Muzaffarnagar News: फीता काटकर किया विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद मुजफ्फरनगर में आज से विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री कपिल देव अग्रवाल जी के द्वारा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी में फीता काटकर किया गया
इस अवसर पर संबोधित करते हुए Kapil ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है जिसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ १२ अन्य विभाग मिलकर साथ कार्य कर रहे हैं उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी इस अभियान को शतप्रतिशत रूप से सफल बनाने के लिए पूर्ण मनोयोग एवं सक्रियता के साथ कार्य करें।
अभियान के शुभारंभ के बाद माननीय मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल के द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की जन जागरूकता रैली का शुभारंभ भी हरी झंडी दिखाकर किया गया रैली में सफाई कर्मी ,फागिंग कर्मी, आशा और आंगनबाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में यह अभियान २ अप्रैल से लेकर ३० अप्रैल तक चलाया जाएगा
१५ अप्रैल से लेकर ३० अप्रैल तक दस्तक अभियान के रूप में चलाया जाएगा जिसमें आशा और आंगनवाड़ी घर घर जाकर संचारी रोगों की बचाव, रोकथाम एवं उपचार के लिए लोगों को संवेदीकृत करेंगी ।
कार्यक्रम में जगदीश पांचाल जी, सदस्य पिछड़ा आयोग, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ शरण सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरविंद पवार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिव्या वर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमती अलका सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ शमशेर आलम, डीएमसी तरन्नुम, सहायक जिला प्रतिरक्षण अधिकारी श्री प्रदीप शर्मा, अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर श्री कमल कुमार, चिकित्सा अधिकारी डॉ सन्नवर, डॉ रमन कुमार सभासद श्री विजेंद्र पाल, अशोक वर्मा आदि उपस्थित रहे।
चला सफाई अभियान, कराया फागिंग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त विकास खण्डों में साफ-सफाई एवं सेनेटाईजेशन का कार्य कराया गया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त ०९ विकास खण्डों की चिन्हित ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिवों की उपस्थिति में रोस्टर के अनुसार कोविड-१९ एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम हेतु ग्राम पंचायत की समस्त सार्वजनिक सम्पत्तियों विद्यालयों, ग्राम पंचायत सचिवालय में साफ-सफाई, नाली में रूके पानी का उचित निपटान एवं कूडे का निस्तारण, एंटी लार्वा का छिड़काव, फोगिंग एवं सैनीटाईजेशन का कार्य सम्पादित कराया जा रहा है।
उक्त कार्य का पर्यवेक्षण विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं खण्ड विकास अधिकारी द्वारा किया जा रहा है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत विकास खण्ड- खतौली की ग्राम पंचायत-भूपखेडी, गंगधाडी, विकास खण्ड-जानसठ की ग्राम पंचायत-तिसंग, विकास खण्ड-शाहपुर की ग्राम पंचायत-दिनकरपुर, विकास खण्ड-पुरकाजी की ग्राम पंचायत-फलौदा, विकास खण्ड-सदर की ग्राम पंचायत-अलमासपुर, मुस्तफाबाद, रामपुर, सरवट, सूजडू, पचेण्डा खुर्द एवं विकास खण्ड-मोरना की ग्राम पंचायत-सीकरी में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

