News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

नगर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, मचा हड़कम्प

Newsमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर को जाम के झाम से मुक्त कराने के लिए जिला पुलिस प्रशासन के निर्देश पर आज से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हुआ। अधिकारियों की मौजूदगी व पुलिस की मौजूदगी मे शहर के कई हिस्सो मे बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया।
उल्लेखनीय है कि पिछले काफी समय से शहर मे विभिन्न स्थानो पर अतिक्रमण की शिकायत चल रही थी। तथा नगर के मुख्य चौराहो सहित बाजारो मे जाम के कारण नागरिको को काफी परेशानी उठानी पड रही थी। जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते नगर के कोर्ट रोड,जिला परिषद मार्किट तथा झांसी की रानी आदि विभिन्न स्थानो पर प्रशासन का बुलडोजर चला तथा अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान अधिकारियो द्वारा दुकानदारो का सख्त हिदायत दी गई कि वे अपनी दुकान से आगे तक सामान ना रखें। इस दौरान कुछ छुटभैया व्यापारी नेताओ ने हस्तक्षेप का प्रयास किया। लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे उनकी एक ना चली। उक्त व्यापारी नेताओ ने वहां से चुपचाप खिसक लेने मे ही अपनी भलाई समझी। प्रशासन द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान की नागरिको ने जमकर सराहना की।

 

वांछित को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) चौकी प्रभारी रामलीला टीला उपनि० जोगेन्द्र पाल सिंह द्वारा चोरी के अभियोग में वाछित अभियुक्त मुरसलीन पुत्र उमरदीन निवासी कच्ची सड़क मल्लुपुरा थाना सिविल लाईन मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल के पास से चोरी किये गये १४७ मीटर फाईबर इंटरनेट तार सहित गिरफ्तार किया गया।

 

वकीलों ने किया प्रदर्शन

Newsमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)साथी अधिवक्ता के खिलाफ दर्ज मुकदमे के मामले मे जिला एवं सिवि ल बार एसोसिएशन से जुडे अधिवक्ता न्यायिक कार्यो से विरत हो हडताल पर रहे तथा इस सम्बन्ध मे कचहरी स्थित फैंथम हाल मे जिला एवं सिविल बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित बैठक के दौरान इस मुददे पर विचार विमर्श हुआ।
एल्डर्स कमैटी के निर्देशन मे आयोजित बैठक के दौरान सभी अधिवक्ताओ तथा पदाधिकारियो ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। मुजफ्फरनगर बार एसोसिएशन द्वारा प्रेषित प्रस्ताव व पत्र के सम्बन्ध मे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनपदों व तहसील बार एसोसिएशन के सदस्यो से हुयी वार्ता उपरान्त सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए निर्णय के तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदो एवं तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्तागण न्यायिक कार्यो से विरत रहे।बैठक के दौरान अधिवक्ताओ ने कहा कि एक न्यायिक अधिकारी द्वारा साथी अधिवक्ता अमित जैन के खिलाफ थाना सिविल लाईन मे मुकदमा दर्ज कराया गया है। जो कि उचित नही है। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वसी अन्सारी एड,,महासचिव सुरेन्द्र कुमार मलिक,सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज शर्मा एवं महासचिव सुनील कुमार मित्तल,वरिष्ठ अधिवक्ता बिजेन्द्र मलिक,विकास वर्मा एड.,राजीव गोस्वामी एड.,बिजेन्द्र प्रताप, श्यामवीर बालियान, रामबीर प्रधान,सतेन्द्र कुमार,प्रवीण खोखर,संजीव चुनूं,संदीप मलिक,पवन सैनी, प्रवेश चौधरी,राकेश पाल,सोहनलाल,अशोक कुशवाहा,राज सिंह रावत,अश्वनी शर्मा, नरेन्द्र सैनी, संजीव चौधरी,नरेन्द्र प्रताप आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।

 

मामलों में तीन दबोचे

Newsमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस ने एक व्यक्ति को एक कदद चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम एवं अपराधियों पर शिकंजा कसने के उददेश्य से चल रहे अभियान विशेष के तहत थाना सिविल लाइन मे तैनात सब इंस्पैक्टर पवन दीप शर्मा व सब इंस्पैक्टर के.पी.सिह ने चैकिंग के दौरानन एसडी कॉलेज के समीप से निकटवर्ती जनपद सहारनपुर के थाना देवबन्द के गांव रणखण्डी निवासी अरविन्द पुत्र महीपाल को एक अदद चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु.अ.स.113/2022 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की। इसी संदर्भ मे सब इंस्पैक्टर पवन दीप शर्मा ने मोटर व्हीकल एक्ट मे फरार चल रहे सुलेमान पुत्र रसीद निवासी खालापार किदवई नगर को नगर पालिका मेन गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। थाना सिविल लाईन पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान टाउन हाल रोड से वारण्टी कृष्णा हरिजन पुत्र सुभाष हरिजन को गिरफ्तार किया है। आरोपी पवन दीप शर्मा द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

समाचार (Muzaffarnagar News)

चला चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुद्रढ रखने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में पड़ने वाले संवेदनशील स्थान, मुख्य चौराहा, बैंक आदि पर तथा डॉग स्क्वॉड व एएस चौक टीम द्वारा कचहरी परीसर पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों’ की सघन चौकिंग की जा रही है। जनपदीय बॉर्डरों पर भी मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा आने-जाने वाले वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहनों को चौक किया जा रहा है।

 

कई को शस्त्र सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  पुलिस ने तीन को अवै शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। चौकी प्रभारी किदवईनगर उपनि० रविन्द्र सिंह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मछली बाजार ए०टू०जेड० रोड के पास से अभियुक्त शाहआलम पुत्र कफिल निवासी रूपा पब्लिक स्कूल के पास वाली गली द० कृष्णापुरी थाना को०नगर मु०नगर को मय नाजायज तमन्जा ३१५ बोर व ०१ जिन्दा कारतूस व अभि० समीर पुत्र अन्सार जैदी नि० रूपा पब्लिक स्कूल के पास वाली गली द० कृष्णापुरी थाना को०नगर मु०नगर मय नाजायज चाकू व अब्बास जैदी पुत्र मन्जर जैदी नि० खाली मूल आमबिया मस्जिद के पास द० कृष्णापुरी थाना कोतवालीनगर मुजफ्फरनगर मय नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया ।

द कश्मीर फाइल्स मूवी देखी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओ द्वारा द कश्मीर फाइल्स मूवी देखने का आयोजन बार पदाधिकारी ब्रिजेन्द्र मलिक , पूर्व महासचिव व सुधीर गुप्ता , कोषाध्यक्ष के तत्वधान में किया गया। सभी सदस्यों द्वारा झंडा लहराकर भारत माता की जय के नारे लगाये जिससे सम्पूर्ण वातावरण देशभक्ति से ओत प्रोत हो गया। फिल्म की संपत्ति पर समस्त सदस्य आक्रोशित नजर आये और कश्मीरी पंडितों के साथ हुए घिनोने कृत्य के जिमेदार लोगो के पहचान कर कड़ी कड़ी कार्यवाही के मांग की और ये भी मांग के गए के कश्मीरी पंडितों को पुनः स्थापित किया जाए। इस अवसर पर विजेंद्र प्रताप , श्यामवीर बालियान, रामबीर प्रधान, सतेंदर कुमार, प्रवीण खोखर, संजीव चुनूं , संदीप मालिक, पवन सैनी, प्रवेश चौधरी, राकेश पाल, संत कुमार, आदेश कुमार, सोहनलाल, अशोक कुशवाहा, राज सिंह रावत,मनोज त्यागी,सतेंदर सैनी, अश्वनी शर्मा, नरेंद्र सैनी , संजीव चौधरी , नरेंद्र प्रताप मौजूद रहे।

 

सीएम के शपथ ग्रहण के लिए रवाना
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  विजय वर्मा जिला मंत्री ओबीसी मोर्चा मुजफ्फरनगर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के शपथ ग्रहण समारोह के उपलक्ष में संपूर्ण उत्तर प्रदेश में आज भारतीय जनता पार्टी के के कार्यकर्ताओं ने घंटे घड़ियाल बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया, इसी कड़ी में मुजफ्फरनगर के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, महामंत्री सुषमा पुंडीर, रेनू गर्ग, सुनील सिंघल, विजय वर्मा, अंचित मित्तल, रवि कांत शर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने भी अयोध्या जाकर राम लला, सीता माता, एवम हनुमानगढ़ी के मंदिर में घंटे घड़ीयाल बजाकर अपनी खुशी व्यक्त की और प्रदेश के चहुमुखी विकास हेतु भगवान से प्रार्थना की।

 

समस्याओं पर की वार्ताNews
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय में डीएसएम शुगर मिल मंसूरपुर मजदूर यूनियन द्वारा दिए गए मांग पत्र पर कारखाना प्रबंधक एवं मजदूर यूनियन प्रतिनिधियों के बीच मांग पत्र में उल्लिखित श्रमिकों की समस्याओं पर वार्ता की गई। सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय में डीएसएम शुगर मिल मंसूरपुर मजदूर यूनियन द्वारा दिए गए मांग पत्र पर कारखाना प्रबंधक एवं मजदूर यूनियन प्रतिनिधियों के बीच मांग पत्र में उल्लिखित श्रमिकों की समस्याओं पर वार्ता की गई तथा दोनों पक्षों के मध्य सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी मांगों पर यूपीआईडी एक्ट के अंतर्गत वार्ता करके सभी समस्याओं का निराकरण किया गया जिसमें सीजनल कर्मचारियों को परमानेंट करने ट्रेनी कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन एवं साप्ताहिक छुट्टी देने स्टोर से मिलने वाली सुविधाओं को बाजार रेट पर भुगतान करने मेडिकल एलाउंस वेतन का ६ः करने पंजाब नेशनल बैंक से वेतन प्राप्त करने वाले सीजनल कर्मचारियों को भी लोन दिलाने मैं मैनेजमेंट सहयोग करें तथा समस्याओं का समाधान करें संविदा श्रमिकों को भी शुगर वेज बोर्ड का लाभ दिया जाए इत्यादि मांगों पर प्रबंधक पक्ष को अवगत कराते हुए समस्त समस्याओं के निराकरण करने के लिए प्रबंधक पक्ष को सहमत किया गया तथा दोनों पक्षों के बीच शांतिपूर्ण माहौल में वार्ता संपन्न की गई।

 

सैनैटाइजेशन व साफ सफाई का कार्य जारी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त विकास खण्डों में साफ-सफाई एवं सेनेटाईजेशन का कार्य कराया गया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त ०९ विकास खण्डों की चिन्हित ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिवों की उपस्थिति में रोस्टर के अनुसार कोविड-१९ एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम हेतु ग्राम पंचायत की समस्त सार्वजनिक सम्पत्तियों विद्यालयों, ग्राम पंचायत सचिवालय में साफ-सफाई, नाली में रूके पानी का उचित निपटान एवं कूडे का निस्तारण, एंटी लार्वा का छिड़काव, फोगिंग एवं सैनीटाईजेशन का कार्य सम्पादित कराया जा रहा है। उक्त कार्य का पर्यवेक्षण विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं खण्ड विकास अधिकारी द्वारा किया जा रहा है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत विकास खण्ड-खतौली की ग्राम पंचायत-चिन्दौडा, उमरपुर लिसौढा, विकास खण्ड-शाहपुर की ग्राम पंचायत-मण्डावली बांगर, रसूलपुर जाटान, विकास खण्ड-सदर की ग्राम पंचायत-परेई एवं विकास खण्ड-जानसठघ् की ग्राम पंचायत-तालडा में विशेष स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत संचालित गतिविधियो के फोटोग्राफ संलग्न है।

 

बहुराष्ट्रीय कम्पनी में प्लेसमेन्ट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्ट्डीज मे एम0बी0ए0 के छात्र/छात्राओं को भारत की विख्यात कम्पनी एलन लॉयड ग्रुप (यूरोपियन एम0एन0सी0) में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर चयनित होने के उपलक्ष में सम्मानित एवं उत्साहवर्द्यन के लिए कॉलेज सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डा0 आलोक कुमार गुप्ता ने छात्र को इस सफलता के लिए बधाई दी और भविष्य में निरन्तर आगे बढने का आर्शीवाद दिया व इसी के साथ बताया कि हमारे यहॉ एम0बी0ए0 विभाग के छात्र आशीष तोमर का चयन विश्व विख्यात कम्पनी एलन लॉयड ग्रुप (यूरोपियन एम0एन0सी0) में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर हुआ। सर्वप्रथम कम्पनी ने विद्याथि्र्ायो का ऑनलाइन फार्म भरवाया जिसमे से 18 चयनित विद्यार्थियो का एप्टीट्यूट टैस्ट कराया गया,ं जिसमे से सफल 09 छात्र/छात्राओं का जी0डी0 कराया गया एवं फाइनल इर्न्टव्यू लिया गया। एच0आर राउन्ड किलियर करने के पश्चात् चयनित छात्र आशीष तोमर को ऑफर लेटर दिया गया एवं 15 दिन की टै्रनिंग के लिए भेज दिया गया। आज विद्यालय के सभागार में चयनित पदोभाशित छात्र को कॉलेज प्राचार्य व शिक्षकगणो की उपस्थिति में प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसी क्रम में एम0बी0ए0 प्लेसमेंट विभाग से मिस पारूल कुमार ने बताया कि छात्र आशीष तोमर को कम्पनी के द्वारा चयनित होने के पश्चात् टै्रनिंग के दौरान उच्चतम पैकेज दिया गया। जिससे विभाग के छात्र/छात्राओं मे हर्ष का माहौल बना हुआ है व चयनित पदोभाशित छात्र आशीष तोमर से अन्य सभी छात्र/छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। कॉलेज के एम0बी0ए0 विभाग से चयनित छात्र आशीष तोमर ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि कोरोना के आपातकालीन समय मे भी टैन्शन फ्री वातावरण, ऑनलाईन व उच्च स्तर की शिक्षा के निरन्तर मार्गदर्शन व कड़ी मेहनत का नतीजा है और हमारे कॉलेज में छात्र/छात्राओं के लिए नियमित अंतराल पर ऑनलाइन वेबिनार, ऑनलाईन वर्कशाप आयोजित किये जाते है तथा कोविड-19 के समयाकाल मे भी कॉलेज द्वारा ऑनलाईन के माध्यम से पाठ्य अध्ययन व समय-समय ऑनलाईन वेबीनार प्रस्तुत कराये गयें। जिसके पश्चात् हमे भविष्य में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के समापन मे डा0 आलोक गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर एम0बी0ए0 एवं एम0सी0ए0 विभाग से रितू मित्तल, डा0 विभूति शर्मा, पारूल कुमार, हिमांशु गोयल, देवेश गुप्ता, शक्ति कौशिक, अनुज काकरान, प्रशान्त तोमर, आशीष कुमार, अंकुर अग्रवाल, अजय कुमार, जितेन्द्र कुमार, महिमा मंगल, अंन्जना शर्मा, अनुराग सैनी, संदीप गर्ग, रश्मि कौशिक व रवि भार्गव आदि शिक्षकगणों नें प्रतिभाशाली छात्र को बधाई व आर्शीवाद दिया।

 

बड़ी कार्रवाई -मेट्रो हॉस्पिटल, रुड़की रोड को सील किया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा रुड़की रोड स्थित निजी चिकित्सालय पर आज बड़ी कार्रवाई की गई, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० शरण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० महावीर सिंह फौजदार को रुड़की रोड स्थित मेट्रो हॉस्पिटल से गड़बड़ी की शिकायतें मिली थीं, तथा उनके संज्ञान में आया कि पिछले दिनों मेट्रो हॉस्पिटल में ही एक महिला की डिलीवरी के दौरान मृत्यु भी हो गई थी, जिस को संज्ञान में लेते हुए उन्होंने आज अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० शरण सिंह एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० राजीव निगम को हॉस्पिटल में जांच के लिए भेजा, हॉस्पिटल में जांच के दौरान पंजीकृत चिकित्सक एवं स्टाफ नहीं मिलने पर हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है।

 

गुड़ की एशिया की मंडी में बिखरी
हिस्ट्रीशीटर अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार
खतौली। (Muzaffarnagar News) थाना खतौली पुलिस द्वारा दौराने पुलिस कार्यवाही फलावदा रोड़ रजवाहे की पटरी से ०१ हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस पूछताघ्छ में नसीमुद्दीन उर्फ नसीमू पुत्र हाजी नसीर निवासी मौ० इस्लामनगर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से ०१ तमंचा ३१५ बोर, ०१ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त नसीमुद्दीन उर्फ नसीमू थाना खतौली का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिस पर विभिन्न धाराओं में आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं, तथा आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

31 मार्च से पूर्व सभी प्राईवेट चिकित्सका प्रतिष्ठानपंजीकरण व नवीनीकरण करायेः सीएमओ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. महावीर सिंह फौजदार ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मुजफ्फरनगर के समस्त प्राईवेट चिकित्सा प्रतिष्ठान-क्लीनिक, प्राईवेट अस्पताल, नर्सिग होम, पैथोलॉजी, डायग्नोस्टिक व इमेजिंग सैन्टर को सूचित किया जाता है कि जनपद के समस्त चिकित्सा सेवा प्रदान करने वाली इकाईयां 31मार्च 2022 से पूर्व अपने चिकित्सा प्रतिष्ठान के पंजीकरण व नवीनीकरण हेतु आवेदन ऑनलाईन वेबसाईट के माध्यम से करने उपरान्त अपने आवेदन फार्म के साथ मूल अभिलेख अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में जमा करायेगें। समस्त चिकित्सा प्रतिष्ठानों के पंजीकरण 2010 के प्रावधानों के अधीन तथा प्राप्त निर्देशों के अनुसार ही किया जायेंगा।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 4 =