उत्तर प्रदेश

Bijnor News: संतान सुख की प्राप्ति के बहकावे में आकर की हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार

Bijnor News: 4 दिन पहले एक मासूम बच्ची का शव गांव के ही एक तालाब के पास ईख के खेत में पड़ा हुआ मिला था। बच्ची का शव मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। इस हत्या को लेकर पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस ने आज इस हत्या का खुलासा करते हुए गांव के ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार करके आज जेल भेज दिया है।

नहटौर क्षेत्र के गांव अकबरपुर में 22 तारीख को सुबह 11 बजे खेत में एक मासूम बच्ची अनामिका का शव मिला था। शव मिलने पर इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस और बच्ची के परिजनों को दी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की, तो पता चला कि बच्ची की गला घोटकर हत्या की गई है। पुलिस ने इस हत्या को लेकर परिजनों से भी बातचीत की थी। लेकिन इस हत्या को लेकर परिजन कुछ खास पुलिस को बता नहीं पाए थे।

पुलिस ने सर्विलांस टीम के थ्रू बच्ची के हत्यारे अर्जुन को आज गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में अर्जुन ने बताया कि उसकी शादी को 8 साल बीत चुके थे और उसकी कोई भी औलाद नहीं हो रही थी।

किसी व्यक्ति द्वारा उसे बताया गया था कि किसी बच्चे की हत्या करने के बाद उसे संतान का सुख मिल सकता है। इसी को लेकर उसने मासूम बच्ची अनामिका की हत्या करके उसके शव को एक साड़ी में लपेटकर एक के खेत में फेंक दिया था।

इस घटना को लेकर एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि संतान सुख की प्राप्ति के बहकावे में आकर अर्जुन ने मासूम बच्ची की हत्या करके उसके शव को ईद के खेत में फेंका था। पुलिस ने हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आज जेल भेज रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 17 =