Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: समस्याओं को लेकर रालोद ने सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) रालोद ने गरीबों के साथ राशन वितरण मे घोटाले का आरोप लगाते हुए राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा।

रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे रालोद कार्यकर्ताओ तथा पदाधिकारियो ने राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा। जिसमे आरोप लगाते हुए बताया कि मुजफ्फरनगर मे राशन वितरण में गरीबों के साथ घोटाला हो रहा है।

अतः राजनीतिक, सामाजिक व्यक्तियों का कर्तव्य बनता है इस प्रकार से गरीबों के हक का निवाला नेताओं और सरकारी अधिकारियों के पेट में ना जाने पाए। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

जनपद के विभिन्न ग्रामो मे दूरभाष पर बात करने पर मालूम हुआ कि अधिकतर जगह फरवरी महीने मे नमक,चना और रिफाइंड का वितरण नही हुआ है,जिसमे राशन डीलर तक वह माल पहुंचा ही नही।

ज्ञापन सौपने वालो मे मुख्य रूप से पूर्व मंत्री चौ.योगराज सिह,पूर्व जिलाध्यक्ष अजित राठी, काजी दीन मौहम्मद, सुधीर भारतीय,विकास कादियान,राजू बाल्मिकी, संजय शर्मा,मास्टर राजपाल, सत्यवीर वर्मा आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 3 =