उत्तर प्रदेश

Bulandshahr News: पुलिस कॉम्बिंग के दौरान मुठभेड़ में 5 गौकशो को लगी गोली

Bulandshahr News: देर रात अरनिया थाना क्षेत्र में गोकशी की वारदात को अंजाम दे रहे 5 बदमाशो से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान 3 बदमाशों को गोली लगी, जबकि मौके से भागे दो बदमाशों से छतारी थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हुई और उनके भी पैर में गोली लगी।

इस मामले में बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि स्वाद टीम ने एक-एक कर आत्मरक्षा चलाई गोली में पांचों बदमाशों को मुठभेड़ में गोली मार घायल कर दिया फिलहाल पांचों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 26-27 मार्च की रात्रि को स्वाट टीम प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह व थाना अरनिया पुलिस को सूचना मिली कि थाना अरनिया क्षेत्र के ग्राम रुकनपुर के जंगल में कुछ गौकश गौकशी की घटना कारित करने के उद्देश्य से इकट्ठा है। इस सूचना पर तत्काल स्वाट टीम प्रभारी धर्मेंद्र सिंह व अरनिया घाना पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए ग्राम रुकनपुर के जंगल में पहुंच कर बंदमाशों की घेराबंदी की तो 2 बदमाश अलग-अलग कारों में सवार हो कर भागने लगे।

पुलिस टीमों द्वारा बदमाशों को अरनिया खुर्द प्राथमिक विद्यालय के पास रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों द्वारा अपने आपको घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की । आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 3 बदमाश जाहिद, इकराम व शमशाद के पैर में गोली लगने से घायल हो गये। जिनको पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। जब कि 2 अन्य बदमाश मौके से दूसरी गाड़ी लेकर फरार हो गये।

रात भर चली पुलिस कॉम्बिंग के दौरान छतारी पुलिस द्वारा छतारी पुलिस ने पहासू रोड पर चैंकिग के दौरान सामने से गाड़ी आती दिखायी दी। थाना छतारी पुलिस टीम द्वारा गाड़ी को रुकने का इसारा किया गया तो बदमाशों द्वारा गाड़ी नहीं रोकी तो पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया। बदमाशो में पुलिस पर फायरिंग की और खुद को घिरा देख कार से कुछ जंगलों की तरफ भागने लगे पुलिस ने जवाबी फायरिंग की।

फायरिंग के दौरान अलीहसन व मुनसैद के पैर में गोली लगने से घायल हो गये। पुलिस ने सभी घायल बदमाशों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है पुलिस और 5 लोगों को इलाज के बाद जेल भेजने की तैयारी में जुटी है।

बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गोकशी की वारदात को अंजाम दे रहे 5 गौकश पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार जाहिद पुत्र जाफर गाजी निवासी मो0 राजानगर थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़,

इकराम पुत्र शहरूद्दीन निवासी कोहरा थाना बन्नादेवी जनपद अलीगढ़,शमशाद पुत्र अंसार निवासी कमालपुर नाईसर थाना अरनिया जनपद बुलंदशहर,अली हसन उर्फ गुल्ला पुत्र इरशाद अली निवासी त्यौरी थाना पहासू जनपद बुलन्दशहर,मुनसैद पुत्र आस मौहम्मद निवासी अगौरा थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर को जेल भेज जा रहा है।

बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के बाद आरोपियों के कब्जे से 1 ऐसेन्ट कार ,1 एसएक्सफोर कार, 5 तमंचे 315 बोर, 8 जिन्दा व 5 खोखा कारतूस, लगभग 190 किलोग्राम प्रतिबंधित गौ मांस, गौकशी के उपकरण आदि बरामद हुए है।

बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अलीगढ़ के कुछ को गौकश बुलंदशहर के गौकशो के साथ मिलकर पड़ोसी जनपद में गोकशी की वारदात को अंजाम देने का धंधा करते थे और गोकशी के बाद गोमांस बेचने का धंधा कर और आर्थिक लाभ प्राप्त करते थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 3 =