Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: थाना सिविल लाइन पुलिस ने शातिरों को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना सिविल लाइन पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार किया। जिसमें प्रियांक शर्मा जोकि पिता की बीमारी के नाम पर व्यापारियों से लाखों रूपये की ठगी करने वाले प्रियांक शर्मा पुत्र आदेश शर्मा निवासी साउथ सिविल लाईन निकट साई मंदिर वाली गली रेलवे स्टेशन के गेट के सामने से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० के०पी० सिंह व उ०नि० पवनदीप शर्मा शामिल रहे। वहीं आर्म्स एक्ट में शौकीन उर्फ तोता पुत्र रशीद निवासी महमूदनगर थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर को बझेडी अंडर पास से गिरफ्तार किया।

जिसे उ०नि० मोहित कुमार व उ०नि० दिनेश कुमार ने गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा ३१५ बोर मय एक जिन्दा कारतूस ३१५ बोर नाजायज बरामद होना ।

परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) हाईस्कूल- इण्टरमीडिएट परीक्षा- २०२२ को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारीध्चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने थानाध्चौकी क्षेत्रान्तर्गत पडने वाले परीक्षा केन्द्रों को चेक करते हुए ड्यूटी पर लगे पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

 

अवैध शस्त्र के साथ पकडा

Newsभोपा।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक देहात व पुलिस उपाधीक्षक भोपा के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक भोपा के नेतृत्व में थाना भोपा पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र ले जा रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

जिनके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस पूछताछ में शातिर ने शशिपाल पुत्र स्व० रामचन्दर नि० मौ० कुआ पट्टी भौकरहेडी थाना भोपा मु०नगर बताया

जिसके कब्जे से ०१ एक नाली बन्दूर १२ बोर, ०२ जिन्दा कारतूस १२ बोर बरामद हुई। शातिर को गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० योगेश कुमार, है०का० अनुज कुमार, का० रामप्रकाश, का० सुमित, का० जयपाल शामिल रहे। अभियुक्तगण शशिपाल उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा जा रहा है ।

सराहनीय कार्य जारी

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिले में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में इजाफा होता जा रहा है। हालांकि, लोगों की परेशानी और साइबर फ्रॉड के मामलों को बढ़ता देख एसएसपी ने क्राइम ब्रांच के अलावा एसएसपी ऑफिस के बगल में भी साइबर हेल्प सेंटर की स्थापना कराई है। तमाम जागरुकता के बाद भी लोग साइबर फ्रॉड के शिकार हो रहे हैं। गुरुवार को साइबर हेल्प सेंटर ने ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार दो पीड़ितों को १३ हजार रुपए वापस कराए।

साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक संजीव भटनागर ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र निवासी हर्षित सिंघल से अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) ने मनी रिक्वेस्ट भेजकर १२,५०० रुपये की ऑनलाइन धोखाधडी की। इसकी शिकायत उन्होंने साइबर हेल्प सेंटर से की। बताया कि साइबर हेल्प सेंटर ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मोबिक्विक और क्विकलीवर को फ्रॉड से अवगत कराया 

कुल धनराशि १२,५०० रुपए में से आंशिक धनराशि ८,०००- रुपये को आवेदक के खाते में वापस कराया। शेष धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराए जाने के प्रयास जारी हैं।उन्होंने बताया कि साइबर ठगी की दूसरी घटना कुसुम पत्नी चंद्रपाल निवासी हाकिमपुरा थाना चरथावल के साथ हुई।

उन्होंने बताया कि उन्होंने साइबर हेल्प सेंटर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) ने फर्जी पेंशन अधिकारी बनकर मनी रिक्वेस्ट भेजकर उनसे ५,००० रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी की।

साइबर हेल्प सेंटर ने तत्काल कार्यवाही करते हुए फोन पे और संबंधित बैंक को फ्रॉड से अवगत कराया। इसके साथ ही पूरे ५,००० रुपए आवेदिका के खाते में वापस कराए गए। उन्होंने बताया कि साइबर हेल्प सेंटर के माध्यम से तथा एसएसपी अभिषेक यादव के अथक प्रयास से अब तक २२० से अधिक साइबर फ्रॉड पीड़ितों के ४७ लाख से अधिक रुपए वापस कराए जा चुके हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + two =