उत्तर प्रदेश

Lucknow: विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद Yogi Adityanath का सम्बोधन, कहा-“सुशासन-राष्ट्रवाद के मुद्दे पर जनता वोट करती है

Yogi Adityanath को आज बीजेपी विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। योगी आदित्यनाथ के नाम का प्रस्ताव वरिष्ठ नेता सुरेश खन्ना ने रखा। लखनऊ के लोकभवन में हुई इस विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक अमित शाह, रघुबर दास और बीजेपी के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे। वही विधायक दल का नेता चुने जाने पर योगी आदित्यनाथ ने आभार जताया।

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ ने अपने सम्बोधन में कहा, “यह पहली बार हुआ की कोई मुख्यमंत्री 5 साल काम करने के बाद फिर वापस आ जाए। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता ने दुष्प्रचार के बावजूद हमे समर्थन दिया और हम पर विश्वास किया। 2017 में मैं सिर्फ एक सांसद था।

पीएम मोदी और गृहमंत्री जैसा अभिभावकों का संरक्षण था। इसी वजह से उत्तर प्रदेश मे पहली बार हुआ है कि कोई मुख्यमंत्री दोबारा चुनकर आया है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन और यशस्वी नेतृत्व की वजह से ये संभव हो पाया है।”योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 में गृह मंत्री अमित शाह ने एक संगठन की मजबूत नींव रखी थी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के रुप में उनके व्यापक दौरे किए जिसकी वजह के उत्तर प्रदेश में भाजपा मजबूत होकर आई है।उन्होंने कहा कि इस बार चुनौती और भी बड़ी होगी।

हमारी सरकार में पहली बार गरीब को लगा कि हमारा भी घर होगा। जनता ने वंशवाद की राजनीति को त्याग दिया है। अब सुशासन, राष्ट्रवाद के मुद्दे पर जनता वोट करती है। हमें सतर्क-सचेत रहकर जनता की सेवा करनी है।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21746 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =