Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: गैस सिलेंडर को एक झोटा बुग्गी पर लाद कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के आह्वान पर महंगाई हटाओ अभियान के तहत राकेश पुंडीर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष एवं अब्दुल्ला आरिफ कार्यवाहक शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में पेट्रोल डीजल, गैस और सभी खाद्यान्न की बढ़ती हुई कीमतों के विरोध में एक विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

जिसमें कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता टाउन हॉल में एकत्रित होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए डीएम कार्यालय कचहरी प्रांगण में पहुंचे जिसमें विरोध जताने के लिए कार्यकर्ताओ ने मोटरसाइकिल एवं गैस सिलेंडर को एक झोटा बुग्गी पर लादा हुआ था।

जिसे लेकर सभी डीएम कार्यालय पर पहुंचे जहां पर महंगाई के विरोध में एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपने का काम किया गया। सभी नेताओं ने एक सुर में कहा कि आज देश की जनता महंगाई से त्राहिमाम कर रही है और पेट्रोलियम पदार्थों एवं खाने-पीने की वस्तुओं में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है जो प्रतिदिन निरंतर जारी है

सभी ने केंद्र की सरकार से राष्ट्रपति अनुरोध किया कि इस महंगाई पर रोक लगाई जाए और बड़ी हुई वस्तुओं के दाम वापस लिए जाएं। आज के विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से हरेंद्र त्यागी प्रदेश सचिव, बिल्किस चौधरी अध्यक्ष महिला सेवा दल उत्तर प्रदेश, सतीश शर्मा सेवादल अनित चौधरी, राजीव वर्मा जिला महासचिव सतीश सहरावत, ममनून अंसारी पीसीसी, दिलशाद त्यागी जगदीश अरोड़ा अब्दुल्ला काअध्यक्ष अल्पसंख्यक, सलीम अहमद अंसारी सभासद, योगेश खारी दिवाकर त्यागी चांद मियां, रविंदर बालियान, महेश चंद्र विश्वकर्मा, नरेश भारती, रोहित कटारिया, गफ्फार पावटी, योगेश शर्मा, रेहाना बेगम विनोद चौहान नीलम शर्मा, अफसाना अंसारी, गुलशाना मनीषा, पारुल जैन, रेनू सिंघल, अजय कुमार, जयपाल सिंह, शारदा शर्मा, जावेद अब्बासी, सत्यपाल पुंडीर, राजेंद्र कुमार पाल, नवनीत कुमार, विजेंद्र कुमार, सलीम अहमद, अनवर हसन, सोनू, अजय कुमार, जगदीश गांधीनगर, असित गुप्ता, गुलशाना, सुलेमान बसेड़ा शहनाज, पूनम, सनुज चौधरी, शमीम सैफी, जावेद अब्बासी सहित सैकडो की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =