Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: एन0सी0सी0 कैडेटस् द्वारा ‘‘पुनीत सागर अभियान-2022’’ के तहत निकाली गई जागरूकता रैली

 मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस0 डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स मुजफ्फरनगर में 82 यू0पी0 बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल श्री सुगंध शर्मा व एडमिन ऑफिसर कर्नल श्री बकुल गोसाई के संरक्षण में भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे ‘‘पुनीत सागर अभियान-2022’’ (एन0सी0सी0 की 82 यू0पी0 बटालियन के पत्रांक 145/ैध्ळ) के तहत एन0सी0सी0 कैडेटस् द्वारा एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

जिसका शुभारम्भ महाविद्यालय प्रांगण से प्राचार्य डा0 सचिन गोयल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस रैली के संयोजक डा0 नवेद अख्तर व सहसंयोजक श्री अंकित धामा रहे। यह रैली महाविद्यालय से चलकर नगर के प्रमुख मार्गो जैसे भोपा रोड, आदर्श कॉलोनी, पचैण्डा रोड, गांधी कॉलोनी से द्वारिकापुरी को होते हुए वापिस महाविद्यालय पहुंची

इस दौरान एन0सी0सी0 कैडेट ने नगर की जनता को इस अभियान के बारे में जानकारी दी तथा नदियों एवं नहरों को प्रदूषित ना करने के लिए प्रेरित किया।एन0सी0सी0 कैडैटस में मुख्य रूप से निगम सैनी, विशेष, शिवम, शोएब, रूपक, हर्षित, अमर त्यागी, दीपक, तुषार, कार्तिक, कार्तिक पंवार, पुनीत, रिशु चौधरी, हिमांशी, हिमानी, राखी, नंदनी, जैनब आदि रहे।

डा0 नवेद अख्तर व सहसंयोजक श्री अंकित धामा ने एन0सी0सी0 कैडेटस को पुनीत सागर अभियान-2022 की महत्तवता को समझाया तथा कैडैटस को जल संरक्षण करने के तरीके बताये तथा इन तरीकों से समाज तथा परिवार को जागरूक करने के लिए कहा। महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 सचिन गोयल द्वारा इस कार्यक्रम की बहुत प्रशंसा की गई 

बताया गया कि हमारे महाविद्यालय के एन0सी0सी0 कैडेटस ने केन्द्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे पुनीत सागर अभियान-2022 के माध्यम से जनता को नदियां एवं नहरों को स्वच्छ रखने व मानव जीवन में स्वच्छ जल के महत्व को बताया तथा केन्द्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे जल संरक्षण से सम्बन्धित अन्य कार्यक्रमों की भी जानकारी दी

उन्होनें ‘‘जल है तो कल है’’ के वाक्य के साथ मानव जीवन में जल संरक्षण के महत्व को बताया।इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकगणों एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 4 =