Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

इनामी बदमाश मुठभेड में गिरफ्तार-भारी मात्रा में गांजा भी बरामद

मुजफ्फरनगर। छपार पुलिस ने अपहरण और हत्या कर शव छुपाने के आरोपी को मुठभेड में लंगडा कर गिरफ्तार किया है। पकडे गये आरोपी की गिरफ्तारी पर 20 हजार रूपये का इनाम घोषित था। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस व भारी मात्रा में गांजा भी बरामद हुआ है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि छपार पुलिस को सूचना मिली थी कि जयभारत इंटर कालेज के पीछे स्थित जंगल में कुछ बदमाश वारदात करने के इरादे से जमा है इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी की। जिस पर बदमाश पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए मौके से भागने लगे।

पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए बदमाशों का मुकाबला किया। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसके साथी जंगल के रास्ते से फरार हो गये। पुलिस ने पकडे गये बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस व पचास ग्राम गांजा बरामद किया।

पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए चिकित्सालय में पहुंचाया। मुठभेड की जानकारी मिलने पर पुलिस के बडे अफसर भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने बताया कि पकडा गया आरोपी छपार निवासी आर्यकान्त उर्फ काजू पुत्र छत्रपाल है। उसके विरूद्ध अपहरण कर हत्या करने व शव छुपाने का मुकदमा दर्ज है। आरोपी की गिरफ्तारी पर बीस हजार रूपये का इनाम घोषित था। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 1 =