खबरें अब तक...

समाचार

प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित2 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। ब्राहमण समाज की और से भाजपा जिलाध्यक्ष सहित समाज के कई गणमान्य लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान संस्था से जुडे समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय ब्राहमण महासंघ के तत्वाधान मे जिलाध्यक्ष डा.शैलेन्द्र गौतम के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,ओ.पी.मिश्रा,सीओ भोपा राममोहन शर्मा को परशुराम जी तस्वीर भेंट कर एवं प्रशस्ति पत्र सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ब्राहमण महासंघ जिलाध्यक्ष डा.शैलेन्द्र गौतम, युवा जिलाध्यक्ष पं.अखिल शर्मा, नितिन शर्मा, पं.सुबोध शर्मा,पंडित नवनीत शर्मा आदि मौजूद रही।

 

युवक की मौत
सिखेडा। सडक किनारे बेहोशी की हालत मे मिले व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास मे जुट गई ताकि हादसे मे मारे गए व्यक्ति के परिजनो को दुखद हादसे की जानकारी दी जा सके।
जानकारी के अनुसार सिखेडा थाना क्षेत्र के अर्न्तगत जौली रोड पर सडक के किनारे एक व्यक्ति को बेहोशी की हालत मे पडा देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही एसओ सिखेडा अजय कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे तथा वहां मोजूद भीड की मदद से बेहोशी की हालत मे पडे व्यति की पहचान का प्रयास किया। लेकिन उक्त व्यक्ति की पहचान नही हो सकी। पुलिस ने तुरन्त ही उक्त व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मृतक के हुलिये के आधार पर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया जा सके।

मजदूर की मशीन की चपेट में आने से मौत
मंसूरपुर। मशीन की चपेट मे आ जाने से मजदूर की मौत हो गई। दुखद हादसे से फैक्ट्री कर्मचारियों मे शोक छा गया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया तथा परिजनो को दुखद हादसे से अवगत कराया।
जानकारी के अनुसार मूलरूप से बिहार के जिला दरभंगा के गांव पोहरी थाना बेहडा निवासी बैजूकान्त झा पुत्र हरयोगी झा पिछले करीब 12 वर्षो से गांव नरा मे रह रहा था तथा वह मंसूरपुर थाना क्षेत्र की बेगराजपुर चौकी क्षेत्र मे धौला पुल स्थित एक पेपर मिल मे मजदूरी करता था। बताया जाता है कि आज एक हादसे के तहत फैक्ट्री मे काम करते वक्त मशीन के ड्रायर मे आ जाने से बैजनाथ की मौत हो गई।
हादसे मे मजदूर की मौत से उसके साथी मजदूरों व अन्य कर्मचारियो मे हडकम्प मच गया। मजदूरो ने इसकी सूचना मिल प्रशासन के अधिकारियो को दी। मामले की जानकारी मिलते ही मिल अधिकारी मौके पर पहुंचे बताया जाता है कि इस दौरान मृतक के परिजनों ने आर्थिक सहयाता को लेकर हंगामे का प्रयास किया। ग्राम प्रधान नरा व मिल प्रशासन के अधिकारियों व ग्रामीणों के संयुक्त सहयोग से मृतक के परिजनों को करीब पांच लाख रूपये की आर्थिक मदद की गयी तथा मृतक के बेटे को मिल में नौकरी के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शहर काजी का निधन
मुजफ्फरनगर। शहर काजी जहीर आलम के निधन से नगर मे शोक की लहर दौड गई। विभिन्न राजनैतिक,सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ से जुडे पदाधिकारियों व गणमान्य लोगो ने शोक संतप्त परिजनो से मिल कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
शहर काजी जहीर आलम का बीती रात निधन को गया। बताया जाता है कि करीब 90 वर्षीय शहर काजी जहीर आलम पिछले एक सप्ताह से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। कि देर रात उनका बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके बडे पुत्र तनवीर आलम ने बताया कि बीती रात दो बजे उन्होने अन्तिम सांस ली। जैसे ही इस दुखद समाचार की जानकारी मिली तो अनेक गणमान्य लोग शोक संतप्त परिजनो से मिल कर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।

कार व टै्रक्टर ट्राली भिडी1 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र की रोहाना पुलिस चौकी क्षेत्र मे टोल प्लाजा के समीप आज दोपहर टै्रक्टर-ट्राली व कार के बीच भिडन्त हो गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे मे किसी को कोई चोट नही आई।
जानकारी के अनुसार रोहाना चौकीशहर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना चौकी क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास अभी हुआ एक्सीडेंट ट्रैक्टर ट्राली और कार का ट्रैक्टर ट्राली स्वामी गांव में रायपुर थाना छपार के रहने वाले हैं और शादी का सामान लेकर नागल जा रहे थे इसी बीच ट्रैक्टर ट्राली गाड़ी से टकरा गई सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज नेत्रपाल सिंह अपनी टीम को लेकर तुरंत मौके पर पहुंचे इस एक्सीडेंट में किसी को भी कोई चोट नहीं आई।

 

सचिव बनने पर स्वागत
मुजफ्फरनगर। रालोद नेत्री श्रीमति रमा नागर तथा पूर्व विधायक राजपाल सिह बालियान को पार्टी हाईकमान द्वारा राष्ट्रीय सचिव मनोनीत करने से कार्यकर्ताओं मे हर्ष की लहर दौड गई। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो ने दोनो नेताओं को अपनी शुभकानाए देते हुए रालोद अध्यक्ष चौ.अजित सिह के प्रति आभार प्रकट किया।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव गिरीश कुमार चौधरी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अगवत कराया कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष एवं रालोद महिला प्रकोष्ठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष श्रीमति रमा नागर तथा पूर्व विधायक राजपाल सिह बालियान,संतकबीर नगर निवासी गंगा सिह सैंथवार को राष्ट्रीय सचिव एवं बस्ती निवासी ओमप्रकाश चौधरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया है।
इसके अलावा बिजनौर के पूर्व सांसद मुंशीरामको पश्चिमी जोन,ओंकार सिह बहराईच को मध्य जोन,गंगा सिह सैंथवार संतकबीर नगर को पूर्वी जोन तथा शैलेन्द्र सिह यादव जालौन को बुन्देलखण्ड का प्रभारी मनोनीत किया है।

योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन3 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के भाषा विभाग के अधीन उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् लखनऊ द्वारा संचालित त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र सिंह ने किया।संचालन जिला संयोजक सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने किया।
सहारनपुर मंडल संयोजक डॉ०आशीष मिश्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के द्वारा हर जिले में त्रैमासिक योग ,पुरोहित व वास्तु शास्त्र शिविर आयोजित किए जाने है ,उसी कड़ी में आज ग्रीन लैंड माडर्न जू०हाई स्कूल मुजफ्फर नगर में त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह ने किया।उन्होंने बताया कि त्रैमासिक पुरोहित प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन कल दिनांक ३ फरवरी को सायं ३रू००बजे गायत्री शक्तिपीठ मौहल्ला गंऊशाला पर होगा।
मुख्य अतिथि श्री गजेन्द्र सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर ने कहा कि योग एक सुखी जीवन जीने की कला है।योग जीवन में खुशी ,शांति और आनन्द प्रदान करता है।योग मानवमात्र के कल्याण के लिए है।आज के भौतिकवादी युग में योग मानव जीवन के लक्ष्य मोक्ष प्राप्ति का साधन है।
इस अवसर पर केंद्र अध्यक्ष राजसिह पुण्डीर, प्रशिक्षक विकास राणा,योगेश्वर दयाल,ऋषि पाल,यज्ञदत्त आर्य ,राजपाल सिंह,अमित कुमार,रजनी,महिला केंद्र प्रमुख अर्चना सिंह,सुमन गर्ग सहित काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।अंत में प्रसाद वितरण और शांति पाठ के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।

स्वागत समारोह का आयोजन6 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। बसपा छोड सपा मे शामिल हुए पूर्व विधायक अनिल कुमार का सपा जिला कार्यालय पर स्वागत किया गया। स्वागत समारोह मे समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हाल ही मे समाजवादी पार्टी मे शामिल हुए पूर्व विधायक अनिल कुमार को आज पहली बार सपा कार्यालय पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि अनिल कुमार चरथावल व पुरकाजी से विधायक रह चुके हैं। उनके पार्टी मे शामिल होने से पार्टी और अधिक मजबूत होगी। पूर्व विधायक अनिल कुमार ने सभी पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी व संगठन हित सर्वोपरी है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी,पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, पूर्व जिलाध्यक्ष सतेन्द्र सैनी,राकेश शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री महेश बंसल,वरिष्ठ नेता अब्दुल्ला राणा, महानगर अध्यक्ष अलीम सिददकी,जिला महासचिव जिया चौधरी,चन्दन चौहान,निधिश राज गर्ग, गौरव जैन, शलभ गुप्ता,पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढती, राहुल वर्मा,शौकत अंसारी,राकिब कुरैशी सहित अनेक पदाधिकारी,ग्राम प्रधान तथा सैकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पाइप लाइन की मरम्मत, सड़क पर छोड़ दिया गड्ढा
मुजफ्फरनगर। कस्बे की एक मार्केट में स्थित पाइप लाइन की मरम्मत के लिए खोदा गया गड्ढा जस का तस छोड़ दिया गया है। आसपास के दुकानदारों के कई बार कहने के बाद भी नगर पंचायत ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है।
कस्बे के पानीपत-खटीमा मार्ग पर गुरुनानक मार्केट के नाम से एक मार्किट है जिसमें करीब तीन दर्जन दुकानें हैं। कई माह पूर्व पाइप लाइन फटने से बाजार में पानी भर गया था। व्यापार पर असर पड़ने लगा था। कई माह तक पानी बेकार बहने व दुकानदारों के बार-बार कहने पर नगर पंचायत ने उक्त पाइप तो ठीक करा दिया था लेकिन पाइप ठीक करने के लिए किए गए गड्ढे की मरम्मत कराने की सुध नहीं ली। राहुल, इरफान, शहजान व बॉबी आदि दुकानदारों ने बताया कि इस गड्ढे में आए दिन साइकिल व बाइक सवार फिसल कर घायल होते रहते हैं। इस बारे में जब ईओ नगर पंचायत से बात करनी चाही तो उन्होंने फिलहाल एक मीटिग में सहारनपुर होने व वहां से आकर बात करने की बात कह कर फोन काट दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + 18 =