Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

दो शराब माफिया शराब व उपकरण सहित दबोचे

मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी पुलिस ने आबकारी टीम के साथ मिलकर रूड़की रोड स्थित एक गोदाम पर छापामारकर वहां बनायी जा रही नकली शराब का भंडाफोड करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गोरखधंधे को लेकर दो लोग अभी फरार है जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। पकडे गये आरोपियों से सैकडो लीटर रेक्टीफाइड, एल्कोहल, अन्य कैमिकल व सामान की कीमत एक करोड रूपये बतायी जा रही है।
पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि सिखेडा थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि जौली रोड पर स्थित एक गोदाम में कुछ लोग नकली शराब बना रहे है। इस बीच सिखेडा थाना प्रभारी अपने अधीनस्थ पुलिस व नई मंडी पुलिस तथा आबकारी टीम के साथ बताये गये गोदाम पर छापा मारा।

पुलिस ने मौके से सोनू पुत्र सूरजमल निवासी अमित विहार कूकडा को गिरफ्तार कर 8500 लीटर रेक्टीफाइड, 140 ड्रम खाली, 10 छोटी केन, एल्कोहल, शराब बनाने में काम आने वाला रंग, अन्य कैमिकल व उपकरण बरामद किये।

पकडे गये आरोपी सोनू ने पुलिस को बताया कि वह रामसिंह पुत्र बलधारी निवासी संधावली, दिनेश निवासी बिलासपुर व प्रवेश पुत्र बालेश्वर निवासी इन्दिरा कालोनी के साथ मिलकर नकली शराब बनाकर बेचता है और नकली शराब बेचकर वह लोग मोटी कमायी करते है। पुलिस ने दूसरे आरोपी प्रवेश के भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकडे गये आरोपियों को जेल भेज दिया है 

फरार आरोपियों की गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। गिरफ्तार करने वाली टीम में अजय कुमार थानाध्यक्ष सिखेडा, कमलेश्वर कश्यप आबकारी निरीक्षक, उपनिरीक्षक सुभाष कुमार, उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह ठैनुआ, उपनिरक्षक अमरपाल सिंह, है. का. रोहताश कुमार आबकारी, कां. रविंद्र कुमार, कां. जितेंद्र कुमार, कां राजेश कुमार आबकारी, का. डोडू सिंह चौहान आबकारी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20768 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 1 =