उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar News: इन तीन गांवों की भूमि का होगा अधिग्रहण,बालियान ने नितिन गडकरी से मिलकर बाईपास के निर्माण की मांग की थी

Muzaffarnagar News: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से मुजफ्फरनगर बाईपास के निर्माण और चौड़ीकरण के लिए के लिए भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी कर दी गई है। बाईपास के साढ़े दस किमी के लिए पीनना, मीरापुर और वहलना गांव की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।

बाईपास का निर्माण नेशनल हाईवे 709 एडी से लेकर नेशनल हाईवे-58 तक किया जाना है। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने पिछले वर्ष केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर बाईपास के निर्माण की मांग की थी।

यूपी विधानसभा चुनाव की आचार संहिता हटते ही एनएचएआई ने भूमि अधिग्रहण के लिए अधिसूचना जारी की। पीनना, मीरापुर और वहलना गांव के रकबे से भूमि अधिग्रहण होगा। इसमें निजी, कृषि भूमि के अलावा सरकारी जमीन और नालों का अधिग्रहण भी किया जाएगा।

21 दिन में दाखिल करनी होगी आपत्ति

अधिसूचना जारी होने के 21 दिन के भीतर अधिग्रहण को लेकर कोई भी व्यक्ति आपत्ति दाखिल कर सकता है।एनएचएआई और प्रशासन की ओर से आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

नौ हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण

बाईपास के चौड़ीकरण और अन्य कार्यों के लिए तीनों गांव की करीब नौ हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। दोनों हाईवे को जोड़ने वाले बाईपास के चौड़ीकरण से यहां से आवागमन सुगम होगा। आसपास के जिलों के अलाव भी बाईपास से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और उत्तराखंड के वाहन बड़ी संख्या में गुजरते हैं।

विकास को लगेंगे नए पंख : संजीव बालियान

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान का कहना है कि बाईपास का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण हो जाने से विकास को नए पंख लगेंगे। जिले के लिए बाईपास महत्वपूर्ण है। जिले के लिए महत्वपूर्ण अन्य कई प्रोजेक्ट पर भी जल्द ही निर्णय होगा।

 

पहले भी कर चुके मुलाकात और क्षेत्र के लिये मांग

केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने यातायात व्यवस्था को लेकर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की थी। उन्होंने खतौली बाइपास को बुटराड़ा जंक्शन से जोडऩे की अपील की थी।

केंद्रीय राज्यंत्री डा. बालियान ने बताया कि भारत माला ग्रीनफील्ड एलाइनमेंट (स्पर) योजना के तहत खतौली बाइपास (एनएच-334) से बुटराड़ा जंक्शन (एनएच 709 एडी एवं ग्रीनफील्ड कारिडोर) को जुड़वाने का आग्रह किया गया। यह मार्ग खतौली बाइपास को सीधे बुटराड़ा जंक्शन से जोड़ेगा, जिसकी लंबाई 38 किमी होगी।

खतौली बाइपास को ग्रीनफील्ड कारिडोर के बुटराड़ा जंक्शन जहां एनएच-709 एडी एवं ग्रीनफील्ड का इंटरसेक्शन हैं, वहां से भारत माला परियोजना के तहत जोड़ा जाएगा। इससे हरियाणा के वाहन अंबाला मार्ग से शामली होते हुए कम समय में खतौली बाइपास से मुरादाबाद आदि स्थानों पर जा सकेंगे। यात्रियों को आवागमन की सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का विकास होगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + fifteen =