Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: नगर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, मचा हड़कम्प

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर को जाम के झाम से मुक्त कराने के लिए जिला पुलिस प्रशासन के निर्देश पर आज से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हुआ। अधिकारियों की मौजूदगी व पुलिस की मौजूदगी मे शहर के कई हिस्सो मे बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया।

उल्लेखनीय है कि पिछले काफी समय से शहर मे विभिन्न स्थानो पर अतिक्रमण की शिकायत चल रही थी। तथा नगर के मुख्य चौराहो सहित बाजारो मे जाम के कारण नागरिको को काफी परेशानी उठानी पड रही थी।

जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते नगर के कोर्ट रोड,जिला परिषद मार्किट तथा झांसी की रानी आदि विभिन्न स्थानो पर प्रशासन का बुलडोजर चला तथा अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान अधिकारियो द्वारा दुकानदारो का सख्त हिदायत दी गई कि वे अपनी दुकान से आगे तक सामान ना रखें।

इस दौरान कुछ छुटभैया व्यापारी नेताओ ने हस्तक्षेप का प्रयास किया। लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे उनकी एक ना चली। उक्त व्यापारी नेताओ ने वहां से चुपचाप खिसक लेने मे ही अपनी भलाई समझी। प्रशासन द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान की नागरिको ने जमकर सराहना की।

बड़ी कार्रवाई -मेट्रो हॉस्पिटल, रुड़की रोड को सील किया

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा रुड़की रोड स्थित निजी चिकित्सालय पर आज बड़ी कार्रवाई की गई, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० शरण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० महावीर सिंह फौजदार को रुड़की रोड स्थित मेट्रो हॉस्पिटल से गड़बड़ी की शिकायतें मिली थीं, तथा उनके संज्ञान में आया कि पिछले दिनों मेट्रो हॉस्पिटल में ही एक महिला की डिलीवरी के दौरान मृत्यु भी हो गई थी

जिस को संज्ञान में लेते हुए उन्होंने आज अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० शरण सिंह एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० राजीव निगम को हॉस्पिटल में जांच के लिए भेजा, हॉस्पिटल में जांच के दौरान पंजीकृत चिकित्सक एवं स्टाफ नहीं मिलने पर हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + seven =