Muzaffarnagar News: शिकायतों को प्राथमिकता पर सुना जाएः डीएम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में अभियोजन व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक जिला पंचायत सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रर्वतन कार्यों से सम्बन्धित विवरण, आबकारी अपराधों के नियन्त्रण हेतु मारे गये छापों का विवरण, कृषि प्रकोष्ठ द्वारा न्यायालय भेजे गये मामले, खाद्य अप मिश्रण निवारण अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही, श्रम विभाग से सम्बन्धित विवरण पत्र, प्रर्वतन कार्यों से सम्बन्धित विवरण, अवैध खननध्परिवहनध्भण्डारण के विरूद्ध कृत्र कार्यवाही का विवरण, विधिक माप विज्ञान (बाट तथा माप) विभाग से सम्बन्धित विवरण आदि पर जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा की गयी।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद में महिलाओं व बालिकाओं की शिकायतों को पुलिस अधिकारियों द्वारा प्राथमिकता से सुना जाए एवं पूर्ण रूप से सहयोग किया जाए।
महिलाओं एवं बालकों से संबंधित केस में मजबूती से पैरवी होनी चाहिए एवं इस प्रकार के कोई भी केस लंबित नहीं होने चाहिए।वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी ने बताया कि अग्रिम १०० दिनों की रूप रेखा तैयार कर ली गयी है
जिसके अनुसार कार्य किया जाएगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादूर सिंहग् पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशांत प्रसाद, जॉइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी जानसठ जयेंद्र कुमार , उपस्थित रहे।
जल संरक्षण में राष्ट्रीय जल पुरस्कार


राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने डीएम चंद्र भूषण सिंह और सीडीओ आलोक यादव को सम्मानित किया है।यूनियन जल शक्ति मंत्रालय की ओर से घोषित किये गये ३-डी नेशनल वाटर अवार्ड-२०२० में मुजफ्फरनगर जिले ने बेस्ट डिस्ट्रिक्ट श्रेणी के अंतर्गत प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने इए उपलब्धि पर डीएम और सीडीओ को ट्राफी और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही प्रशासन की ओर से किए उत्कृष्ट कार्य की सराहना की।
डीएम ने बताया कि नेशनल वाटर अवार्ड की शुरुआत जल शक्ति मंत्रालय की ओर से वर्ष २०१८ में की गई थी। नेशनल वाटर अवार्ड-२०२० के तहत ५७ पुरस्कारों को ११ अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है, जिसमें बेस्ट स्टेट, बेस्ट डिस्ट्रिक्ट, बेस्ट विलेज पंचायत, बेस्ट अर्बन लोकल बाडी, बेस्ट मीडिया प्रिट एंड इलेक्ट्रानिक, बेस्ट स्कूल, बेस्ट इंडस्ट्री, बेस्ट एनजीओ एवं अन्य संबंधित श्रेणियों में बांटा गया। उत्तर प्रदेश बेस्ट स्टेट एवं मुजफ्फरनगर जिले को बेस्ट डिस्ट्रिक्ट की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार मिला है।










