खेल जगत

Bangladesh ने पहली बार दक्षिण अफ्रीका में जीती वनडे सीरीज

Bangladesh ने पिछले हफ्ते ही दक्षिण अफ्रीका में पहली बार कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच जीता था. 18 मार्च को तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्ला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से हराकर इतिहास रचा था. इस मैच से पहले तक बांग्ला टीम ने दक्षिण अफ्रीका में कुल 19 इंटरनेशनल मैच खेले थे

लेकिन सभी में उसे हार मिली थी. इनमें 9 वनडे, 6 टेस्ट और 4 टी-20 मैच शामिल थे. प्रोटियाज की इस धरती पर पहली जीत से बढ़े आत्मविश्वास को बांग्ला टीम ने आगे भी जारी रखा और वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला भी जीतकर 2-1 से पहली बार यहां सीरीज अपने नाम कर ली.

तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने बांग्ला टीम को 7 विकेट से हरा दिया था. ऐसे में तीसरा मैच निर्णायक था, जिसमें बांग्ला टीम ने दमदार खेल दिखाया. बांग्लादेश के गेंदबाजों ने पहले बल्लेबाजी कर रही दक्षिण अफ्रीकी टीम को महज 154 रन पर ऑल आउट कर दिया.

तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने शानदार 5 विकेट झटके. इसके बाद बांग्ला टीम ने बेहद आसानी से इस छोटे से टारगेट को हासिल कर लिया. कप्तान तमिम इकबाल और लिट्टन दास ने पहले विकेट के लिए 127 रन जोड़े. लिट्टन दास 48 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद तमिम इकबाल (87) ने शाकिब अल हसन (18) के साथ मिलकर टीम को एक आसान जीत दिला दी. बांग्लादेश ने 9 विकेट से दक्षिण अफ्रीका को हराया. तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ‘प्लेयर ऑफ दी मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ दी सीरीज’ रहे.

Bangladeshके लिए यह साल एक बड़ी उपलब्धि का साल रहा है. साल की शुरुआत में ही उसने न्यूजीलैंड टीम को उन्हीं की धरती पर टेस्ट सीरीज हराई थी.

Bangladesh टीम की न्यूजीलैंड में पहली टेस्ट जीत थी. एक जनवरी से पांच जनवरी के बीच खेले गए इस मुकाबले को बांग्लादेश ने 8 विकेट से जीता था. साल की दमदार शुरुआत को बांग्ला टीम ने जारी रखते हुए अब दक्षिण अफ्रीका का किला भी फतह कर लिया है.

Bangladesh को अब दक्षिण अफ्रीका में 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेलना है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या बांग्ला टीम इस अगली सीरीज में भी कोई चमत्कार कर पाती है या नहीं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 14 =