उत्तर प्रदेश

Bulandshahr News: एटीएम काटने की कोशिश करते रंगे हाथ पकड़ा गया शातिर चोर

Bulandshahr News:  खुर्जा में पुलिस ने एक शातिर चोर को उस वक्त धर-दबोचा जब वो बदमाश नगर के बीचो बीच स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को काटने की को कोशिश कर रहा था. पुलिस ने उस रंगे हाथ पकड़ा है. जबकि उसका एक साथी मौके से भागने में सफल रहा. पकड़े गए आरोपी का नाम विजय है और वो एक शातिर किस्म का आरोपी बताया जा रहा है. 

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में माना है कि उसने फरवरी महीने में भी खुर्जा में स्थित एक एटीएम को काटने की घटना को अंजाम दिया है.पुलिस के मुताबिक आरोपी मूल रूप से अलीगढ़ का रहने वाला है. जोकि अपने साथी के साथ मिलकर आसपास के इलाके के एटीएम काटने की घटनाओं को अंजाम देता था.

लेकिन इस बार वो अपने मंसूबों को अंजाम देने से पहले ही पुलिस के हाथों पकड़ा गया. जबकि इसका एक साथी मुकेश, जो रिटायर्ड फौजी है वो मौके से भागने में कामयाब हो गया. आरोपी विजय ने बताया कि वो इंटर पास है और उसकी नौकरी नहीं लगी इसलिए मजबूरी में उसे चोरी का रास्ता अख्तियार करना पड़ा. इस चोरी में उसका साथ एक रिटायर्ड फौजी भी देता था. जिसका नाम मुकेश राघव है. 

इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि देर रात जब खुर्जा इलाके में गश्त कर रही थी. तभी टीम की नजर इस एटीएम पर पड़ी. शक होने पर पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया. फरार आरोपी मुकेश राघव की तलाश की जा रही है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अब तक वो ऐसी कितनी घटनाओं को अंजाम दे चुका है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 2 =