वैश्विक

Covid वैक्सीन सर्टिफिकेट पर फिर से दिखेगी PM Modi की फोटो

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग ने कोरोना वैक्सीन के सर्टिफिकेट पर पीएम नरेंद्र मोदी  (PM Modi) की तस्वीर के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया गया था। अब चुनाव खत्म हुए तो केंद्र एक बार फिर इन राज्यों में कोविड टीकाकरण के प्रमाणपत्रों पर प्रधानमंत्री की तस्वीर को फिर से लगाने की योजना बना रहृा है।

सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इन राज्यों में कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी की फोटो की छपाई को फिर से शुरू करने की इच्छा जताई है। इसके लिए कोविन एप में जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं।

केंद्रीय चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों की घोषणा और आदर्श आचार सहिंता लागू होने के बाद कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्रों से पीएम मोदी की तस्वीर हटा दी थी। आठ जनवरी को पांच चुनावी राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में ये फैसला अमल में लाया गया था। विपक्ष शुरू से ही वैक्सीन सर्टिफिकेट पर मोदी की तस्वीर लगे होने पर सवाल उठाता रहा है। ये मामला अदालत तक भी पहुंचा था।

वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर मोदी (PM Modi) की फोटो के खिलाफ दायर एक याचिका को केरल हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। याचिकाकर्ता ने कहा था कि सर्टिफिकेट उसका निजी मामला है और उस पर मोदी की फोटो ठीक नहीं है। हाईकोर्ट ने उससे सवाल किया था कि आप नेहरू के नाम वाली संस्था में काम करते हैं। आपने उसे बदलवाने की कोशिश क्यों नहीं की?

याचिकाकर्ता की दलील थी कि दूसरे देशों में जो वैक्सीन सर्टिफिकेट दिए जा रहे हैं, उन पर तो उनके प्रधानमंत्री की फोटो नहीं है। हाईकोर्ट ने इस पर कहा था कि उन्हें अपने प्रधानमंत्री पर गर्व नहीं होगा। लेकिन हमें मोदी पर गर्व है। बकौल अदालत आपको गर्व होना चाहिए कि आपके वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर आपके प्रधानमंत्री की तस्वीर है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 1 =