Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मजदूर की मशीन की चपेट में आने से मौत

मंसूरपुर। मशीन की चपेट मे आ जाने से मजदूर की मौत हो गई। दुखद हादसे से फैक्ट्री कर्मचारियों मे शोक छा गया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया तथा परिजनो को दुखद हादसे से अवगत कराया।
जानकारी के अनुसार मूलरूप से बिहार के जिला दरभंगा के गांव पोहरी थाना बेहडा निवासी बैजूकान्त झा पुत्र हरयोगी झा पिछले करीब 12 वर्षो से गांव नरा मे रह रहा था तथा वह मंसूरपुर थाना क्षेत्र की बेगराजपुर चौकी क्षेत्र मे धौला पुल स्थित एक पेपर मिल मे मजदूरी करता था। बताया जाता है कि आज एक हादसे के तहत फैक्ट्री मे काम करते वक्त मशीन के ड्रायर मे आ जाने से बैजनाथ की मौत हो गई।
हादसे मे मजदूर की मौत से उसके साथी मजदूरों व अन्य कर्मचारियो मे हडकम्प मच गया। मजदूरो ने इसकी सूचना मिल प्रशासन के अधिकारियो को दी। मामले की जानकारी मिलते ही मिल अधिकारी मौके पर पहुंचे बताया जाता है कि इस दौरान मृतक के परिजनों ने आर्थिक सहयाता को लेकर हंगामे का प्रयास किया।

ग्राम प्रधान नरा व मिल प्रशासन के अधिकारियों व ग्रामीणों के संयुक्त सहयोग से मृतक के परिजनों को करीब पांच लाख रूपये की आर्थिक मदद की गयी तथा मृतक के बेटे को मिल में नौकरी के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21522 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − nine =