Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: थाने का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एसएसपी अभिषेक यादव महोदय द्वारा थाना फुगाना का वार्षिक निरीक्षण करते हुए निम्नवत कार्य किये गये- थाना परिसर/कार्यालय- निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, मैस, बैरक, हवालात, शौचालय आदि को चौक करने के साथ साथ थाने के शस्त्रागार तथा थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों महत्वपूर्णतः अपराध रजिस्टर का बारिकी से निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

महिला हेल्प डेस्क- मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत व महिला सम्बन्धित शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेने व त्वरित कार्यवाही हेतु थाना फुगाना पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया

डियूटी पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों को महिला सम्बन्धि शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज कर शिकायत पर की गयी कार्यवाही भी दर्ज करने के साथ-साथ आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

माल निस्तारण- थाना फुगाना पर अभियोगों से सम्बन्धित मुकदमाती मालों का निरीक्षण करते हुए उनके तत्काल निस्तारण हेतु थाना प्रभारी फुगाना को निर्देशित किया गया।

एसएसपी द्वारा थाने पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों से वार्ता की गयी तथा उनकी समस्या को जानकर तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति अच्छा व्यवहार रखने एवं लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

समस्याओं को डीएम ने सुन किया निस्तारण

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी द्वारा जनता दर्शन में जन समस्याओं का निस्तारण किया गया। मुजफ्फरनगर कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यलय में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत फरयादियों की समस्याओं को सुना गया।

जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, कृषि,राशन, जलभराव आदि से सम्बंधित शिकायते प्राप्त हुई। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 − 2 =