उत्तर प्रदेश

Bijnor News: खेत में चारा लेने गई किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Bijnor News: खेत में चारा लेने गई किशोरी के साथ गांव के तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।बहरहाल पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इस घटना में गांव के एक युवक को आज गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।

किरतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी कल अपने घर से पशुओं के लिए चारा लेने के लिए अपने खेत गई हुई थी। तभी किशोरी को अकेला देखकर गांव के ही तीन युवकों नसरुद्दीन, शहजाद और उनका एक साथी मिलकर किशोरी को जबरन अपने साथ खेत पर ले गए और वहां पर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना को लेकर किशोरी के घरवालों ने थाने की पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए इसमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 2 लोग फरार बताए जा रहे हैं।

उधर पुलिस पूछताछ में पता चला है कि इनमें से एक युवक ने किशोरी से पहले भी जबरन दुष्कर्म किया था। उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी। आरोपी द्वारा किशोरी को अश्लील वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी जा रही थी।

इस घटना को लेकर एसपी सिटी परवीन रंजन सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा कल थाने में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की सूचना दी गई थी। जिसमें पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है। साथ ही पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 8 =