Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कोर्ट मे नरेश टिकैत हुए पेश, नई तारीख १५ अप्रैल निर्धारित

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  चौधरी जगबीर सिंह हत्याकांड में भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत आज एडीजे कोर्ट ११में पेश हुए। कोर्ट में आला कत्ल की फोरेंसिक रिपोर्ट सीबीसीआईडी की प्रतिनिधि दिनेश कुमारी ने प्रस्तुत की।

चौधरी जगबीर सिंह की हत्या में प्रयुक्त तमंचे की जांच की फोरेंसिक रिपोर्ट पिछले कई वर्षों से लंबित थी। जिसके लिए न्यायालय ने सीबीसीआईडी को कई बार निर्देशित किया था।

गवाह के ना आने के कारण अदालत ने मुकदमे में नई तारीख १५ अप्रैल निर्धारित की है। ज्ञात है कि २००३ में चौधरी जगबीर सिंह की हत्या अलावलपुर के गांव के ही दो युवकों ने गोली मारकर कर दी थी, जिसमें जगबीर सिंह के पुत्र योगराज सिंह ने उन दो युवकों के साथ चौधरी नरेश टिकैत को भी नामजद किया था। हत्या के मुख्य अभियुक्तों की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है।

परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण

जानसठ। (Muzaffarnagar News)  उप जिलाधिकारी जानसठ द्वारा तहसील जानसठ क्षेत्र के विद्यालय मे परीक्षा केन्द्र का हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा प्रथम पारी में औचक निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी जानसठ जयेन्द्र कुमार द्वारा तहसील जानसठ क्षेत्र के सर्वोदय इंटर कॉलेज, घटायन नूनीखेड़ा में प्रथम पाली की चित्रकला एवं भूगोल की परीक्षा का औचक निरीक्षण किया गया। परीक्षा केन्द्र पर नियमोध्निर्देशो के अन्तर्गत परीक्षा करायी जा रही है, एवं परीक्षा शान्ति पूर्ण सम्पन्न हुई, निरीक्षण के दौरान मौके पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट उपस्थित मिले।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21693 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =