कपिल देव अग्रवाल ने जागरूकता अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने नागरिकता संशोधन कानून के प्रति नागरिकों को जागरूक किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर की हनुमंत मंडल के वाल्मीकि बस्ती आबकारी मोहल्ला में जनजागरूकता अभियान के तहत मंत्री कपिलदेव ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून सभी भारतियों के हित में है यह किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील दर्शन, मंडल अध्यक्ष रोहित तायल, चमन वाल्मीकि , अरुण वाल्मीकि, मनु प्रिय मजदूर, सागर वाल्मीकि, अमित वाल्मीकि, सभासद नरेश खटीक, अखिलेश शर्मा ,राधे वर्मा, एडवोकेट नितिन गर्ग , गोपाल अग्रवाल, सौरभ टंडन ,विक्रांत, विजय कश्यप, दीपक मित्तल, सनी वर्मा, आशुतोष, संजय, मित्तल, प्रवीण पीटर, मनोज वर्मा, दुलारी मित्तल, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।