News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

ट्रेन की चपेट में आने से मौत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) टै्रन की चपेट मे आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
सूत्रो के अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अर्न्तगत बझेढी फाटक के समीप आज सुबह टै्रन की चपेट मे आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे पर दर्जनो लोग एकत्रित हो गए। नागरिको सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख्त नही हो सकी। अन्ततः पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

अलग-अलग मामलों में कई दबोचे
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई को गिरफ्तार किया। कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 बचन सिंह अत्री द्वारा वांछित अभियुक्तगण सन्नी पुत्र मुकेश निवासी ग्राम धनसनी थाना तितावी, जोनित पुत्र गुरूदेव निवासी ग्राम नसीरपुर थाना तितावी, मुजफ्फरनगर, प्रदीप पुत्र प्रेमपाल निवासी घोबरा थाना तितावी, मुजफ्फरनगर को रेशू बिहार तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा दहेज अधि0 में वांछित अभियुक्त अरिफ पुत्र स्व मौ0 हनीफ निवासी 195 सरवट थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर को सरवट पीर के पास से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 हरपाल सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त जगदीश पुत्र गंगेश्वर प्रसाद निवासी नेडू थाना फालवादा जनपद मेरठ कोकालावडा कांटे के पास से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 गणेश शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त प्रवीण पुत्र धीर सिंह निवासी छछरौली थाना भोपा, मुजफ्फरनगर को भोपा से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 जगपाल हुण द्वारा वांछित अभियुक्त मौ0 रफी पुत्र दोस्त मौहम्मद निवासी पटौली थाना भोपा, मुजफ्फरनगर को युसुफपुर तिराहा से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 ललित कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त नावेद उर्फ नवी पुत्र मोमीन निवासी रियावली नगला थाना रतनपुरी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 सचिन त्यागी द्वारा पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त प्रभुजोत पुत्र मंजीत निवासी मौ0 शिमलापुरी लुधियाना, पंजाब हाल पता हुसैनपुरकलां थाना बुढाना को गिरफ्तार किया।

शिकायतों को प्राथमिकता पर सुना जाएः डीएमDm
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में अभियोजन व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक जिला पंचायत सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रर्वतन कार्यों से सम्बन्धित विवरण, आबकारी अपराधों के नियन्त्रण हेतु मारे गये छापों का विवरण, कृषि प्रकोष्ठ द्वारा न्यायालय भेजे गये मामले, खाद्य अप मिश्रण निवारण अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही, श्रम विभाग से सम्बन्धित विवरण पत्र, प्रर्वतन कार्यों से सम्बन्धित विवरण, अवैध खननध्परिवहनध्भण्डारण के विरूद्ध कृत्र कार्यवाही का विवरण, विधिक माप विज्ञान (बाट तथा माप) विभाग से सम्बन्धित विवरण आदि पर जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद में महिलाओं व बालिकाओं की शिकायतों को पुलिस अधिकारियों द्वारा प्राथमिकता से सुना जाए एवं पूर्ण रूप से सहयोग किया जाए। महिलाओं एवं बालकों से संबंधित केस में मजबूती से पैरवी होनी चाहिए एवं इस प्रकार के कोई भी केस लंबित नहीं होने चाहिए।वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी ने बताया कि अग्रिम १०० दिनों की रूप रेखा तैयार कर ली गयी है जिसके अनुसार कार्य किया जाएगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादूर सिंहग् पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशांत प्रसाद, जॉइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी जानसठ जयेंद्र कुमार , उपस्थित रहे।

नागरिक जाम से हुए परेशानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शहर के थाना नई मण्डी अंतर्गत अल्मासपुर चौक पर शायद ही ऐसा कोई दिन जाता होगा जिस दिन यहां पर जाम न लगता हो। जाम लगने के कारण लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है क्योंकि एक तरफ तो जहां एक स्थान से दूसरे स्थान पर दुगना समय लगता है वहीं दूसरी ओर तपती दोपहरी में सिर पर तेज धूप से हाल बेहाल हो जाता है। बुधवार को भी जाम के कारण नागरिक परेशान रहे। वहीं दूसरी ओर स्कूली, बच्चे महिलाएं और हल्के भारी वाहन चालक जाम में फंसे रहते है देखा जाये तो जाम का मुख्य कारण ई रिक्शाएं भी है ई रिक्शाओं के कारण आज जाम लगना एक आम बात हो गयी है। जाम के आलम से निजात दिलाने के लिए सबसे पहले ई रिक्शाओं के रूट निर्धारित होने जरूरी है।

 

वेद वेदांग मंदिर समिति की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वेद वेदांग मंदिर समिति रजिस्टर्ड मुजफ्फरनगर द्वारा एक सभा ठाकुरद्वारा मंदिर मुनीम कॉलोनी में संपन्न हुई जिस पर आने वाले त्योहारों को लेकर के सभी ब्राह्मणों ने विचार विमर्श किया २ अप्रैल २०२२ से हिंदू नव वर्ष प्रारंभ हो रहा है इसी के साथ नवरात्र प्रारंभ हो जाएंगे ९ अप्रैल २०२२ को दुर्गा अष्टमी एवं १० अप्रैल को श्री राम नवमी मनाई जाएगी इस वर्ष का राजा शनि और मंत्री बृहस्पति है नल नामक संवत्सर है विक्रमी संवत २०७९ और शक १९४४ है सभा में उपस्थित पंडित बृजलाल शास्त्री, पंडित जितेंद्र मिश्रा, पंडित अनंत लाल द्विवेदी, पंडित कृष्णानंद, पंडित संजय मिश्रा, पंडित वीरेंद्र शास्त्री, पंडित अमित तिवारी, सोनू पंडित, रामभरोसे पंडित, अनुज मिश्रा पंडित, श्याम मिश्रा पंडित, सतीश कुमार पंडित, मोहित मिश्रा, पंडित देव शास्त्री, पंडित देवेंद्र मिश्रा, पंडित यश मिश्रा, पंडित संदीप तिवारी, पंडित शुभम, पंडित रामचंद्र मिश्रा, पंडित अरुण मिश्रा, पंडित नंदू मिश्रा, पंडित धर्मेंद्र मिश्रा, पंडित विजय मिश्रा, पंडित रोहित मिश्रा, पंडित कृष्ण चंद्र, संतू पंडित आदि ब्राह्मण सभा में मौजूद रहे।

 

आंगनबाडी कार्यकर्ता व स्वंय सहायका समूह की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  खंड विकास अधिकारी सदर की अध्यक्षता में विकासखंड सदर के सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्वयं सहायता समूह की बैठक ली गई। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी सदर डॉ० नेहा शर्मा की अध्यक्षता में विकास खंड सदर के सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्वयं सहायता समूह की बैठक ली गई, जिसमें ड्राई राशन वितरण में पारदर्शिता बढ़ाने के निर्देश दिए गये, साथ ही संचारी रोग रोकथाम अभियान एवं जल संचय अभियान में भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया, इस मीटिंग में खंड विकास अधिकारी सदर एडीओ आईएसबी, बाल विकास योजना अधिकारी बीएमएम आदि उपस्थित रहे?

 

विभिन्न समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारतीय किसान यूनियन सेना ने किसानो से जुडी विभिन्न संमस्याओं को लेकर डीएम कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह को एक ज्ञापन सौपा। भाकियू सेना के जिलाध्यक्ष मौ.मुरसलीम के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओ तथा पदाधिकारियो ने जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह को सौपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि सरकार ने चुनाव के दौरान एमएसपी पर गारंटी का वायदा किया था। इतना ही नही सरकार ने किसान आयोग के गठन का वायदा किया था। उन्होने बताया कि क्षेत्र के किसानो की गन्ने की बहुत सी समस्या हैं। अभी भी खेतो मे करीब 50 प्रतिशत गन्ना खडा है। गेहूं काटने का समय आ गया है। परन्तु अभी तक खेतो मे गन्ना खडा है। अतः मील प्रशासन से कहा जाए कि वह सख्ती से निपटे। ताकि जल्दी जल्दी गन्ने की पेराई हो सके। गन्ना समय से पूरा हो जाए तो गेहुं की बुवाई की जा सके।

 

पुलिसस ने वारंटी दबोचा
खतौली।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मु०नगर द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे थाना हाजा पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। वारण्टी अभियुक्त बीरवल पुत्र बनवारी नि० मौ० गीतापुरी थाना खतौली व वारण्टी अभियुक्त सिकन्दरलाल पुत्र भागमल नि० अहमत नगर नई आबादी थाना खतौली को गिरफ्तार किया गया।

कच्ची शराब के साथ पकड़ा
खतौली। (Muzaffarnagar News)  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मु०नगर द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक श्री संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे थाना हाजा निम्न अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।उ०नि० सुखबीर सिंह द्वारा अभियुक्त किशन पुत्र संजय नि० ग्राम लौधीपुर थाना किठौर जनपद हापुड को फलावदा रोड जाने वाले रास्ते पर ५ ली० कच्ची शराब के गिरफ्तार किया गया है।

चैकिंग अभियान से मचा हड़कम्पMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पुलिस ने चैकिंग के दौरान कई वाहनो के ई-चालान काटे। पुलिस ने इस दौरान नगर के मुख्य चौराहों,बाजारो मे गश्त व चैकिंग की।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम तथा अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान विशेष के तहत जनपद सहित नगर क्षेत्र मे भी पुलिस द्वारा सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया गया। जनपद पुलिस द्वारा हाइवे,संवेदनशील स्थान, बाजार एवं मुख्य चौराहा आदिमे गस्त कर सतर्क दृष्टि रखते हुए संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघनन चैकिंग की गई। सीओ सिटी कुलदीप सिह के निर्देशन मे शहर कोतवाल आनन्द प्रकाश मिश्रा द्वारा नगर की हृदय स्थली शिवचौक,हनुमान चौक,शामली बस स्टैण्ड,फक्कर शाह चौक,किदवई नगर,मिनाक्षी चौक आदि विभिन्न स्थानो पर चैकिग की गई। इसी संदर्भ मे इंस्पैक्टर सिविल लाइन बिजेन्द्र सिह रावत की मौजूदगी मे पुलिस ने अस्पताल चौराहा, कच्ची सडक,अंसारी रोड, प्रकाश चौक तथा महावीर चौक आदि पर चैकिंग/तलाशी की गई। वहीं दूसरी और सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव के निर्देशन मे तथा इंस्पैक्टर थाना नई मन्डी पंकज पन्त द्वारा जानसठ बस स्टैण्ड, अलमासपुर चौराहा,बालाजी चौक, द्वारिकापुरी मोड आदि विभिन्न स्थानो पर चैकिंग अभियान चलाया गया।

अवैध गाडियां के संचालन पर टैक्सी यूनियन ने आपत्ति जताईMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) टैक्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि जनपद मुजफ्फरनगर मे अनेक अवैध वाहन बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहे हैं। इससे जहां एक और उपभोक्ताओ की जेब पर डाका डल रहा है तो वहीं दूसरी और सरकार को भी राजस्व की हानि हो रही है। रूडकी रोड स्थित एक रेस्टोरेन्ट मे पत्रकारों से बातचीत करते हुए टैक्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलशाद अब्बासी ने बताया कि उनकी टैक्सी एसो.सरकार द्वारा पंजीकृत है। आरोप है कि परन्तु जनपद मे प्राईवेट गाडियां ट्रांस्पोर्ट के रूप मे अवैध रूप से चलाई जा रही हैं । जिसके कारण पंजीकृत 26 गाडियो मे से 20 गाडियां गायब हो गई है। मात्र 6 गाडी ही एसोसिएशन के पास मौजूद हैं। दिलशाद अब्बासी ने आरोप लगाया कि चुनाव हो या अन्य सरकारी डयूटी परिवहन विभाग के कहने पर व एसोसिएशन का अध्यक्ष होने के नाते उन्हे गाडियां मुहैया कराते हैं। लेकिन उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नही देता। उन्होने यह भी आरोप लगाया कि किसान संगठनो के नाम पर काफी संख्या मे वाहन टोल टैक्स और अन्य राजस्व को बचाने के लिए संगठनो की नेम प्लेट का दुरूपयोग कर रहे हैं। जबकि संगठनो के आकाओ को भी उनके बारे मे पूरी जानकारी नही है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर रोका जाना चाहिए। उन्होने समस्त प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

संचारी रोग की रोकथाम को लगातार अभियान जारीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त विकास खण्डों में साफ-सफाई एवं सेनेटाईजेशन का कार्य कराया गया।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त ०९ विकास खण्डों की चिन्हित ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिवों की उपस्थिति में रोस्टर के अनुसार कोविड-१९ एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम हेतु ग्राम पंचायत की समस्त सार्वजनिक सम्पत्तियों विद्यालयों, ग्राम पंचायत सचिवालय में साफ-सफाई, नाली में रूके पानी का उचित निपटान एवं कूडे का निस्तारण, एंटी लार्वा का छिड़काव, फोगिंग एवं सैनीटाईजेशन का कार्य सम्पादित कराया जा रहा है। उक्त कार्य का पर्यवेक्षण विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं खण्ड विकास अधिकारी द्वारा किया जा रहा है। संचार रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत विकास खण्ड-जानसठ की ग्राम पंचायत-जलालपुर नीला, कैथोडा एवं विकास खण्ड-सदर की ग्राम पंचायत-धन्धेडा, कूकडा, सरवट व सूजडू में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

 

जल संरक्षण में राष्ट्रीय जल पुरस्कारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जलस्तर उठाने के लिए जिले में बीते साल किए गए कार्यो का प्रतिफल मिला है। यूनियन जल शक्ति मंत्रालय की ओर से घोषित किए गए नेशनल वाटर अवार्ड में जिले ने बेस्ट डिस्ट्रिक्ट श्रेणी के अंतर्गत प्रथम स्थान प्राप्त किया था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने डीएम चंद्र भूषण सिंह और सीडीओ आलोक यादव को सम्मानित किया है।
यूनियन जल शक्ति मंत्रालय की ओर से घोषित किये गये ३-डी नेशनल वाटर अवार्ड-२०२० में मुजफ्फरनगर जिले ने बेस्ट डिस्ट्रिक्ट श्रेणी के अंतर्गत प्रथम स्थान प्राप्त किया था। नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने इए उपलब्धि पर डीएम और सीडीओ को ट्राफी और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही प्रशासन की ओर से किए उत्कृष्ट कार्य की सराहना की।
डीएम ने बताया कि नेशनल वाटर अवार्ड की शुरुआत जल शक्ति मंत्रालय की ओर से वर्ष २०१८ में की गई थी। नेशनल वाटर अवार्ड-२०२० के तहत ५७ पुरस्कारों को ११ अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है, जिसमें बेस्ट स्टेट, बेस्ट डिस्ट्रिक्ट, बेस्ट विलेज पंचायत, बेस्ट अर्बन लोकल बाडी, बेस्ट मीडिया प्रिट एंड इलेक्ट्रानिक, बेस्ट स्कूल, बेस्ट इंडस्ट्री, बेस्ट एनजीओ एवं अन्य संबंधित श्रेणियों में बांटा गया। उत्तर प्रदेश बेस्ट स्टेट एवं मुजफ्फरनगर जिले को बेस्ट डिस्ट्रिक्ट की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार मिला है।

 

जिला कारागार में सामूहिक भोजन का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला कारागार में जेल स्टाफ की मासिक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा द्वारा उपस्थित समस्त जेल स्टाफ को सम्बोधित करते हुये कारागार की प्रशासनिक व्यवस्था कारागार की सुरक्षा एवं बंदी हित के सम्बन्ध में अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही बैठक में स्टाफ द्वारा अपनी समस्याओं एवं सुझाव देते हुये अपनी प्रस्तुति भी रखी गयी तथा कारागार हित में अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारी हेड जेल वार्डर राजाराम शर्मा, रतन सिंह सोम एवं अनिल प्रताप सिंह को प्रशंसा प्रमाण-पत्र भी दिया गया। बैठक के बाद समस्त स्टाफ द्वारा सामूहिक भोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से जेलर कमलेश सिंह, उप जेलर सुरेन्द्र मोहन सिंह, कैलाश नारायण शुक्ला व मेघा राजपूत तथा कनिष्ठ सहायक श्रीमती रेनू वाजपेयी, फार्मासिस्ट शैलेन्द्र कुमार राही व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

 

शिक्षा नीतियों का करे पालन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मोरना में गंगा पब्लिक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित मान्यता प्राप्त विद्यालय संगठन की बैठक में नवागंतुक खण्ड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार चौहान को सम्मानित किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार चौहान ने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गांव-गांव में मान्यता प्राप्त विद्यालय खोले गए हैं, उनके संचालक, प्रबंधक व प्रधानाचार्य शिक्षा को व्यवसाय नहीं बल्कि सेवा मानकर अपनी सेवा दे। बीईओ ने कहा कि मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालक, प्रधानाचार्य अपने विद्यालयों का स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार एप डाउनलोड करें और अपने विद्यालय की पूर्ण जानकारी सम्मिट करें तथा शिक्षा नीतियों का पालन करें। बगैर मान्यता के कक्षा संचालित करने पर शासन की ओर से कार्रवाई का प्रविधान है इसलिए मान्यता के अनुसार ही शिक्षक कार्य कराएं। कार्यक्रम में आजादवीर, संदीप राठी, कृपाल सिंह राठी, विजय शर्मा, ओमवीर सिंह, दीपक कुमार समेत अनेक मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक प्रबंधक मौजूद रहे।

 

अवैध अतिक्रमण पर चला बुल्डोजरMuzaffarnagar News
खतौली। (Muzaffarnagar News)  नगर की मुख्य सड़कों ,दुकानों के बाहर अवैध रूप से अतिक्रमण ,ग्राम सभाओं की भूमि, तालाब, पोखर, चारागाह, कब्रिस्तान पर किए जा रहे अवैध कब्जे और अतिक्रमण को लेकर प्रशासन का रवैया सख्त रवैया देखने व सुनने को लगातार मिल रहा है। जनपद स्तर के हर एक थाना क्षेत्र में बुलडोजर रफ्तार अतिक्रमण को कुचल रहा है तो वही अभी तक खतौली में यह अभियान पर व्यापारियों के द्वारा स्वयं अतिक्रमण हटाने के संबंध में आग्रह एसडीएम खतौली जीत सिंह राय से किया था। जिसके लिए व्यापारियों व एसडीएम के बीच हुई बातचीत के बाद ३१ मार्च २०२२ तक का समय देते हुए रियायत दी गई है। हालांकि की कुछ लोगों ने तो अपने आप अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है, लेकिन अधिकांश जगह पर समस्या जस से तस है। जिसके बारे में आज एसडीएम खतौली से जानकारी दी गई कि जिन लोगों ने अभी तक अतिक्रमण नही हटाया है। वह तत्काल नियमनुसार अतिक्रमण हटा लें कहा कि जिन लोगों ने अतिक्रमण कर रखे हैं, उसे तत्काल स्वयं हटा लें अन्यथा उसे हटाने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही अवैध कब्जाधारकों से जुर्माना भी वसूला जाएगा। ऐसी शिकायतें मिलने पर एसडीएम, सीओ तत्काल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर अवैध कब्जा, अतिक्रमण हटवाएंगे और मौके पर फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी भी कराकर जुर्माना भी वसूलेंगे। इससे पूर्व खतौली एसडीएम जीत सिंह राय व क्षेत्र अधिकारी राकेश सिंह व्यापारियों के साथ मीटिंग कर उन्हें स्वयं ही अतिक्रमण हटाने की चेतावनी भी दी थी।

बुके भेंटकर शहर कोतवाल का किया स्वागत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारतीय किसान यूनियन के उदंडी कार्यकर्ताओ को जेल भेजने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल नगर कोतवाल आनंद देव मिश्र को बुके भेट करते हुए। प्रदेश युवा महामंत्री जयवीर सिंह, प्रदेश वरिष्ठ प्रचार मंत्री अनिल कंसल व नगर अध्यक्ष नरेन्द्र मित्तल आदि मौजूद रहे।

 

सदस्यता अभियान चलायाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  क्रांतिसेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा के निर्देश पर चले जा रहे सघन सदस्यता अभियान के तहत आज मंसूरपुर क्षेत्र के गावँ बोपाड़ा में आज क्रांतिसेना की हिंदुत्ववादी व जनहित नीतियों से प्रभावित होकर तीन दर्जन से अधिक युवाओ ने क्रांतिसेना की सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी के महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, युवा नगराध्यक्ष आशीष मिश्रा कार्यालय प्रभारी शेलेन्द्र शर्मा व युवा नगर उपाध्यक्ष सोनू कश्यप ने पटका पहनाकर सभी युवाओ को क्रांतिसेना की सदस्यता ग्रहण कराई, इस अवसर पर ब्रजपाल कश्यप को खतौली ब्लाक अध्यक्ष, जयवीर कश्यप बोपाड़ा ग्राम अध्यक्ष, अंकुर कश्यप ग्राम उपाध्यक्ष, राहुल कुमार युवा ग्राम अध्यक्ष, व सोनू कश्यप को युवा ग्राम उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, क्रांतिसेना नेताओ ने कार्यक्रताओं से हिंदुत्व के साथ साथ जनहित से जुड़े मुद्दों पर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित रहेरू- सुभाष उपाध्यक्ष, टीकम सिंह, गौरव कश्यप, दीपक कश्यप, धर्मवीर कश्यप, सीता राम कश्यप, प्रदीप कश्यप ,करण कश्यप, अरुण कश्यप, राजन कश्यप, रवि कश्यप ,जसवीर कश्यप, कपिल कश्यप ,कपिल कुमार, राहुल ओम कश्यप ,गोविंद, दुष्यंत, बुरा कश्यप आदि।

 

वैक्सीनेशन के प्रति किया जागरूक
खतौली।(Muzaffarnagar News)  कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए बच्चों को वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग अभिभावकों को जागरूक कर रहा है, ताकि वैक्सीनेशन की रफ्तार को बढ़ाया जा सके। बूस्टर डोज के साथ सामान्य डोज लगवाने के लिए सीएचसी और पीएचसी पर टीम तैनात की गई है।
बुजुर्गों और युवाओं के बाद अब बच्चों को कोविड से सुरक्षा लिए वैक्सीन लगाई जा रही है। ब्लाक चिकित्सा प्रभारी डा. अवनीश कुमार ने बताया कि बच्चों को वैक्सीन लगवाने के लिए अभिभावकों को जागरूक रहना होगा। इसके लिए ग्रामीण अंचल में आशाएं भी कार्य कर रही हैं। जिन बच्चों को वैक्सीन नहीं लगी है। उन्हें प्रेरित किया जा रहा है। १२ से १४ वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को वैक्सीन लगवाने के लिए स्कूलों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों से भी आग्रह किया गया है। वहीं, गांवों में संचारी रोगों से बचाव के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव और सावधानी बरतने के प्रति जागरूक किया गया।

 

मेधावियों का सम्मान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। अपनी कक्षाओं में स्थान लाने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक विनोद कुमार संगल, उपाध्यक्ष महेश चंद गर्ग, डायरेक्टर एमके गुप्ता, प्रधानाचार्य आजादवीर, ममता चौहान एवं को-ऑर्डिनेटर आशीष त्यागी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए। नर्सरी में विधान अग्रवाल ने प्रथम, नमरू ने द्वितीय और अद्विन राठी एवं हर्षिता राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एलकेजी में जैन्वल, दृष्टि एवं रव्या ने प्रथम, ध्वनि ने द्वितीय एवं रक्षित शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यूकेजी में धारा ठाकुर एवं प्रांजली ने प्रथम, देवांश नेगी ने द्वितीय एवं प्रार्थना गुप्ता व पलक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा एक में कुंज गर्ग ने प्रथम, अर्णव ने द्वितीय एवं अनिका गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा दो में वेदांशी यादव ने प्रथम, काव्य गुप्ता व दृष्टि अग्रवाल ने द्वितीय एवं आर्यन यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा तीन में वंशिका यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा में कनिका चंचल ने प्रथम, आराध्या श्रीवास्तव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा पांच में नैतिक चौधरी, चौतन्य कपूर, अनंत कुमार ने क्रमशरू स्थान प्राप्त किया। कक्षा छह में अनुषि ठाकरान ने, कक्षा सात में स्तुति गोयल ने, कक्षा आठ में अन्वेशा यादव ने, कक्षा नौ में अश्विनी कुमार ने, कक्षा ११ विज्ञानं वर्ग में हर्षित सैनी ने, कक्षा ११ कॉमर्स वर्ग में राधिका अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 

हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी सुमित पुत्र चन्द्रभान आज सुबह बाईक द्वारा बुढाना मोड पर किसी काम से जा रहा था। कि इसी बीच वह डल्लू देवता के समीप प्राईवेट बस की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। चरथावल के गांव कुटेसरा निवासी साजिद स्कूटी द्वारा चरथावल आते वक्त थानाभवन रोड पर सरिये से लदी टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। एक अन्य सडक हादसे के तहत बुढाना के गांव विज्ञाना निवासी रामप्रसाद अपने छोटे भाई शूरवीर सिह के साथ बाईक द्वारा शाहपुर के गांव निरमाना से लौटते वक्त बाईक फिसलने पर चोटिल हो गया।

समाचार (Muzaffarnagar News)

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × four =