Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: नागरिक जाम से हुए परेशान, ई रिक्शाओं के कारण जाम

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शहर के थाना नई मण्डी अंतर्गत अल्मासपुर चौक पर शायद ही ऐसा कोई दिन जाता होगा जिस दिन यहां पर जाम न लगता हो। जाम लगने के कारण लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है

क्योंकि एक तरफ तो जहां एक स्थान से दूसरे स्थान पर दुगना समय लगता है वहीं दूसरी ओर तपती दोपहरी में सिर पर तेज धूप से हाल बेहाल हो जाता है।

बुधवार को भी जाम के कारण नागरिक परेशान रहे। वहीं दूसरी ओर स्कूली, बच्चे महिलाएं और हल्के भारी वाहन चालक जाम में फंसे रहते है देखा जाये तो जाम का मुख्य कारण ई रिक्शाएं भी है

ई रिक्शाओं के कारण आज जाम लगना एक आम बात हो गयी है। जाम के आलम से निजात दिलाने के लिए सबसे पहले ई रिक्शाओं के रूट निर्धारित होने जरूरी है।

 

अवैध गाडियां के संचालन पर टैक्सी यूनियन ने आपत्ति जताईMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) टैक्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि जनपद मुजफ्फरनगर मे अनेक अवैध वाहन बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहे हैं।

इससे जहां एक और उपभोक्ताओ की जेब पर डाका डल रहा है तो वहीं दूसरी और सरकार को भी राजस्व की हानि हो रही है। रूडकी रोड स्थित एक रेस्टोरेन्ट मे पत्रकारों से बातचीत करते हुए टैक्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलशाद अब्बासी ने बताया कि उनकी टैक्सी एसो.सरकार द्वारा पंजीकृत है।

आरोप है कि परन्तु जनपद मे प्राईवेट गाडियां ट्रांस्पोर्ट के रूप मे अवैध रूप से चलाई जा रही हैं । जिसके कारण पंजीकृत 26 गाडियो मे से 20 गाडियां गायब हो गई है।

मात्र 6 गाडी ही एसोसिएशन के पास मौजूद हैं। दिलशाद अब्बासी ने आरोप लगाया कि चुनाव हो या अन्य सरकारी डयूटी परिवहन विभाग के कहने पर व एसोसिएशन का अध्यक्ष होने के नाते उन्हे गाडियां मुहैया कराते हैं।

लेकिन उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नही देता। उन्होने यह भी आरोप लगाया कि किसान संगठनो के नाम पर काफी संख्या मे वाहन टोल टैक्स और अन्य राजस्व को बचाने के लिए संगठनो की नेम प्लेट का दुरूपयोग कर रहे हैं।

जबकि संगठनो के आकाओ को भी उनके बारे मे पूरी जानकारी नही है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर रोका जाना चाहिए। उन्होने समस्त प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21174 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 2 =