खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया रामपुर तिराहा चैकी का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा देर रात्रि पुलिस चैकी रामपुर तिराहा का आकस्मिक निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश। देर रात्रि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय द्वारा थाना छपार क्षेत्रान्तर्गत पुलिस चैकी रामपुर तिराहा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा चैकी पर तैनात पुलिस बल की उपस्थिति, ड्यूटी व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।  ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने, क्षेत्र में सतत निगरानी रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही रात्रि गश्त को प्रभावी बनाए रखने, आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

 

महारैली में उमड़ी भारी भीड़Muzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सामाजिक न्याय पार्टी की महारैली मे अति पिछडों, दलितों एवं वंचितो को अधिकार के साथ 2027 के चुनाव की तैयारी म जुट जाने का आहवान किया गया।
   सामाजिक न्याय पाटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई.देवेंन्द्र कश्यप के आहवान पर सरकूलर रोड स्थित राजकीय इण्टर काॅलेज के मैदान मे आयोजित विशाल महारैली को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई.देवेन्द्र कश्यप ने कहा कि पिछले करीब 78 वर्षो से हम संघर्ष करते आ रहे हैं। उन्होने कहा कि संविधान मे हमारी हिस्सेदारी हो। इसके लिए प्रयासरत हैं। परन्तु आप सभी जानते है। कि हमारी कहीं कोई सुनवाई नही है। जिसका नतीजा है कि पिछडा, वंचित समाज आज भी अपने हक के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होने कहा कि हमे अपना मान सम्मान वापिस लाना है। ई.देवेन्द्र कश्यप ने भीड को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप भाडे के पहलवान नही हो। अखाडे के पहलवान हो। अपने अधिकारो के लिए हम सभी को एकजुट होना होगा। रैली के दौरान वोट हमारा राज तुम्हारा यह हमे मन्जूर नही। बल्कि वोट हमारा राज हमारा का नारे से ही काम चलेगा। महारैली को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई.देवेन्द्र कश्यप, जिलाध्यक्ष सुनील पंाचाल सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियो ने सम्बोधित किया। रैली के दौरान सभी वक्ताओं ने 2027 के चुनाव की तैयारी मे जुट जाने का आहवान किया गया।

 

 

 शाहपुर एवं रतनुपरी थाने का किया निरीक्षण
रतनपुरी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा देर रात्रि थाना शाहपुर एवं थाना रतनपुरी का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, रात्रि ड्यूटियों को चेक कर पुलिस बल को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक द्वारा देर रात्रि थाना शाहपुर एवं थाना रतनपुरी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा रात्रि ड्यूटियों को चेक करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता एवं मुस्तैदी का जायजा लिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मियों को रात्रि के समय विशेष सतर्कता बरतने, अपने निर्धारित ड्यूटी पॉइंट्स पर मुस्तैदी के साथ उपस्थित रहने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग करने तथा क्षेत्र में नियमित गश्त सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

 

थाना मीरांपुर का एसपी क्राइम ने किया भ्रमणMuzaffarnagar News
मीरांपुर। पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा मिशन शक्ति केंद्र (थाना मीरापुर) का किया निरीक्षण, अभिलेखों की बारीकी से जाँच कर महिला संबंधी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु  आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा थाना मीरापुर स्थित मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदया द्वारा मिशन शक्ति केंद्र पर उपलब्ध अभिलेखों का गहनता से अवलोकन कर केंद्र पर संचालित कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी जानसठ, थाना प्रभारी मीरापुर व मिशन शक्ति केंद्र पर नियुक्त पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि मिशन शक्ति केंद्र पर आने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं को संवेदनशीलता एवं गंभीरता से सुनते हुए उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, केंद्र से संबंधित अभिलेखों को अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने, महिला सुरक्षा से संबंधित शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही करने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए।

 

कुष्ठ आश्रम में हुआ भंडारा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।शहर के प्रतिष्ठित कंसल परिवार की ओर से श्री राधा कृष्ण मंदिर कुष्ठ आश्रम के कुष्ठ प्रभावित व्यक्तियों के लिए विशेष भंडारे का आयोजन किया गया।  परिवार के मुखिया लाला फुब्बचंद कंसल, भीमसेन कंसल, अंजना कंसल, पराग कंसल और गोपिका कंसल ने आश्रम से पधारे सभी लोगों को अपने हाथों से श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण कराया। इस मानवीय और सामाजिक पहल से आश्रम के लोगों को विशेष स्नेह और आनंद की अनुभूति हुई, जिसकी क्षेत्र में काफी सराहना की जा रही है।

 

े भ्रमण कर दिये दिशा निर्देश
छपार। पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा रात्रि में भ्रमणशील रहकर थाना छपार क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश। अवगत कराना है कि पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन द्वारा रात्रि में भ्रमणशील रहकर थाना छपार क्षेत्रान्तर्गत सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान महोदय द्वारा क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु की गई पुलिस व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मियों को रात्रि के समय विशेष सतर्कता बरतने, अपने-अपने ड्यूटी पॉइंट पर मुस्तैदी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग करने तथा क्षेत्र में नियमित गश्त सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही किसी भी आपात स्थिति अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

 

सांस-बहु नृत्य और डांडिया उत्सव की रही धूमMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। इनरव्हील क्लब मुज़फ्फरनगर चैम्बर की करवा चैथ सभा सजना है मुझे सजना के लिए गाँधी कॉलोनी लिंक रोड स्थित क्रिस्टल में धूम धाम से संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारम्भ शिप्रा गुप्ता एवं योगिता अरोरा द्वारा इनरव्हील प्रार्थना से हुआ। कार्यक्रम का सशक्त संचालन चेतना सेठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम चैयरमेन एवं प्रायोजक योगिता अरोरा, अंजलि गुप्ता, बबिता सिंह  एवं शिप्रा गुप्ता रही। तत्पश्चात विनीता अरोरा एवं पुत्रवधु सौम्या अरोरा द्वारा सास बहु आधरित जबरदस्त नृत्य ने खूब वाह वाही बटोरी। निशा संगल तथा भारती साहनी द्वारा  हाऊजी अलग अंदाज में खिलवाई गयी। डांडिया पर आधारित एक अन्य गेम का सभी एनीस ने भरपूर आनंद उठाया। सोलो प्रस्तुति में शिप्रा गुप्ता, सुनीता मल्होत्रा, सोनल मल्होत्रा, शिल्पी बंसल, बबिता सिंह, निधि शर्मा,आँचल पंत  की प्रस्तुति की करतल ध्वनि से मुक्त कंठ से प्रशंसा की गयी। समयबद्धता की भाग्यशाली विजेता शशि गर्ग एवं पूनम गुप्ता रही। नीता सिंघल का जन्मदिन भी सभी ने केक काटकर मनाया। सभा के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों को डांडिया खेलते हुए और रैंप वाक करते हुए आना था। सभी सदस्यों को विशेष उपहार मिलने पर चेहरे की  रौनक देखते ही बनती थी। अध्यक्षा श्वेता गोयल, सचिव निधि शर्मा, कोषाध्यक्ष अंजू जलोत्रा, आईएसओ  निशा संगल, एडिटर चेतना सेठी तथा सभी कार्यक्रम चैयरमेन द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए की गयी मेहनत की सभी सदस्यों ने दिल खोलकर प्रशंसा की। इस अवसर पर  मञ्जूषा चंद्रा, शशि सोबती, भारती साहनी, पूनम गुप्ता, नीरज जैन, मनीषा जैन, अनीता गोयल, ऋतू मुंजाल, निशा एरन, सुषमा खंडेलवाल, मधु गोयल, ऋचा गुप्ता, नीलम गोयल, शशि सिंघल आदि ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

 

थाना साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाला दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर दोस्ती कर निवेश में अधिक लाभ दिलाने के नाम पर घ्1,01,02,000/- की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।  साथ ही ठगी गई धनराशि में से 27,29,000/- फ्रीज कर पीड़ित के खाते में वापस कराने की कार्यवाही प्रचलित है। उक्त अभियोग में अब तक कुल 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। वर्तमान में बढते साइबर अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु उत्तर प्रदेश शासन व श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय, उत्तर प्रदेश द्वारा चलाये जा रहे अभियान के परिप्रेक्ष्य में श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय “मेरठ जोन मेरठ” एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय “सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर” के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ , क्षेत्राधिकारी अपराध श्री सुभाष चन्द्र व प्रभारी निरीक्षक  श्री कर्मवीर सिंह थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर के कुशल नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए 01 शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया।  मुकदमा वादी को  फेसबुक पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट प्राप्त हुई, जिसने स्वयं को गीतिका कपूर उर्फ “जीजी” बताया। बातचीत के दौरान आरोपी महिला ने विश्वास एवं भावनात्मक संबंध बनाकर मुकदमा वादी को ऑनलाइन ट्रेडिंग एवं निवेश के नाम पर डीजीएक्ससी नामक वेबसाइट पर निवेश करने के लिए प्रेरित किया। आरोपियों ने व्हाट्सएप ग्रुप एवं फर्जी लाभ दिखाकर मुकदमा वादी का विश्वास जीता तथा अलग-अलग तिथियों में कुल घ्1,01,02,000/- की धनराशि विभिन्न बैंक खातों में जमा करवाई। वेबसाइट पर करोड़ों रुपये का फर्जी लाभ दिखाया गया, लेकिन धन निकासी के समय आरोपियों ने “फाइनल वेरिफिकेशन”, “डेटा रिपेयरिंग”, “एंटी मनी लॉन्ड्रिंग प्रोसेस” आदि के नाम पर लगातार और धन जमा कराने का दबाव बनाया।  गिरफ्तार अभियुक्त फुजैल उर्फ फैजुल पुत्र जियाउलहक निवासी कस्बा व थाना गंगोह जनपद सहारनपुर है। उपरोक्त अभियोग में पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजे गये अभियुक्त अब्दुल कादीर पुत्र अब्दुल कुद्दुस, मौहम्मद आकिब अली, निखिल त्रिपाठी, बलवन्त जायसवाल, मोहित कुमार, शहनवाज उर्फ गुड्डू है।  उक्त प्रकरण में अबतक लगभग 27 लाख रु0 फ्रीज कराकर पीडित के खाते में वापस की कार्यवाही प्रचलित है।  गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिहं, उ.नि. मुबारिक हसन, है. का. बालकिशन, का. गजेन्द्र सिंह थाना साइबर क्राइम शामिल रहे।

 

मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित
मीरांपुर। मिशन शक्ति-6.0 के अंतर्गत शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मीरापुर में साइबर सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मीरापुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी जानसठ सुश्री ऋषिका सिंह द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध महोदया द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के महत्व, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर फ्रॉड से बचाव तथा अपनी व्यक्तिगत एवं गोपनीय जानकारी को सुरक्षित रखने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही, किसी भी प्रकार के साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए थानों में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क एवं संबंधित हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से संबंधित विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। उन्हें महिला संबंधी अपराधों की स्थिति में सहायता प्राप्त करने हेतु महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही, बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने, किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने तथा अन्य महिलाओं एवं बालिकाओं को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय खेल पटल पर देश एवं अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली प्रीति को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अक्टूबर 2026 में जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई पैरा खेलों में दोहरा रजत पदक जीतकर उन्होंने अपनी प्रतिभा, दृढ़ इच्छाशक्ति, कठिन परिश्रम एवं अदम्य साहस का परिचय दिया। उनकी इस उपलब्धि को महिला सशक्तिकरण, आत्मविश्वास और विपरीत परिस्थितियों में भी लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणादायी मिसाल के रूप में प्रस्तुत किया गया। उनके सम्मान के माध्यम से छात्र-छात्राओं को यह संदेश दिया गया कि दृढ़ संकल्प, निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है।

 

दीपावली मिलन समारोह का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर सखी द्वारा ग्रीन एप्पल में भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट गवर्नर रोटेरियन अनिल बंसल जी एवं विशिष्ट अतिथि जोनल असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन विशाल कालरा जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट गवर्नर रोटेरियन अनिल बंसल जी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली प्रकाश, प्रेम, सद्भाव एवं सकारात्मकता का पर्व है। उन्होंने रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर सखी द्वारा सामाजिक सेवा एवं समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। विशिष्ट अतिथि जोनल असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन विशाल कालरा जी ने भी सभी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और क्लब के इस सुंदर आयोजन की प्रशंसा की।
समारोह में संगीत, नृत्य, मनोरंजक खेल, तंबोला एवं विभिन्न आकर्षक गतिविधियों का आयोजन किया गया। क्लब की सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आकर्षक उपहार प्रदान किए गए तथा दीपावली बंपर कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। क्लब की अध्यक्ष गरिमा गुप्ता ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत करते हुए सभी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करते हैं तथा सभी को मिलकर खुशियां मनाने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में रोटेरियन अंजू गुप्ता, रोटेरियन अर्चना बंसल, रोटेरियन लोचन बंसल, रोटेरियन प्रज्ञा, रोटेरियन नीलम जैन एवं रोटेरियन नीलम गुप्ता सहित सभी सदस्यों की सहभागिता रही। सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को उत्साह एवं उमंग से यादगार बनाया। क्लब की सचिव शशि सिंघल ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कोषाध्यक्ष चारु बंसल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए सभी का धन्यवाद किया।

 

कान्हा गौशाला का किया निरीक्षण
मीरांपुर। पशु चिकित्सा अधिकारी मीरापुर द्वारा कान्हा गोशाला, मीरापुर का निरीक्षण किया गया । मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० जितेन्द्र गुप्ता के कुशल निर्देशन में डॉक्टर अजय कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी मीरापुर  द्वारा कान्हा गोशाला ,मीरापुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान  सभी गोवंश स्वस्थ्य पाये गए। गौआश्रय स्थल पर पर्याप्त मात्रा में भूसा, स्वच्छ पेयजल व हरा चारा उपलब्ध मिला। गौवंशों को नियमित रूप से हरा चारा,खल चोकर देने एवं साफ सफाई करने हेतु निर्देशित किया गयाॉ केयरटेकर उपस्थित मिला  

 

हत्याकांड का खुलासाः 6 अभियुक्त गिरफ्तारMuzaffarnagar News
खतौली। थाना खतौली पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से युवक अक्षय की हत्या करने के मामले का सफल अनावरण करते हुए 6 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वादी राहुल (पुत्र दिलीप, निवासी बिहारीपुर) ने थाना खतौली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 अक्टूबर 2026 की शाम को चुन्ना भट्टी के पास भूड़ पर अज्ञात हमलावरों ने उसके भाई अक्षय पर लाठी-डंडों और कांच की बोतलों से जानलेवा हमला कर दिया था। इलाज के दौरान अक्षय की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने हत्या और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।  पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी वासू ने खुलासा किया कि लगभग दो वर्ष पूर्व अक्षय उसकी बहन को भगाकर ले गया था, जिससे समाज में उनके परिवार की काफी बदनामी हुई थी। इसी बेइज्जती का बदला लेने के लिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस पूरी घटना की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया।  वासू पुत्र कंवरपाल (निवासी-सराय रसूलपुर, थाना मंसूरपुर) अमरदीप पुत्र तिलकराम (निवासी-गालिबपुर, थाना खतौली) अंकुश पुत्र राजेन्द्र (निवासी-बिहारीपुर, थाना खतौली) आकाश पुत्र रोबिन (निवासी-बिहारीपुर, थाना खतौली) विकास पुत्र नरेन्द्र (निवासी – गालिबपुर, थाना खतौली) कंवरपाल पुत्र अतर सिंह (निवासी – सराय रसूलपुर, थाना मंसूरपुर)।  पुलिस ने मुख्य आरोपी वासू की खून से सनी सफेद टी-शर्ट तथा घटना में इस्तेमाल किए गए ईंट, डंडे और कांच के टुकड़े (आला क़त्ल) बरामद कर लिए हैं। इसका खुलासा करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजकुमार बालियान, चैकी प्रभारी भूड़ अनिल तोमर समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 

 महोत्सव का हनुमान जी के पाठ के साथ हुआ समापन
रोहाना मिल। रोहाना मिल में आयोजित रामलीला का समापन मंगलवार देर रात धार्मिक श्रद्धा और भक्तिमय माहौल के बीच हुआ। समापन अवसर पर श्री हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना एवं कढ़ाई की रस्म पूरी की गई। इसके बाद विधि-विधान के साथ भजन-कीर्तन और सामूहिक आरती कर रामलीला के सफल आयोजन का समापन किया गया। कार्यक्रम में इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) के जीएम लोकेश कुमार, सहकारी गन्ना समिति रोहाना कलां के चेयरमैन एवं रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष अनिल त्यागी, संरक्षक सुखदेव सिंह, जेडी शर्मा, मोनू पाठक, डॉ. अश्वनी त्यागी, भाजपा नेता राहुल उपाध्याय तथा पंडित शिवनारायण शास्त्री सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। पंडित शिवनारायण शास्त्री के सानिध्य में धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना और भजन-आरती संपन्न हुई। हनुमान जी के जयकारों और भक्तिमय भजनों से पूरा वातावरण धर्ममय हो गया। श्रद्धालुओं ने आरती में शामिल होकर सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस दौरान रामलीला के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों और सहयोगियों के प्रयासों की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन है। धार्मिक अनुष्ठान और आरती के साथ रोहाना मिल की रामलीला का समापन श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में हुआ। रामलीला के बाद श्री हनुमान जी का पाठ आयोजित किया जाता है यह पाठ बाल्मीकि जयंती के बाद समाप्त होता है और उसी दिन विधिवत रूप से रामलीला का समापन हुआ।

 

जनपद में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण शुरू
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद में आगामी जनगणना 2027 के द्वितीय चरण जनसंख्या की गणनाको लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य को त्रुटिहीन और सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों  के लिए तीन पारियों (शिफ्टों) में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में, प्रशिक्षण की प्रथम शिफ्ट 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर आज सफलतापूर्वक संपन्न हो गई।
प्रशिक्षण के अंतिम दिन आज अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) / जिला जनगणना अधिकारी श्री गंभीर सिंह ने विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डिजिटल एवं भौतिक दोनों माध्यमों से दी जा रही ट्रेनिंग की गहन समीक्षा की और प्रशिक्षण ले रहे कर्मियों से सीधा संवाद स्थापित किया।
जिला जनगणना अधिकारी ने फील्ड में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों तथा उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रेरित करते हुए निर्देश दिए कि जनगणना कार्य को पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और सटीकता के साथ पूरा करें।
तीन पारियों शिफ्टों में आयोजित हो रहा है प्रशिक्षण
जनगणना कार्य की गुणवत्ता और सटीकता बनाए रखने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की समय-सारणी निम्नलिखित अनुसार निर्धारित की गई है
प्रथम शिफ्ट 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2026 आज सफलतापूर्वक संपन्न
द्वितीय शिफ्ट 04 नवंबर से 06 नवंबर 2026
तृतीय शिफ्ट12 नवंबर से 14 नवंबर 2026
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि जब जनगणना कर्मी (प्रगणक/पर्यवेक्षक) उनके घर या क्षेत्र में आएं, तो उन्हें सही और सटीक जानकारी प्रदान करें। प्रशासन ने सभी से इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देने का आह्वान किया है।

 

मुजफ्फरनगर में शिव चैक पर जूता कारोबारी से मारपीट मामले मे दोनो पक्ष के 11 लोग हिरासत में
मुजफ्फरनगर। शिव चैक पर मारपीट से हड़कंप मच गया। पुलिस की मौजूदगी वाले इलाके में दो पक्षों के बीच हुई भिड़ंत के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 11 लोगों को हिरासत में लिया।
एक पक्ष से लक्ष्य, नवीन, अभिनव और विशांत को हिरासत में लिया गया, जबकि दूसरे पक्ष से जूता व्यापारियों  दानिश, अमजद, फिरोज, नसीम, अमन, सावेज और अजीम को पकड़ा गया।

 

स्कूली प्राईवेट वाहन को किया सीजMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। यातायात के नियमों को लेकर एआरटीओ चम्पा लाल गम्भीर बने हुए है और लगातार चेकिंग अभियान चलाए हुए है तथा स्कूली वाहनों के खिलाफ आरटीओ चम्पा लाल व उनकी टीम ताबड़तोड़ एक्शन में है। मुज़फ्फरनगर में नामचीन स्कूल  में लगी प्राइवेट वाहन के खिलाफ कार्रवाई की तथा स्कूल के बच्चो को स्कूल छुड़वाकर गाड़ी को सीज किया यह गाड़ी नियमों का उल्लंघन करके स्कूल वाहन बच्चों को स्कूल लाने का काम कर रही थी।तो वही एआरटीओ चम्पा लाल ने कहा हैं कि जो लोग सड़कों पर तमाम स्कूली वाहन नौनिहालों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है और जो अनफिट स्कूली वाहनों से बच्चों को ढो रहे हैं  अब ऐसे स्कूली वाहन चालकों की खैर नहीं।तो वही  इस कार्रवाई से स्कूल संचालकों और वाहन चालकों में खलबली मच गई। एआरटीओ चम्पा लाल ने बताया कि स्कूली वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने स्कूल व विद्यालय प्रबंधन से वाहनों की फिटनेस और अन्य प्रपत्रों को अपडेट करने की अपील की। साथ ही वाहन चालकों को सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।

 

Muzaffarnagar News

दिवाली मेले का रंग, बच्चों और महिलाओं ने जमकर की खरीदारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शहर के विष्णु विहार स्थित लिटिल मिलेनियम स्कूल में दिवाली के उत्साह और उमंग के बीच एक भव्य एवं आकर्षक दिवाली मेले का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित इस एक दिवसीय मेले में बच्चों, महिलाओं और अन्य आगंतुकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगे स्टॉल, मनोरंजक गतिविधियां और खरीदारी के विभिन्न विकल्प मेले के प्रमुख आकर्षण रहे। मेले में दीपावली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए मनोरंजन, रचनात्मकता और खरीदारी का विशेष प्रबंध किया गया। बच्चों के लिए फन एक्टिविटीज और क्प्ल् एक्टिविटीज आयोजित की गईं, जिनमें उन्होंने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाने और मनोरंजक माहौल में समय बिताने का अवसर मिला। दिवाली मेले में लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए कई तरह के स्टॉल लगाए गए। इनमें नेल आर्ट, मेहंदी, महिलाओं के ब्रांडेड कपड़े, चॉकलेट, खान-पान की वस्तुएं और गिफ्ट हैंपर्स सहित अनेक आकर्षक विकल्प शामिल रहे। महिलाओं ने कपड़ों और अन्य उत्पादों की खरीदारी में रुचि दिखाई, वहीं बच्चों ने चॉकलेट और मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियों का आनंद लिया। मेले में खरीदारी के साथ-साथ लोगों को त्योहार की तैयारियों के लिए उपयुक्त वस्तुएं एक ही स्थान पर देखने और खरीदने का अवसर मिला। विभिन्न स्टॉलों पर उपलब्ध उत्पादों और आकर्षक व्यवस्थाओं ने मेले को खास बनाया।
स्कूल परिसर में आयोजित इस मेले में दीपावली के त्योहार की खुशियां और उत्साह देखने को मिला। रंग-बिरंगे स्टॉलों और विभिन्न गतिविधियों ने आयोजन को आकर्षक रूप दिया। आयोजकों के अनुसार, दोपहर तक मेले में 50 से अधिक लोगों की उपस्थिति दर्ज की गई। बच्चों, महिलाओं और अन्य आगंतुकों ने मेले में पहुंचकर खरीदारी की और आयोजन का आनंद उठाया। इस प्रकार के आयोजन बच्चों और अभिभावकों को एक साथ मनोरंजक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर प्रदान करते हैं। त्योहार के अवसर पर आयोजित मेले में खरीदारी के साथ मनोरंजन और रचनात्मक गतिविधियों का भी समावेश रहा। लिटिल मिलेनियम स्कूल की डिफेंस डायरेक्टर अंकिता सिंघल और डायरेक्टर अदिति गर्ग ने बताया कि स्कूल में बच्चों और अभिभावकों के लिए इस प्रकार के रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों और अभिभावकों को मनोरंजक गतिविधियों से जोड़ना तथा त्योहारों के अवसर पर उत्साहपूर्ण माहौल उपलब्ध कराना है।
लिटिल मिलेनियम स्कूल में आयोजित दिवाली मेले ने बच्चों, महिलाओं और अन्य आगंतुकों को खरीदारी तथा मनोरंजन का अवसर दिया। विभिन्न प्रकार के स्टॉल और बच्चों के लिए आयोजित गतिविधियां इस आयोजन के प्रमुख आकर्षण रहे।

 

रजत पदक विजेता प्रीति पाल का हुआ जोरदार स्वागत
मुजफ्फरनगर। एक बार फिर से जापान में आयोजित एशियाई पैरा खेल में रजत पदक जीतकर देश व अपने समाज का नाम रोशन करने वाली प्रीति पाल ने देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर नमन किया।  प्रीति पाल का मुजफ्फरनगर अहिल्याबाई चैक पर पहुंचने पर पाल समाज के प्रतिष्ठित लोगो ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए देश व समाज का मान बढ़ाने के लिए उनको बधाई दी। पाल समाज के राजनीतिक व सामाजिक संगठन के नेताओं ने प्रीति पाल द्वारा अपनी प्रतिभा के बल पर कई बार पदक हासिल कर भारत का मान बढ़ाने के लिए उनको बधाई के साथ उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विनय पाल,सपा अनु.जाति प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव दर्शन सिंह पाल,पवन पाल व रमेश पाल, राजू पाल,गुड्डू पाल,प्रमोद पाल, रामपाल, नितिन पाल,जॉनी पाल,अक्षय पाल,शिव कुमार,चरण सिंह,अनिल पाल,ऋषिपाल नितिन अरोरा सहित सामाजिक संगठन के भी लोग मौजूद रहे।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 23189 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × five =