की स्थिति बनी हुई है। हलांकि इस घटना में पुलिस ने तीन हत्यारो को गिरफ्तार भी कर लिया है। शेष हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

मिली खबर के अनुसार अहिरौली गांव होली के दिन रात में गौतम और गौड़ ने मिलकर राहुल सिंह नामक युवक को राड और इंजन के हैंडिल से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गये। इस घटना को लेकर आम जनता का कथन है कि चुनावी रंजिश को लेकर होली के बहाने शराब पिला कर गौतम और गौड़ जाति के लोंगो ने राहुल की हत्या कर दिया है।

जबकि इस घटना को लेकर पुलिस उप अधीक्षक (सीओ) बदलापुर ने बयान जारी करते हुए बताया है कि होली के दिन सायंकाल हत्यारे और राहुल एक साथ मिल कर छक कर शराब पीये और बाद में डीजे बजाने को लेकर आपस में विवाद किया फिर लगभग पांच छह की संख्या में हत्यारो ने राड और इंजन के हैंडिल से राहुल सिंह पर टूट पड़े और इतना मारे कि वह अधमरा हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान राहुल सिंह की मौत हो गयी है।

पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर नामजद लोंगो के खिलाफ मुअसं 34/22 से धारा 302 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए तीन हत्यारे उदयराज गौतम, सचिन गौड़ और सनी गौड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है

शेष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है। थानाध्यक्ष महराजगंज ने बताया इस घटना को लेकर मौके पर तनाव की स्थिति देखकर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है मौके पर तनाव है लेकिन शान्ति व्यवस्था कायम है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − ten =