Muzaffarnagar News: साथी अधिवक्ता के खिलाफ दर्ज मुकदमे के मामले मे वकीलों ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)साथी अधिवक्ता के खिलाफ दर्ज मुकदमे के मामले मे जिला एवं सिवि ल बार एसोसिएशन से जुडे अधिवक्ता न्यायिक कार्यो से विरत हो हडताल पर रहे तथा इस सम्बन्ध मे कचहरी स्थित फैंथम हाल मे जिला एवं सिविल बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित बैठक के दौरान इस मुददे पर विचार विमर्श हुआ।
एल्डर्स कमैटी के निर्देशन मे आयोजित बैठक के दौरान सभी अधिवक्ताओ तथा पदाधिकारियो ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। मुजफ्फरनगर बार एसोसिएशन द्वारा प्रेषित प्रस्ताव व पत्र के सम्बन्ध मे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनपदों व तहसील बार एसोसिएशन के सदस्यो से हुयी वार्ता उपरान्त सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए निर्णय के तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदो एवं तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्तागण न्यायिक कार्यो से विरत रहे।
बैठक के दौरान अधिवक्ताओ ने कहा कि एक न्यायिक अधिकारी द्वारा साथी अधिवक्ता अमित जैन के खिलाफ थाना सिविल लाईन मे मुकदमा दर्ज कराया गया है।
जो कि उचित नही है। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वसी अन्सारी एड,,महासचिव सुरेन्द्र कुमार मलिक,सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज शर्मा एवं महासचिव सुनील कुमार मित्तल,वरिष्ठ अधिवक्ता बिजेन्द्र मलिक,विकास वर्मा एड.,राजीव गोस्वामी एड.,बिजेन्द्र प्रताप, श्यामवीर बालियान, रामबीर प्रधान,सतेन्द्र कुमार,प्रवीण खोखर,संजीव चुनूं,संदीप मलिक,पवन सैनी, प्रवेश चौधरी,राकेश पाल,सोहनलाल,अशोक कुशवाहा,राज सिंह रावत,अश्वनी शर्मा, नरेन्द्र सैनी, संजीव चौधरी,नरेन्द्र प्रताप आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।
द कश्मीर फाइल्स मूवी देखी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओ द्वारा द कश्मीर फाइल्स मूवी देखने का आयोजन बार पदाधिकारी ब्रिजेन्द्र मलिक , पूर्व महासचिव व सुधीर गुप्ता , कोषाध्यक्ष के तत्वधान में किया गया। सभी सदस्यों द्वारा झंडा लहराकर भारत माता की जय के नारे लगाये
जिससे सम्पूर्ण वातावरण देशभक्ति से ओत प्रोत हो गया। फिल्म की संपत्ति पर समस्त सदस्य आक्रोशित नजर आये और कश्मीरी पंडितों के साथ हुए घिनोने कृत्य के जिमेदार लोगो के पहचान कर कड़ी कड़ी कार्यवाही के मांग की और ये भी मांग के गए के कश्मीरी पंडितों को पुनः स्थापित किया जाए।
इस अवसर पर विजेंद्र प्रताप , श्यामवीर बालियान, रामबीर प्रधान, सतेंदर कुमार, प्रवीण खोखर, संजीव चुनूं , संदीप मालिक, पवन सैनी, प्रवेश चौधरी, राकेश पाल, संत कुमार, आदेश कुमार, सोहनलाल, अशोक कुशवाहा, राज सिंह रावत,मनोज त्यागी,सतेंदर सैनी, अश्वनी शर्मा, नरेंद्र सैनी , संजीव चौधरी , नरेंद्र प्रताप मौजूद रहे।

