वैश्विक

यूक्रेन की संसद वेर्खोवना राडा में सांसदों को बीच जमकर हाथापाई

यूक्रेन की संसद में जमकर हुई हाथापाईयूक्रेन की संसद वेर्खोवना राडा में गुरुवार को सांसदों को बीच जमकर हाथापाई हुई। यहां खेती की जमीन लाए जा रहे नए कानून पर चर्चा व मतदान होना था, जिसे लेकर सरकार और किसानों में विवाद है। कानून केा लेकर सत्ताधारी दल सर्वेंट्स ऑफ पीपल और विपक्षी दल बातकीवस्चाइना के सांसदों के समर्थकों के बीच संसद में यह हिंसा हुई।

इससे पहले बातकीवस्चाइना और अन्य विपक्षी सांसदों के खेमे फॉर लाइफ फैक्शन ने संसद के मंच और सभापति के आसन को घेर लिया। कुछ विपक्षी सांसद आसन के पास मौजूद कुर्सियों पर बैठ गए।सरकार खेती की जमीन को लेकर नया कानून लेकर आ रही है। इसके तहत कानूनी स्वीकृत लेकर एक व्यक्ति 10 हजार हेक्टेयर तक जमीन खरीद सकेगा। वहीं सबसे बड़ी आपत्ति विदेशियों को जमीन खरीदने की अनुमति मिलने को लेकर है। किसानों का मानना है कि यह कानून पास हुआ तो देश की 70 प्रतिशत जमीनें विदेशी नागरिक खरीद लेंगे।

इस घेराबंदी को तोड़ने के लिए सर्वेंट्स ऑफ पीपल के सांसद भी आसन के इर्द-गिर्द जमा हो गए। जिसका परिणाम संसद में धक्कामुक्की और फिर हाथापाई के रूप में सामने आया। किसान समर्थक सांसदों की मांग है कि नए प्रस्ताव को रद किया जाएगा और जनमत संग्रह से ही इस प्रकार के कानूनों पर निर्णय लिए जाएं। संसद के भीतर जारी मारपीट के बीच वेर्खोवना राडा के बाहर भी बड़ी संख्या में किसानों ने प्रदर्शन किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 1 =