News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

कई को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना महिला थाना पर नियुक्त म0उ0नि0 श्रीमती साधना चौधरी द्वारा वदहेज अधिनियम में वारंटी अभियुक्ता कुसुम पत्नी राजेन्द्र गोयल निवासी 1823 भावना चौक देशराज कालोनी पानीपत, हरियाणा को अभियुक्ता के मशकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना चरथावली पर नियुक्त उ0नि0 ओमेन्द्र सिंह द्वारा एन0 आई0 एक्ट में वारण्टी अभियुक्त मासूम पुत्र इस्लाम निवासी कुटेसरा थाना चरथावल को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना चरथावली पर नियुक्त उ0नि0 ओमेन्द्र सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त मांगेराम पुत्र फूलसिंह निवासी ग्राम चौकडा को गिरफ्तार किया। वहीं थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 देवा सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त सिमरण जीत सिंह पुत्र निरमल सिंह निवासी अब्बदीपुर थाना खानपुर जनपद हरिद्वार को फलौदा कट से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 पवन कुमार द्वारा अभियुक्त मौ0 रहीस पुत्र मौ0 हसन निवासी इकराम कचरी वाले का मकान श्यामपुरा थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर को बिजलीघर के पास से गिरफ्तार किया गया। वहीं रामराज पर नियुक्त व0उ0नि0 वीरनारायण सिंह द्वारा वांछित अभियुक्तगण कपिल पुत्र यशपाल, विकास पुत्र सतवीर निवासीगण हुसैनपुर थाना रामराज जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम हुसैनपुर से से गिरफ्तार किया गया।थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त महाराज पुत्र लाला निवासी मौ0 सराफान थाना खतौली को गिरफ्तार किया। वहीं थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्तगण जितेन्द्र, सतेन्द्र पुत्रगण रामनिवास निवासी खलवाडा थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम खलवाडा, शिव मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया।

 

छात्रों को किया पुरस्कृत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मोरना स्थित माडर्न पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुतियों के बीच धूमधाम से मनाया गया। मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। वक्ताओं ने छात्रों से लक्ष्य बनाकर उसकी प्राप्ति को मेहनत करने का आह्वान किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। छात्रा आयुषी व नेहा ने सरस्वती वंदना व स्वागत गान प्रस्तुत किया। छात्रा खुशी, प्रियांशी, अमरीता ने श्देश मेरा रंगीला रंगीलाश् गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। छात्रा नंदनी व प्रियंका ने श्५२ गज का घूंघट काढ़ मै मटक चाली रेश् गाने पर नृत्य किया। प्रधानाचार्य अमजद खान ने परीक्षाफल की घोषणा की, जिसमें कक्षा आठ में आर्यन चौहान, आशुतोष, कक्षा सात में आदित्य राठी, वंश सोलंकी, कक्षा छह में प्रथम सिलेलाल, अयान अंसारी, कक्षा पांच में वीर, अनंत यादव, कक्षा चार में तनु सोलंकी, रितुराज कक्षा तीन में मोहम्मद हारिफ, महमूना, कक्षा दो में फातिमा, तसमीया सादाब, कक्षा एक में वैभव धीमान व अंश तथा समर्थ ने क्रमशरू प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समापन पर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने छात्रों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के सुभाष कुमार, कमेटी के अध्यक्ष विनीत शर्मा, सचिव डा. शाहनवाज, संकुल प्रभारी संदीप राठी, जुबेर, मनोज, प्राची, शालिनी व नसीम अहमद आदि मौजूद रहे।

धूमधाम के साथ मनेगा श्याम बाबा का फाल्गुन महोत्सवः विशालMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री खाटू श्याम सेवा प्रचार समिति द्वारा आगामी 28 व 29 मार्च को नई मन्डी स्थित श्री रामलीला भवन मे आयोजित किया जा रहा है। जिसमे प्रथम दिवस दिन सोमवार की सांय काल श्री श्याम नाम की मेंहदी एवं श्री गोलोकधाम सेवा समिति द्वारा संकीर्तन किया जायेगा। यह कार्यक्रम सांय साढे सात बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगा।
नई मन्डी स्थित श्री रामलीला भवन मे आयोजित प्रेसवार्ता मे समिति के अध्यक्ष विशाल गोयल एवं सचिव कमल सिंघल ने संयुक्त रूप से बताया कि मंगलवार 29 मार्च को श्री श्याम प्रभु खाटू वालो का भव्य कार्यक्रम श्री श्याम अखाडा व फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे बाबा का गुणगान विजय महाराज पंजाब, गौरव पारिक कलकत्ता, सुरेश गुप्ता पहाडगंज वालो का विशेष सानिध्य एवं आर्शीवाद प्राप्त होगा। समिति के कोषाध्यक्ष पुनीत गोयल ने बताया कि कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि स्वयं श्याम प्रभु खाटू वाले रहेंगे। इस दौरान समिति द्वारा श्याम प्रभु का भव्य दरबार,छप्पन भोग व श्रृंगार कलकत्ता के फूलो द्वारा किया जायेगा। यह कार्यक्रम यू टयूब और फेसबुक पर भी लाइव रहेगा।
पत्रकार वार्ता मे प्रमुख रूप से पूर्व राज्यमंत्री एवं प्रमुख व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल,विशाल गोयल,कमल सिंघल, पुनीत गोयल,हिमांशु,विपिन गुप्ता,पुनीत गुप्ता,अर्चित सिंघल,तुषार मंगल,पुनीत गर्ग,गौरव गौतम, अभिलक्ष मित्तल, अजय सिंघल,आशीष गोयल, मनीत सिंघल, मनोज गुप्ता,मुकेश, सौरभ,रोहित श्याम गुप्ता,गोपाल सिंघल, कमल गोयल, सौरभ मित्तल, सचिन माहेश्वरी, विकास कुमार,तुषार वत्स, विनित अग्रवाल, वीरपाल यादव, दिपांशु शर्मा,सुमित सोनू, पुनीत सहित काफी संख्या मे श्याम प्रेमी मौजूद रहे।

 

वाहन चोर को दबोचा
बुढ़ाना।(Muzaffarnagar News)  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद मुजफ्फरनगर में अपराधियो के विरुद्द चलाये जा रहे धर पकड अभियान मे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी बुढाना के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक बुढाना जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा गठित थाना बुढाना पुलिस द्वारा निम्न गुडवर्क किया गया । थाना बुढाना पुलिस द्वारा ०१ वाहन चोर अभियुक्त को मय चोरी की मो०सा० के गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त सोनू पुत्र प्रेम कश्पय नि० पानीपत रोड कस्बा व थाना कैराना जनपद शामली बताया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ०नि० जितेन्द्र सिह, का०३०० प्रेमचन्द्र शर्मा शामिल रहे।

 

चोरों ने दीवार तोड़कर किया सामान चोरी
तितावी। (Muzaffarnagar News) बीती रात कुछ अज्ञात चोरो ने बायोडीजल पम्प पर दीवार तोडकर सामान चोरी कर लिया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की जांच पडताल शुरू की।
सूत्रो के अनुसार तितावी थाना क्षेत्र के कस्बा बघरा स्थित बायोडीजल पम्प की दीवार तोडकर बीती देर रात कुछ अज्ञात चोरो ने सामान चोरी कर लिया। आज सुबह पैट्रोल पम्प स्वामी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पडताल मे जुट गई।

समाचार (Muzaffarnagar News)

भाकियू नेता को मिली धमकीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) किसान नेता व भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को फोन पर धमकी मिली है। जानकारी पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। किसान नेता के पुत्र चरण सिंह टिकैत ने बताया कि पुलिस को तहरीर दे दी गई। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।
विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से किसान नेता चौ. राकेश टिकैत को अज्ञात व्यक्ति फोन पर धमकी दे रहा था। चौ. राकेश टिकैत के पुत्र चरण सिंह टिकैत ने बताया कि इस तरह की काल का उनके पिता कोई संज्ञान नहीं ले रहे थे। बताया कि दो दिन से अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दिये जाने के साथ ही फोन पर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग भी करना शुरू कर दिया। जिसके उपरांत थाना सिविल लाइन पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि थाना सिविल लाइन एसएसआइ राकेश शर्मा ने घर पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। बताया कि पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। भाकियू नेता को धमकी मिलने के साथ ही उनके समर्थक, पार्टी पदाध्किारी व कार्यकबर्ता, ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य, रालोद व सपा के नेतागण उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल ,रालोद नेता सुधीर भारतीय ,मनोज बालियान , भाकियू जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा ,जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा, पवन राठी सहित सैकड़ों लोग भाकियू नेता का कुशलक्षेम जानने के लिए उनके निवास पर पहुंचे।

 

गोष्ठी का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में शुद्धि क्रियाओं का योग साधना को उत्तम बनाने में महत्व विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गोष्टी की अध्यक्षता रामकुमार राठी ने की तथा संचालन केंद्र प्रमुख नीरज बंसल ने किया।
सर्वप्रथम ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से केंद्र प्रमुख नीरज बंसल ने योग साधना प्रारंभ कराइ तत्पश्चात गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बोलते हुए गवर्नमेंट कॉलेज फील्ड के योग साधना केंद्र के केंद्र प्रमुख श्री यज्ञ दत्त आर्य ने बताया कि शुद्धि क्रियाओं का योग साधना को अच्छा बनाने में विशेष महत्व है। शुद्धि क्रियाओं के अंतर्गत कुंजल क्रिया एवं रबड़ नेति सूत्र नेती तथा जलनेति आती हैं। जिला संगठन मंत्री डॉक्टर अमित कुमार ने बताया की सूत्र नेती के साथ-साथ यदि एनिमा भी १५ दिन के अंतराल से ले लिया जाए तो हमारी बड़ी आंत की सफाई हो जाती है। जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने बताया कि शुद्धि क्रियाओं से शरीर के विजातीय तत्व बाहर निकल जाते हैं जिससे शरीर लचीला और शुद्ध होता है। जिला मंत्री योगेश्वर दयाल ने बताया कि नियमित शुद्धि क्रिया करने से शरीर शुद्ध, पवित्र और निर्मल हो जाता है। योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि कुंजल क्रिया १५ दिन में एक बार या विशेष परिस्थिति में यदि पित्त का प्रकोप बढ़ गया है तो हफ्ते में एक बार करने से लाभ मिलता है। जल नेती, घृत नेति प्रतिदिन करनी चाहिए। नेती क्रिया करने से साइनस के और आंख कान व गले के दोष दूर होते हैं। कार्यक्रम के अध्यक्ष और क्षेत्रीय प्रधान श्री राम कुमार राठी ने बताया कि शुद्धि क्रियाओं का एक साधक के लिए अत्यधिक महत्व है । शुद्धि क्रिया करने से हमारी साधना बलवती होती है। व्यक्ति की उन्नति साधनों में नहीं बल्कि साधना से होती है । इस अवसर पर भारतीय संस्थान के सभी अधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंकुर मान, राज मोहन गुप्ता ,रवीश कुमार, वीर सिंह ,आचार्य रामकिशन सुमन क्षेत्रीय प्रधान श्री राजीव रघुवंशी आदि का विशेष सहयोग रहा ।

 

युवा टीम ने किया मां भगवती का भव्य जागरणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  नई मंडी क्षेत्र के मौहल्ला गौशाला रोड पर युवा टीम ने मिलकर रात्रि में मां भगवती का भव्य गुणगान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर प्रमुख समाजसेवी व हिंदू महासंघ के संरक्षक मनीष चौधरी व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती निधि चौधरी के साथ ही पालिका सभासद विकल्प जैन ने दीप प्रज्वलित कर मां भगवती जागरण का शुभारंभ कराया। कार्यक्रम आयोजक अंशुल गुप्ता व आशीष सिंघल ने मुख्य अतिथियों मनीष चौधरी, श्रीमती निधि चौधरी व विकल्प जैन का पटका पहनाकर स्वागत किया। युवा टीम के सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि आज यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि इस तरह का आयोजन हो रहा है, जिसमें मां का दरबार लगाकर पूरे भक्ति भाव माता रानी का गुणगान किया जा रहा है, जो बेहद सराहनीय कार्य है। उन्होंने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि सनातन संस्कृति व हिंदू धर्म की रक्षा के लिए सभी को आगे आकर अपना कर्तव्य निभाना चाहिए। मनीष चौधरी ने कहा कि सभी को महिला शक्ति का सम्मान करना चाहिए, महिलाओं के सम्मान से ही देश व समाज की तरक्की होगी। पालिका सभासद विकल्प जैन ने कहा कि युवा टीम १२ साल पहले भी चौकी लगाकर माता रानी का गुणगान करते थे, लेकिन फिर रोजगार के चक्कर में दूसरे शहरों में चले गए थे। पिछले २ साल में कोरोना के कारण सभी को वापस अपने घर वापस लौट कर आना पडा और अब सभी युवा वर्क फ्राम होम कर रहे हैं। एक बार फिर पूरी युवा टीम ने मिलकर माता की चौकी लगाकर रात्रि में मां भगवती का गुणगान करते हुए भक्ति भाव दिखाया है। इस अवसर पर दीपक शर्मा, अंशुल गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, आशीष सिंघल, दीपक शर्मा, अमित रावत, विक्की, टिंकू, कुश कुच्छल, मनीष गुप्ता, अनुष्क गर्ग, अकुल गुप्ता, प्रत्यक्ष मुदगल, हर्ष गुप्ता, दीपक चौहान, यश सिंघल, आकाश अग्रवाल, स्पर्श गुप्ता आदि मौजूद रहे।

 

संचारी रोग की रोकथाम को चलाया अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत नगर निकायों और विकास खंडों में विशेष सफाई अभियान प्रारंभ किया गया। जिसके तहत ईओ और अन्य सक्षम अधिकारियों के निर्देशन में सफाई, एंटी लार्वा छिड़काव कराया गया।
डीएम चन्द्रभूषण सिंह ने स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को निर्देशित किया था कि विभिन्न संक्रामक रोगों से लोगों को समय पूर्व बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। जिसके बाद जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह तथा अधिनस्थों के निर्देशन में जनपद में मलेरिया आदि से बचाव के लिए एहतियाती कदम उठाए जाने शुरू किये गए।
इन स्थानों पर चला विशेष अभियान
नगर पालिका परिषद खतौली में विशेष सफाई अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर साफ सफाई का कार्य कराया गया। नगर पंचायत चरथावल की स्प्रे टीम ने वार्ड नंबर ११ मोहल्ला शेखजाद गान सरकी में एंटी लारवा का छिड़काव किया।
नगर पंचायत मीरापुर में डीएम के आदेश पर विशेष अभियान चलाकर नगर पंचायत अधिकारियों की देखरेख में नाला सफाई का काम शुरू हुआ।
अभियान के तहत नगर पंचायत बढ़ाना के बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया तथा नाला सफाई का कार्य कराया गया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए एंटी लारवा का छिड़काव कार्य विभिन्न स्थानों पर हुआ।
संचारी रोग नियंत्रण के लिए विकास खंड पुरकाजी के गांव अलमासपुर, धंधेड़ा, कूकड़ा, मखियाली, सहावली, सरवट तथा विकास खंड जानसठ के गांव रसूलपुर गढी, विकास खंड खतौली के गांव सोंटा, टिटौड़ा तथा उमरपुर लिसोढा में भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

 

गिरफ्तार कर भेजा जेल
चरथावल।(Muzaffarnagar News)  पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में दो वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पुलिस ने पकड़े गए दोनो वारंटियों को जेल भेज दिया है।
जनपद में चलाए जा रहे अपराधी धरपकड़ अभियान के अंतर्गत चरथावल थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्ध के नेतृत्व में कुटेसरा चौकी इंचार्ज ओमेंद्र सिंह ने न्यायालय से फरार चल रहे दो वारंटीयो को गिरफ्तार कर लिया।कुटेसरा चौकी इंचार्ज ओमेंद्र सिंह बताया कि विधुत चोरी अधिनियम में वारंटी माँगेराम पुत्र फूल सिंह निवासी चोकड़ा व १३८ आईपी एक्ट में वारंटी मासूम पुत्र इस्लाम निवासी कुटेसरा को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर दिया है।।

 

ट्रेंच विधि से गन्ना बुआई के लिए प्रेरित कियाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  खतौली में शुगर मिल किसानों को ट्रेंच विधि से गन्ना बुआई के लिए प्रेरित कर रहा है। इसके लिए स्वयं मिल अधिकारियों ने खेतों में पहुंचकर गन्ना बुआई कराया है। किसानों को समझाया कि ट्रेंच विधि से सहफसली खेती करना आसान होता है। कम लागत में फसल उत्पादन बढ़ाया जा सकता है। साथ ही सिचाई के लिए पानी खपत भी कम होगी।
शुगर मिल के गन्ना उपमहाप्रबंधक एके सिंह ने अपनी टीम के साथ मिलकर खतौली क्षेत्र में चेयरपर्सन पुत्र काजी अदील, नबील अहमद के साथ ट्रेंच विधि से गन्ना बुआई कराई। अधिकारियों ने स्वयं खेत में क्यारियां बनाकर गन्ना लगाया। उन्होंने कहा कि ट्रेंच विधि से किसान को गन्ने की बुआई करने पर सामान्य विधि के मुकाबले लगभग ४० प्रतिशत अधिक उपज प्राप्त होती है। इस तकनीक में खेत तैयार करने के बाद ट्रेंच ओपनर से एक फीट चौड़ी और लगभग २५-३० से. मी. गहरी क्यारी बनाते हैं। इसके साथ किसान दूसरी फसल को क्यारियां में लगा सकता है। इसके अलावा मृदा शक्ति भी बढ़ती है। एक ही फसल पर निर्भरता और रसायनिक उर्वरकों के प्रयोग से खेत में मिट्टी की पकड़ कमजोर पड़ती है।
उपचार की सलाह दी
गन्ने के बीज की बुआई करने से पहले उसे उपचारित करना बहुत जरूरी है। बीज को उपचारित करने के लिए बाविस्टीन के ०.१ प्रतिशत घोल (११२ ग्राम दवा को ११२ लीटर पानी में मिलाकर) में पांच मिनट डुबोना चाहिए। उसके बाद बुआई करनी चाहिए। ट्रेंच विधि का लाभ
– इस विधि से फसल का जमाव ८०-९० प्रतिशत तक होता है।
– प्रति सिचाई ४० प्रतिशत पानी की बचत।
– उर्वरकों की बर्बादी नहीं होती।
– गन्ना अपेक्षाकृत कम गिरता है।
– भूमिगत कीट आदि का खतरा कम होता है।

 

टीम ने जीता खिताब
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में श्रीराम कालेज की टीम ने फाइनल मैच में मेरठ कालेज को हराकर खिताब अपने नाम किया। श्रीराम कालेज की टीम ने टास जीतकर फील्डिंग की। मेरठ कालेज के बल्लेबाजों ने २४६ रन का स्कोर बनाया। श्रीराम कालेज की टीम ने ७ विकेट खोकर तीन विकेट से जीत हासिल कर टूर्नामेंट अपने नाम किया। समापन समारोह में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने विजयी खिलाडियों को पुरस्कृत किया। विजेता टीम को कालेज चेयरमैन डा. एससी कुलश्रेष्ठ जीत की बधाई दी। प्राचार्या डा. प्रेरणा मित्तल व कार्यवाहक निदेशक निशांत कुमार राठी आदि मौजूद रहे।

 

 मनाया जन्म कल्याणक महोत्सव
खतौली।(Muzaffarnagar News)  कस्बे के नौ जैन मंदिर में हर्षमयी वातावरण में जैन सुश्रावकों ने प्रथम तीर्थकर ऋषभ देव आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव श्रद्धा, भक्ति व पूजा-अर्चना के साथ मनाया। धार्मिक विधान के साथ जिनेंद्र भगवान का अभिषेक, पूजन पवित्र मंत्रों के साथ किया गया।
धर्मसभा में समाजसेवी डा. ज्योति जैन ने कहा जन-जन की आस्था के केंद्र तीर्थकर ऋषभ देव का जन्म चौत्र कृष्ण नवमी को अयोध्या में हुआ था। माघ कृष्ण चतुर्दशी को इनका निर्वाण कैलाश पर्वत पर हुआ था। भगवान ऋषभ देव ने भारतीय संस्कृति को जो कुछ दिया, उसमें असि, मसि, कृषि, विद्या, वाणिज्य और शिल्प शामिल है। इन छह कर्मो के माध्यम से उन्होंने समाज को विकास का मार्ग बताया। साथ ही अहिसा, संयम तथा तप के उपदेश से समाज की आंतरिक चेतना को जगाया। संपूर्ण मानवता के लिए ऋषभ देव की शिक्षाएं कल्याणकारी हैं। प्रथम तीर्थकर ऋषभ देव के ज्येष्ठ पुत्र भरत के नाम पर इस देश का नामकरण भारत वर्ष इन्हीं की प्रसिद्धि के कारण विख्यात हुआ। शुक्रवार रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर नीलम, रेखा, सरिता, शोभा, राजरानी, नमिता, गीता, अंजलि, छवि, करुणा, निर्मल, अंजू, संध्या, उर्वशी, मनीषा, सीमा, रजनी प्रवक्ता, सुषमा, रीतू रीमा, प्रज्ञा, सोनी व नीरज जैन प्रवक्ता आदि मौजूद रहे।

 

Drone के माध्यम से गन्ना पर कीटनाशक के स्प्रे का प्रदर्शनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) त्रिवेणी इंजीनियरिग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड-खतौली के तत्वावधान में लिसोड़ा गांव में ड्रोन के माध्यम से गन्ना पर कीटनाशक के स्प्रे का प्रदर्शन किया गया। किसान कम समय व कम खर्च में गन्ना फसल पर छिड़काव कर सकता है।
गुडगांव की एक कंपनी ने किसानों, मिल एवं गन्ना विभाग के अधिकारियों को प्रदर्शन दिखाया। ड्रोन की क्षमता १० लीटर पानी की है। इसमें आवश्यकतानुसार कीटनाशक अथवा नैनो यूरिया को मिलाया जा सकता है। इससे एक एकड़ खेत पर छिड़काव किया जा सकता है। छिड़काव में केवल सात से १० मिनट का समय लगता है। ड्रोन से गन्ने की खड़ी फसल पर भी आसानी से छिड़काव किया जा सकता है। ड्रोन से छिड़काव में प्रति एकड़ खर्च १०० रुपये आता है। इसमें किसी भी प्रकार के अन्य लेबर अथवा श्रम की आवश्यकता नहीं पड़ती। इससे छिड़काव में लेबर व कीटनाशक की बचत होती है। नैनो यूरिया के मात्र ५०० मिली लीटर की मात्रा एक बैग यूरिया के बराबर है, जिसे जेब में आसानी से लेकर जाया जा सकता है। नैनो यूरिया का उत्पादन इफको कर रहा है और सभी गन्ना समितियों के स्टोर पर उपलब्ध है। प्रदर्शन के समय ब्लाक प्रमुख जानसठ नरेन्द्र सिंह, दिग्विजय सिंह, त्रिवेणी चीनी मिल से उपाध्यक्ष डा. अशोक कुमार, महाप्रबंधक गन्ना कुलदीप राठी, उप महाप्रबंधक एके सिंह, नीरव श्रीवास्तव, गन्ना शोध केंद्र के संयुक्त निदेशक डा. वीरेश सिंह, जिला गन्ना अधिकारी डा. आरडी द्विवेदी, एससीडीआइ खतौली जीतेंद्र कुमार, गन्ना किसान संस्थान, प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक रामबरन सिंह आदि उपस्थित रहे। ड्रोन के लाइव डेमो के पश्चात ग्राम लिसोड़ा में किसान गोष्ठी हुई। किसानों को गन्ना खेती की नवीनतम तकनीकी की जानकारी दी। किसानों की शंकाओं का समाधान किया। गोष्ठी में सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

उत्सव वार्षिकोत्सव का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  किड्जी न्यू मंडी में इस वर्ष विद्यालय की स्थापना के उपलक्ष्य में शनिवार २६, मार्च को १५वें वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की पूजन के साथ विद्यालय की डॉयरेक्टर श्रीमति चारू भारद्वाज तथा सेंटर हेड श्रीमती शालिनी जैन तथा कार्यक्रम में शामिल विशिष्ट अतिथि एसआरकेजी शिल्पी जैन वंशिका अग्रवाल, सपना सिंघल, चारू गुप्ता जी के द्वारा किया गया तथा विद्यालय की डॉयरेक्टर श्रीमती चारू भारद्वाज तथा सेंटर हेड श्रीमती शालिनी जैन जी ने सबका सम्मान किया। इस कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने रंगा रंग प्रस्तुति दी, सर्वप्रथम स्क्र.्यत्र. की छात्राओं रूही, इनाया, अनन्या, कशवी, तेजस्वी तथा श्मभाबी द्वारा मां सरस्वती वन्दना पर प्रस्तुति दी। प्ले ग्रुप के नन्हे-नन्हे बच्चों दियान, कार्तिक, विराज आदि ने वेलकम सॉन्ग पर प्रस्तुति देकर हमारे सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया। नर्सरी के बच्चों सुरभि, अंश, आयांश, आदि ने जुंबा और बॉलीवुड डांस पर प्रस्तुति देकर सबका मनोरंजन किया। बच्चों धान्य, माधव, रुद्राक्ष, वर्शिल, अलायना आदि ने देश भक्ति के गाने पे प्रस्तुति देकर हमारे देश को सम्मानित किया तथा विवान अग्रवाल ने शिव तांडव नृत्य करके सबका मन मोह लिया। इन्ही सब के बीच कार्यक्रम में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें निर्णायक की भूमिका डॉक्टर शिल्पी, वंशिका अग्रवाल, डाक्टर चारू में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया, कलात्मक तथा रचनात्मक प्रस्तुति दी इस कार्यक्रम में पहला स्थान आकाश खत्री ने हासिल किया, दूसरा स्थान जयेश ग्रोवर ने हासिल किया, तथा तीसरा स्थान रुद्राक्ष अरोरा ने हासिल किया, बाकी सभी बच्चों को भी उपहार देकर उनका हौसला बढ़ाया। सभी बच्चों के मातादृपिता ने बच्चों के रंगारंग प्रस्तुति देखकर आनंद लिया। कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने में मिस श्वेता और ऐश्वर्या का महत्वपूर्ण योगदान रहा, मिस वर्षा, सिमरन, अरुणा, दीक्षा तथा तानिया ने बच्चों को नृत्य सिखाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंत में श्रीमति शालिनी जैन जी ने उपस्थित सभी अतिथि गण और ऑडियंस को कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद दिया। हम कामना करते हैं आगे भी इसी तरह अपने विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन करते रहें।

समारोह का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  राजकुमार शर्मा के को-आपरेटिव बैंक इम्पलाईज यूनियन उ.प्र. का प्रान्तीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उनके सम्मान मे मुजफ्फरनगर यूनिट द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम यूनिट संरक्षक सुरेन्द्र सिह द्वारा बाहर से आये अतिथियो का स्वागत किया गया तथा मुजफ्फरनगर यूनिट की उपलब्धि व कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी सभी सदस्यों को दी गयी। यूनिट अध्यक्ष आर.एल.सिह द्वारा भी बाहर से आये अतिथियों का स्वागत सम्बोधन किया गया।
प्रान्तीय संरक्षक राजेश्वर सिंह,पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष डा.निर्दोष एवं प्रवेश राठी तथा यूनिट संरक्षक सुरेन्द्र सिह,यूनिट अध्यक्ष आर.एल.सिह, प्रान्तीय संगठन मंत्री ईश्वर सिह चौहान व अन्य यूनिट साथियो द्वारा राजकुमार शर्मा को शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रान्तीय उपाध्यक्ष अजय वर्मन,सहारनपुर, बिजनौर,मेरठ, गाजियाबाद के यूनिट मंत्री व अध्यक्ष तथा प्रान्तीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
मु.नगर यूनिट के सदस्यो द्वारा राजेश्वर सिंह,डा.निर्दोष,श्री राठी,सुरेन्द्र सिह व बाहरर से आये सभी अतिथियो को शॉल ओढाकर/स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन मे प्रान्तीय संरक्षक राजेश्वर सिह,पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष डा.निर्दोष,श्री राठी,अनिल गुप्ता ने यूनिट की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए सदस्यो को बताया कि मुजफ्फरनगर यूनिट प्रदेश की सबसे अच्छी यूनिट है,जिसे पूर्व मे यूनियन संस्थापक एम.पी.सिह द्वारा ट्राफी प्रदान की जा चुकी है।
नवनिर्वाचित प्रान्तीय अध्यक्ष राजकुमार शर्मा द्वारा प्रान्तीय पदाधिकारियों व अन्य यूनिटो से आये अतिथिगणो तथा मुजफ्फरनगर के सभी साथियो का उक्त आयोजन हेतु धन्यवाद दिया तथा पूर्ण आश्वस्त किया कि वे संगठन के सभी सदस्यों की समस्याआें का निस्तारण पूर्ण लगन व ईमानदारी से करते रहेंगे।
समारोह की अध्यक्षता यूनिट अध्यक्ष आर.एल.सिह द्वारा की गयी। समारोह का सफल बनाने मे संजय कुमार,नीरज शर्मा,कल्याण सिह,आशीष सिह,श्रीमति पूनम जैन, श्रीमति बबीता,नीरज सिह व अजीत सिह का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर सीबीएसए के साथी योगेश कुमार,योगेन्द्र एवं विकास आर्य भी उपस्थित थे। कार्यक्रम मे मंच का संचालन कल्याण सिह द्वारा किया गया।

 

खुले रहे बिजली काउंटर
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  विद्युत विभाग की टीम द्वारा वित्तिय वर्ष 2022 में माह मार्च-2022 के निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप शत-प्रतिशत राजस्व वसूली हेतु खण्ड एवं उपखण्ड के अर्न्तगत सभी कैश काउण्टर प्रातः 9 बजे से 4 बजे तक राजस्व संग्रह हेतु खोले गए।
विद्युत नगरीय वितरण खण्ड-प्रथम,टाउन हॉल के अधिशासी अभियन्ता डी.सी.शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि प्रबन्ध निदेशक पश्चिमी विद्युत वितरण निगम लिमिटेड,मेरठ के निर्देशो के अनुपालन मे वित्तिय वर्ष 2022 में माह मार्च-2022 को खण्ड एवं उपखण्ड के शत-प्रतिशत राजस्व वसूली हेतु आज 27 मार्च 2022 दिन रविवार को उपखण्ड के अर्न्तगत सभी कैश काउन्टर खुले रहे।

 

फांसी लगाकर की आत्महत्या
तितावी। (Muzaffarnagar News) अज्ञात कारणो के चलते एक व्यक्ति ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव भम्बेला निवासी ब्रजेश पुत्र महीपाल का फांसी लगा शव उसके घर मे लटका मिला। महीपाल की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया तथा रोआराट मच गई। रोने की आवाज सुनकर पडौसी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणो की सूचना से पुलिस मे हडकम्प मच गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।

News

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =