Muzaffarnagar: शराब पीकर चलाई रोडवेज तो चालक होंगे निलंबित, बनाई गई है 4 teams
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar ) शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। बस के जाते समय चालकों की ब्रेथएनालाइजर से जांच होगी। दिन में भी ड्यूटी के दौरान जांच करने के लिए विभागीय अधिकारियों ने चार टीम बनाई है। शराब के नशे में पाए जाने पर चालक-परिचालक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई होगी।
परिवहन निगम ने तय किया है कि बस को डिपो या फिर बस अड्डे से लेकर चलते समय सभी चालकों व परिचालकों की ब्रेथएनालाइजर से जांच होगी। हाल ही में रोडवेज विभाग अधिकारियों ने इस आदेश का पालन शुरू कराया है। चालक रोडवेज विभाग का नियमित हो अथवा संविदा वाला, सभी की जांच शुरू की गई है।
वर्कशाप डिपो से रूट शीट लेकर चलते समय चालक-परिचालक की जांच टाइम कीपर या व्हीकल आवंटन प्रभारी व बस स्टेशन से चलते के दौरान स्टेशन प्रभारी ब्रेथएनालाइजर से बस स्टाप की जांच करेंगे। नियमित और संविदाकर्मी दोनों की जांच होगी।
जिले में चार टीम बनाई गई है। इनमें स्टेशन प्रभारी, वर्कशाप व्हीकल आवंटन प्रभारी के अलावा दो कारों में सवार दो टीम मार्ग पर गाड़ी रोक कर जांच पड़ेगी। इनके पास हर समय ब्रेथएनालाइजर मौजूद रहेगा।
यात्रियों की रखी सुविधा-यदि रास्ते में टीम द्वारा जांच के दौरान चालक-परिचालक को शराब का सेवन किए पकड़ा जाता है तो इसके बाद पड़ोसी डिपो से चालक को बुलाकर अथवा दूसरी बस में बैठाकर यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया जाएगा।
राज कुमार तोमर, वरिष्ट स्टेशन प्रभारी ने कहा कि प्रदेश मुख्यालय से मिले आदेश का पालन कराया जा रहा है। जिले में चार ब्रेथएनालाइजर मिले है। उनसे जांच पड़ताल की जा रही है। अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।

